Latest News
‘यह नए नेतृत्व की तलाश करने का समय है’: ट्रम्प ने ‘बीमार’ खमेनेई के शासन को समाप्त करने का आह्वान किया – क्या राष्ट्रपति ईरान के खिलाफ नए सिरे से धमकियां दे रहे हैं?ट्रम्पियाना: पेटुलेंट पुरस्कार सेनानी के लिए कोई विराम नहीं‘पहले कभी नहीं देखा’: सऊदी गुफाओं में चीता की ममियाँ मिलीं – प्राकृतिक रूप से ममीकृत बड़ी बिल्लियों के लिए पहली बारएक अलग रोहित शर्मा: क्यों भारत के सलामी बल्लेबाज अब अधिक सावधानी से बल्लेबाजी कर रहे हैं | क्रिकेट समाचार‘धुरंधर’ बॉक्स ऑफिस कलेक्शन दिन 43: रणवीर सिंह, अक्षय खन्ना की फिल्म ने दुनिया भर में 1275 करोड़ रुपये कमाए |‘बंगाल टीएमसी से तंग आ चुका है’: महा जीत के बाद पीएम मोदी ने ममता पर निशाना साधा; मालदा रैली कल इंडिया न्यूजबजट 2026: लंबे समय से लंबित और लंबे समय तक चलने वाले कर मुकदमे से निपटने की तत्काल आवश्यकतावेनेजुएला से ईरान तक: कैसे अमेरिका की मिसाइल हमले से ठोस रॉकेट मोटर आपूर्ति संकट पैदा हो रहा है – समझाया गया‘मानो यह जंतर-मंतर हो!’ ED के आरोप से SC ‘परेशान’; एजेंसी का कहना है कि टीएमसी ने इंडिया न्यूज पर I-PAC की छापेमारी से पहले लोगों को HC आने के लिए कहा था‘खराब योजना’: निखिल कामथ ने बीएमसी चुनावों के दौरान शेयर बाजार बंद होने पर सवाल उठाए; झंडे ‘सराहना की गंभीर कमी’

ग्राम पंचायत मुरैनी में पुलिस ग्राम चौपाल का आयोजन, कोतवाल ने सुनी लोगों की समस्याएं

Published on: 04-01-2025

महराजगंज, रायबरेली। पुलिस अधीक्षक रायबरेली के निर्देश पर महराजगंज कोतवाल जगदीश यादव ने ग्राम पंचायत मुरैनी के पंचायत भवन में बैठक करी, जिसमें लोगों को साइबर अपराध, महिला अपराध, क्षेत्र में हो रहे अपराध के विषय में जागरूक किया गया।

आपको बता दें कि महराजगंज कोतवाल जगदीश यादव ने ग्राम सभा मुरैनी के लोगों को नशे से दूर रहने की सलाह दी, साथ ही मौजूद लोगों को यातायात नियमों का पालन करने को कहा। कोतवाली प्रभारी ने ठंडी के दिनों में ग्राम सभा में लोगों की सुरक्षा समिति बनाकर पहरा देने के भी निर्देश दिए।

कोतवाल जगदीश यादव ने लोगों से सीधा संवाद स्थापित कर उनकी समस्याओं व शिकायतों के विषय में जानकारी प्राप्त की, तथा उनके निस्तारण हेतु तत्काल प्रयास किए गए। इस दौरान मुरैनी गांव के वार्ड मेंबर राजकुमार ने रास्ते के विवाद की शिकायत करी, जिसे तत्काल प्रभाव से मौके पर ही समाधान किया गया।

महिला आरक्षी शगुन शर्मा ने महिला अपराध पर 1090 पर शिकायत करने के लिए जागरूक किया। उन्होंने कहा कि, अब महिलाओं बालिकाओं को अपनी समस्या व शिकायत लेकर थाना, पुलिस चौकी व अन्य पुलिस कार्यालय बार-बार नही आना पड़ेगा, अपितु स्थानीय पुलिस नियमित अन्तराल पर ग्राम चौपाल के माध्यम से विभिन्न गांवों में उपस्थित होकर महिलाओं बालिकाओं को जागरुक करने के साथ ही संवाद स्थापित कर उनकी शिकायतों का गुण-दोष के आधार पर निराकरण कराया जाएगा।

इस मौके पर ग्राम प्रधान दीपू, प्रधान प्रतिनिधि रणविजय सिंह एडवोकेट, कोटेदार कल्पेश शुक्ला, पंचायत सहायक अंकितकुमार, पुष्कल सिंह, सुशील मिश्रा, रोहित शुक्ला, राहुल,अजय शुक्ला, आदित्य सिंह, शेर बहादुर, नान पांडेय, माता प्रसाद शुक्ला, दीन प्रसादसिंह, गंगा सिंह, शिवराम सिंह, राम भवन सिंह, हरवापासी, विंध्य दिन श्यामलाल, सोहन बीडीसी, पुत्तन पासी, कमलेश पासी, अजय शुक्ला, चंदन पांडेय, कप्तान सिंह, राकेश शर्मा, सत्यम सिंह, मनीराम, देशराज रावत, राधे पासी समेत बड़ी तादाद में महिलाएं चौपाल में उपस्थित रही।

Publice Voice News Network – Premium Description (Hindi)
Publice Voice News Network एक सशक्त, विश्वसनीय और स्वतंत्र मीडिया प्लेटफ़ॉर्म है, जो जनता की आवाज़ को राष्ट्रीय स्तर पर पहुँचाने के लिए समर्पित है। हम मानते हैं कि सच्ची पत्रकारिता का उद्देश्य सत्ता नहीं, सत्य की सेवा है — और इसी सिद्धांत पर हमारा पूरा नेटवर्क कार्य करता है।
Publice Voice News Network उन मुद्दों को उजागर करता है जो समाज, लोकतंत्र और मानवाधिकारों से जुड़े हैं, जिन्हें आमतौर पर मुख्यधारा मीडिया नजरअंदाज कर देता है। हम हर खबर को तथ्यों, प्रमाणों और निष्पक्ष दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत करते हैं— बिना दबाव, बिना डर और बिना समझौते के।

राष्ट्रीय स्तर पर तेजी से उभरता हुआ विश्वसनीय न्यूज़ नेटवर्क