Latest News
‘यह नए नेतृत्व की तलाश करने का समय है’: ट्रम्प ने ‘बीमार’ खमेनेई के शासन को समाप्त करने का आह्वान किया – क्या राष्ट्रपति ईरान के खिलाफ नए सिरे से धमकियां दे रहे हैं?ट्रम्पियाना: पेटुलेंट पुरस्कार सेनानी के लिए कोई विराम नहीं‘पहले कभी नहीं देखा’: सऊदी गुफाओं में चीता की ममियाँ मिलीं – प्राकृतिक रूप से ममीकृत बड़ी बिल्लियों के लिए पहली बारएक अलग रोहित शर्मा: क्यों भारत के सलामी बल्लेबाज अब अधिक सावधानी से बल्लेबाजी कर रहे हैं | क्रिकेट समाचार‘धुरंधर’ बॉक्स ऑफिस कलेक्शन दिन 43: रणवीर सिंह, अक्षय खन्ना की फिल्म ने दुनिया भर में 1275 करोड़ रुपये कमाए |‘बंगाल टीएमसी से तंग आ चुका है’: महा जीत के बाद पीएम मोदी ने ममता पर निशाना साधा; मालदा रैली कल इंडिया न्यूजबजट 2026: लंबे समय से लंबित और लंबे समय तक चलने वाले कर मुकदमे से निपटने की तत्काल आवश्यकतावेनेजुएला से ईरान तक: कैसे अमेरिका की मिसाइल हमले से ठोस रॉकेट मोटर आपूर्ति संकट पैदा हो रहा है – समझाया गया‘मानो यह जंतर-मंतर हो!’ ED के आरोप से SC ‘परेशान’; एजेंसी का कहना है कि टीएमसी ने इंडिया न्यूज पर I-PAC की छापेमारी से पहले लोगों को HC आने के लिए कहा था‘खराब योजना’: निखिल कामथ ने बीएमसी चुनावों के दौरान शेयर बाजार बंद होने पर सवाल उठाए; झंडे ‘सराहना की गंभीर कमी’

पीएम मोदी ढाई हजार महिलाओं को संसद विधान सभाओं में देना चाहते हैं प्रतिनिधित्व: स्वाती सिंह पूर्व मंत्री

Published on: 11-02-2024

शकील अहमद

बाराबंकी। बच्चियों में स्वच्छता की अनदेखी सेहत पर काफी भारी पड़ सकती है। खासतौर पर माहवारी के दौरान संक्रमण जानलेवा साबित हो सकता है। ऐसे में उनके बीच जागरूकता फैलाने और महिला सशक्तीकरण को लेकर मोदी—योगी सरकार के कार्यों की जानकारी देने को लेकर ‘स्वाती फाउण्डेशन’ की ओर से शनिवार को बाराबंकी के पी.एम. श्री राजकीय बालिका इंटर कॉलेज में महिला स्वास्थ्य-स्वच्छता के प्रति जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।

इस दौरान पूर्व मंत्री स्वाती सिंह ने कहा कि महिलाओं के सशक्तीकरण के बिना भारत को सशक्त और समर्थ नहीं बनाया जा सकता है। इसलिए केंद्र और प्रदेश सरकार आधी आबादी की सुरक्षा, स्वावलंबन और सम्मान के लिए पूरी प्रतिबद्धता के साथ काम कर रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी चाहते हैं कि ढाई हजार महिलाएं संसद, विधान सभा और विधान परिषद में प्रतिनिधित्व करें।

नारी शक्ति वंदन कानून के जरिए इसे संभव बनाने के लिए कदम उठाया गया है।उन्होंने छात्राओं को जागरूक करते हुए कहा कि माहवारी होने पर इसे छिपाने और शर्मिंदा होने के बजाय परिवार में खुलकर बात करें। सेनेटरी पैड का जरूर इस्तेमाल करें। इस दौरान लापरवाही सर्वाइकल कैंसर जैसी कई गंभीर बीमारियों की वजह बन सकती है। सर्वाइकल कैंसर की रोकथाम के लिए देशभर में 9-14 साल की लड़कियों को मुफ्त में एचपीवी वैक्सीन लगाई जाएगी।

उन्होंने स्कूल प्रबंधन को माहवारी को लेकर छात्राओं के माता पिता को बुलाकर कॉउंसलिंग करने की अपील की, जिससे हर छात्रा शर्मिंदा होने के बजाय सम्मान की जिंदगी जी सके। पुर्व मंत्री स्वाती सिंह ने आधी आबादी के सशक्तीकरण का प्रतीक बनने वाली कल्पना चावला, किरण बेदी आदि का जिक्र करके छात्राओं से उनकी राह पर चलने की अपील की और कहा कि शिक्षा इसकी पहली सीढ़ी है। इस दौरान सेनेटरी पैड वितरित किए गए।

कार्यक्रम में प्रधानाचार्या नंदिता सिंह, मीरा बाला सिंह, मंजू श्रीवास्तव, कुसुम मिश्रा, दीपशि​खा त्रिपाठी, पुनीता सिंह आदि महिला शिक्षक शामिल रहीं।

Publice Voice News Network – Premium Description (Hindi)
Publice Voice News Network एक सशक्त, विश्वसनीय और स्वतंत्र मीडिया प्लेटफ़ॉर्म है, जो जनता की आवाज़ को राष्ट्रीय स्तर पर पहुँचाने के लिए समर्पित है। हम मानते हैं कि सच्ची पत्रकारिता का उद्देश्य सत्ता नहीं, सत्य की सेवा है — और इसी सिद्धांत पर हमारा पूरा नेटवर्क कार्य करता है।
Publice Voice News Network उन मुद्दों को उजागर करता है जो समाज, लोकतंत्र और मानवाधिकारों से जुड़े हैं, जिन्हें आमतौर पर मुख्यधारा मीडिया नजरअंदाज कर देता है। हम हर खबर को तथ्यों, प्रमाणों और निष्पक्ष दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत करते हैं— बिना दबाव, बिना डर और बिना समझौते के।

राष्ट्रीय स्तर पर तेजी से उभरता हुआ विश्वसनीय न्यूज़ नेटवर्क