Latest News
‘यह नए नेतृत्व की तलाश करने का समय है’: ट्रम्प ने ‘बीमार’ खमेनेई के शासन को समाप्त करने का आह्वान किया – क्या राष्ट्रपति ईरान के खिलाफ नए सिरे से धमकियां दे रहे हैं?ट्रम्पियाना: पेटुलेंट पुरस्कार सेनानी के लिए कोई विराम नहीं‘पहले कभी नहीं देखा’: सऊदी गुफाओं में चीता की ममियाँ मिलीं – प्राकृतिक रूप से ममीकृत बड़ी बिल्लियों के लिए पहली बारएक अलग रोहित शर्मा: क्यों भारत के सलामी बल्लेबाज अब अधिक सावधानी से बल्लेबाजी कर रहे हैं | क्रिकेट समाचार‘धुरंधर’ बॉक्स ऑफिस कलेक्शन दिन 43: रणवीर सिंह, अक्षय खन्ना की फिल्म ने दुनिया भर में 1275 करोड़ रुपये कमाए |‘बंगाल टीएमसी से तंग आ चुका है’: महा जीत के बाद पीएम मोदी ने ममता पर निशाना साधा; मालदा रैली कल इंडिया न्यूजबजट 2026: लंबे समय से लंबित और लंबे समय तक चलने वाले कर मुकदमे से निपटने की तत्काल आवश्यकतावेनेजुएला से ईरान तक: कैसे अमेरिका की मिसाइल हमले से ठोस रॉकेट मोटर आपूर्ति संकट पैदा हो रहा है – समझाया गया‘मानो यह जंतर-मंतर हो!’ ED के आरोप से SC ‘परेशान’; एजेंसी का कहना है कि टीएमसी ने इंडिया न्यूज पर I-PAC की छापेमारी से पहले लोगों को HC आने के लिए कहा था‘खराब योजना’: निखिल कामथ ने बीएमसी चुनावों के दौरान शेयर बाजार बंद होने पर सवाल उठाए; झंडे ‘सराहना की गंभीर कमी’

जनता को सपा सरकार के जंगलराज वाले दिन अब भी याद – डॉ. राजेश्वर सिंह

Published on: 18-10-2024

-सपा सरकार में पार हुई थी तुष्टिकरण की पराकाष्ठा, वापस लिए थे आतंकवाद से जुड़े 14 मुकदमें – डॉ. राजेश्वर सिंह

-यूपी उपचुनाव: डॉ. राजेश्वर सिंह ने सपा पर फोड़ा आरोपों भरा बम, ट्वीट कर रखें कानून व्यवस्था, भ्रष्टाचार, परिवारवाद से जुड़े आंकड़े

शकील अहमद

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में उपचुनावों की गहमागहमी के बीच सरोजनीनगर विधायक डॉ. राजेश्वर सिंह ने समाजवादी पार्टी पर करारा हमला बोला है। डॉ. सिंह ने शुक्रवार को अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स (ट्विटर) पर पोस्ट कर लिखा, “समाजवादी कुशासन को जनता कभी भूल नहीं सकती।” सरोजनीनगर विधायक डॉ. राजेश्वर सिंह ने समाजवादी पार्टी को घेरते हुए लिखा सपा सरकार में प्रतिदिन हत्या, दंगे, बलात्कार, अपहरण और चोरी जैसी औसतन 7,650 गंभीर घटनाएं घटती थीं। राज्य भ्रष्टाचार में शीर्ष स्थान पर था, CAG ऑडिट रिपोर्ट 2017 -18 के अनुसार सपा सरकार में राज्य बजट के 97 हजार करोड़ का घोटाला हुआ, सपा सरकार में साइकिल पथ घोटाला, खनन घोटाला, LDA भूमि घोटाला, हाईवे प्रोजेक्ट घोटाला, गोमती रिवर फ्रंट घोटाला जैसे अनगिनत घोटालों की लम्बी फेहरिस्त है।

डॉ. राजेश्वर सिंह ने पूर्ववर्ती सपा सरकार की नीतियों पर हमला बोलते हुए आगे लिखा तुष्टिकरण की पराकाष्ठा पार करते हुए सपा सरकार द्वारा वर्ष 2013 में सात जिलों में आतंकी हमले से जुड़े 21आरोपियों के विरुद्ध दर्ज 14 मुकदमे एक साथ वापस लिए थे। विशेष धार्मिक समुदाय के लिए 500 करोड़ की सहायता का प्रावधान कर समाज में विभाजन की नींव मजबूत की गई थी। तुष्टिकरण नीतियों के चलते 25,000 से अधिक सांप्रदायिक दंगे हुए, हिंदू पलायन को बाध्य हुए, राम भक्तों पर गोलियां चलाई गईं, सपा सरकार राम मंदिर निर्माण में बाधक बनीं।

डॉ. राजेश्वर सिंह ने अपने पोस्ट में आगे लिखा कि सपा सरकार में युवाओं का भविष्य अंधकार मय था, राज्य लोकसेवा आयोग से चयनित 86 में से 56 उम्मीदवार एक ही जाति से थे। सपा सरकार में यूपीपीएससी से लेकर अधिकांश भर्ती आयोगों के अध्यक्ष एक ही जाति से थे। सपा सरकार में हुई 600 से अधिक भर्तियों को रद्द करवाने व जांच की मांग को लेकर करीब 700 से अधिक याचिकाएं हाई कोर्ट और सुप्रीम कोर्ट में दाखिल की गई।

सरोजनीनगर विधायक ने आगे जोड़ा सपा सरकार में बिजली केवल वीआईपी क्षेत्रों को मिलती थी। सीएम के क्षेत्र सैफई में 300 करोड़ से सुपर स्पेशलिटी अस्पताल बना, जबकि 60% गाँवों में बुनियादी ढाँचे की कमी रही। सड़कों में गड्ढे और गड्ढों में सड़क थी, न निवेश की कोई योजना थी, न राज्य में निवेश का माहौल था। भ्रष्टाचार और अपराध के कारण निवेशक और निवेश प्रदेश छोड़ अन्य राज्यों को जा रहे थे।

अनेक मुख्यमंत्री मिलकर सरकार चलाते थे जो तुष्टिकरण, परिवारवाद, भ्रष्टाचार और माफियाओं के संरक्षण के प्रतीक थे। विधायक डॉ. राजेश्वर सिंह ने आगे लिखा जनता को सपा सरकार के जंगलराज वाले वो काले दिन अभी भी याद हैं, तुष्टिकरण की राजनीति करने वाले इन भ्रष्टाचारियों, परिवारवादियों को जनता कभी माफ नहीं करेगी।

बता दें कि सरोजनीनगर विधायक डॉ. राजेश्वर सिंह ने ये बातें सपा प्रमुख अखिलेश यादव द्वारा सोशल मीडिया पर बहराइच घटना और उपचुनाव को जोड़ते हुए भाजपा पर किए गए हमले के जवाब में कही गईं हैं।

Publice Voice News Network – Premium Description (Hindi)
Publice Voice News Network एक सशक्त, विश्वसनीय और स्वतंत्र मीडिया प्लेटफ़ॉर्म है, जो जनता की आवाज़ को राष्ट्रीय स्तर पर पहुँचाने के लिए समर्पित है। हम मानते हैं कि सच्ची पत्रकारिता का उद्देश्य सत्ता नहीं, सत्य की सेवा है — और इसी सिद्धांत पर हमारा पूरा नेटवर्क कार्य करता है।
Publice Voice News Network उन मुद्दों को उजागर करता है जो समाज, लोकतंत्र और मानवाधिकारों से जुड़े हैं, जिन्हें आमतौर पर मुख्यधारा मीडिया नजरअंदाज कर देता है। हम हर खबर को तथ्यों, प्रमाणों और निष्पक्ष दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत करते हैं— बिना दबाव, बिना डर और बिना समझौते के।

राष्ट्रीय स्तर पर तेजी से उभरता हुआ विश्वसनीय न्यूज़ नेटवर्क