Latest News
‘यह नए नेतृत्व की तलाश करने का समय है’: ट्रम्प ने ‘बीमार’ खमेनेई के शासन को समाप्त करने का आह्वान किया – क्या राष्ट्रपति ईरान के खिलाफ नए सिरे से धमकियां दे रहे हैं?ट्रम्पियाना: पेटुलेंट पुरस्कार सेनानी के लिए कोई विराम नहीं‘पहले कभी नहीं देखा’: सऊदी गुफाओं में चीता की ममियाँ मिलीं – प्राकृतिक रूप से ममीकृत बड़ी बिल्लियों के लिए पहली बारएक अलग रोहित शर्मा: क्यों भारत के सलामी बल्लेबाज अब अधिक सावधानी से बल्लेबाजी कर रहे हैं | क्रिकेट समाचार‘धुरंधर’ बॉक्स ऑफिस कलेक्शन दिन 43: रणवीर सिंह, अक्षय खन्ना की फिल्म ने दुनिया भर में 1275 करोड़ रुपये कमाए |‘बंगाल टीएमसी से तंग आ चुका है’: महा जीत के बाद पीएम मोदी ने ममता पर निशाना साधा; मालदा रैली कल इंडिया न्यूजबजट 2026: लंबे समय से लंबित और लंबे समय तक चलने वाले कर मुकदमे से निपटने की तत्काल आवश्यकतावेनेजुएला से ईरान तक: कैसे अमेरिका की मिसाइल हमले से ठोस रॉकेट मोटर आपूर्ति संकट पैदा हो रहा है – समझाया गया‘मानो यह जंतर-मंतर हो!’ ED के आरोप से SC ‘परेशान’; एजेंसी का कहना है कि टीएमसी ने इंडिया न्यूज पर I-PAC की छापेमारी से पहले लोगों को HC आने के लिए कहा था‘खराब योजना’: निखिल कामथ ने बीएमसी चुनावों के दौरान शेयर बाजार बंद होने पर सवाल उठाए; झंडे ‘सराहना की गंभीर कमी’

भांवरकोल: करइल इलाके में चोरों के हौसले बुलंद, थानाध्यक्ष बोले चोरों के बुलंद हौसले को करेंगे पस्त, चोरों को पकड़ने के लिए पुलिस की टीमें गठित……..

Follow

Published on: 25-06-2025

भांवरकोल: करइल इलाके में चोरों के हौसले बुलंद, थानाध्यक्ष बोले चोरों के बुलंद हौसले को करेंगे पस्त, चोरों को पकड़ने के लिए पुलिस की टीमें गठित……..
रिपोर्ट अभिषेक राय गाजीपुर
गाजीपुर/भांवरकोल थाना क्षेत्र के करइल इलाके में चोरों के हौसले बुलंद है। अब सीधे तौर पर चोर खाकी को चुनौती दे रहे हैं। इलाके में हौसला बुलंद चोर पहले किसानों के मोटर चोरी किया करते थे।
लेकिन खेती का समय नहीं होने से‌ सिवान में चोर अब मोटर चोरी नहीं कर पा रहे हैं। चोर सिवान छोड़ अब गांव के घरों को अपना निशाना बनाना शुरू कर दिया है।

मंगलवार की आधी रात हौसला बुलंद चोरों ने मुंडेरा बुजुर्ग और टिकापुर दोनों गांव के तीन घरों में चोरी की घटना को दिया अंजाम। तीनों घरों से लाखों रुपए के जेवर व नगदी लेकर हूंऐ फरार। चोरों के कहर से इलाके के लोगों में दहशत का माहौल।

मुड़ेरा बुजुर्ग में चोरों ने एक घर को बनाया अपना निशाना………
भरत राय पुत्र जगदीश राय निवासी मुंडेरा बुजुर्ग चोरों ने इनके घर में आधी रात लगभग डेढ़ से दो बजे बजे के बीच घर के पिछले हिस्से में में लगे जंगरा को खोलकर चोरी की वारदात को दिया अंजाम।
चोरों ने लाखों रुपए के गहने और नगदी चुराने के बाद चोर पड़ोस के घर राधेश्याम राय के घर को अपना निशाना बना रहे थे।
राधेश्याम राय के छोटे भाई अजित राय घर में हल्की नींद में सोए हुए थे। चोरों ने अजित राय के दरवाजे को बाहर से बंद करने का प्रयास किया। दरवाजे की आवाज से अजीत राय की नींद खुल गई।
उन्होंने देखा कि दरवाजा खुला था बाहर से बंद किसने कर दिया। उनको समझते देर नहीं लगी कि ऐ चोर हैं। अजित राय ने हल्ला मचाना शुरू किया तो चोर पकड़े जाने के डर से भाग खड़े हुए।

टिकापुर गांव में चोरों ने दो घरों को बनाया अपना निशाना…..
उसी मंगलवार कि आधी रात चोरों ने मुड़ेरा बुजुर्ग गांव से मात्र पांच सौ मीटर कि दुरी पर टिकापुर गांव में दो घरों को चोरों ने बनाया अपना निशाना बनाया।
शैलेन्द्र राय पुत्र स्व. सुरेश राय निवासी टिकापुर, श्री किशुन यादव टिकापुर दोनों लोगों के घरों में चोरों ने घर के अंदर घुसकर बक्शों और आलमारी का ताला तोड़कर लाखों रुपए के नगदी व आभूषण चोरी कर ले गए। स्थानीय लोगों में इस घटनाक्रम से दहशत का माहौल है। लोगों ने बताया कि एक रात में तीन से चार घरों को चोरों का निशाना बनाना आम बात नहीं है। ऐसी घटना पहले कभी नहीं हुई थी। लोगों में खौफ का माहौल है।

पीड़ित परिवार ने दिया पुलिस को सूचना…..
भांवरकोल थानाध्यक्ष संतोष कुमार राय ने बताया की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंचकर मौका मुआयना के बाद गहनता से जांच की जा रही है।
पुलिस कि टिम गठित कर दी गई है। चोरों को बख्शा नहीं जाएगा चोर बहुत जल्द ही पुलिस के गिरफ्त में होंगे। हौसले बुलंद चोरों के हौसले को पस्त किया जाएगा।

Publice Voice News Network – Premium Description (Hindi)
Publice Voice News Network एक सशक्त, विश्वसनीय और स्वतंत्र मीडिया प्लेटफ़ॉर्म है, जो जनता की आवाज़ को राष्ट्रीय स्तर पर पहुँचाने के लिए समर्पित है। हम मानते हैं कि सच्ची पत्रकारिता का उद्देश्य सत्ता नहीं, सत्य की सेवा है — और इसी सिद्धांत पर हमारा पूरा नेटवर्क कार्य करता है।
Publice Voice News Network उन मुद्दों को उजागर करता है जो समाज, लोकतंत्र और मानवाधिकारों से जुड़े हैं, जिन्हें आमतौर पर मुख्यधारा मीडिया नजरअंदाज कर देता है। हम हर खबर को तथ्यों, प्रमाणों और निष्पक्ष दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत करते हैं— बिना दबाव, बिना डर और बिना समझौते के।

राष्ट्रीय स्तर पर तेजी से उभरता हुआ विश्वसनीय न्यूज़ नेटवर्क