Latest News
‘यह नए नेतृत्व की तलाश करने का समय है’: ट्रम्प ने ‘बीमार’ खमेनेई के शासन को समाप्त करने का आह्वान किया – क्या राष्ट्रपति ईरान के खिलाफ नए सिरे से धमकियां दे रहे हैं?ट्रम्पियाना: पेटुलेंट पुरस्कार सेनानी के लिए कोई विराम नहीं‘पहले कभी नहीं देखा’: सऊदी गुफाओं में चीता की ममियाँ मिलीं – प्राकृतिक रूप से ममीकृत बड़ी बिल्लियों के लिए पहली बारएक अलग रोहित शर्मा: क्यों भारत के सलामी बल्लेबाज अब अधिक सावधानी से बल्लेबाजी कर रहे हैं | क्रिकेट समाचार‘धुरंधर’ बॉक्स ऑफिस कलेक्शन दिन 43: रणवीर सिंह, अक्षय खन्ना की फिल्म ने दुनिया भर में 1275 करोड़ रुपये कमाए |‘बंगाल टीएमसी से तंग आ चुका है’: महा जीत के बाद पीएम मोदी ने ममता पर निशाना साधा; मालदा रैली कल इंडिया न्यूजबजट 2026: लंबे समय से लंबित और लंबे समय तक चलने वाले कर मुकदमे से निपटने की तत्काल आवश्यकतावेनेजुएला से ईरान तक: कैसे अमेरिका की मिसाइल हमले से ठोस रॉकेट मोटर आपूर्ति संकट पैदा हो रहा है – समझाया गया‘मानो यह जंतर-मंतर हो!’ ED के आरोप से SC ‘परेशान’; एजेंसी का कहना है कि टीएमसी ने इंडिया न्यूज पर I-PAC की छापेमारी से पहले लोगों को HC आने के लिए कहा था‘खराब योजना’: निखिल कामथ ने बीएमसी चुनावों के दौरान शेयर बाजार बंद होने पर सवाल उठाए; झंडे ‘सराहना की गंभीर कमी’

सभी समुदाय के लोग सौहार्दपूर्ण ढंग से त्योहार मना कर अच्छे नागरिक होने का परिचय दे :- योगेश सोनी

Published on: 11-03-2025

 

दुर्गुकोंदल। निरीक्षक एवं थाना प्रभारी योगेश सोनी की अध्यक्षता में आज दुर्गूकोदल थाना में शांति समिति की बैठक आहूत की गई थी जिसमें ग्राम पंचायत दुर्गूकोदल के सरपंच शकुंतला नरेटी उपसरपंच तामेश्वरी जैन भूतपूर्व सरपंच श्रीराम बघेल के उपस्थिति में बैठक में निरीक्षक योगेश सोनी ने कहा कि नगर वासियों द्वारा आगामी होली पर्व रंग पंचमी महत्वपूर्ण है यह त्यौहार मनाए जाएंगे।

इस दौरान उन्होंने अपील करते हुए कहा पूर्व वर्षों की भांति इस वर्ष भी सभी समुदाय के लोग मिलजुलकर त्यौहार मनाया तथा पुलिस को प्रशासन के साथ आवश्यक सहयोग करें बैठक में उन्होंने कहा ज्यादातर घटनाएं अति उत्साह और नशे की हालत में घटित होती है ऐसी स्थिति निर्मित ना हो इसके लिए सभी वर्गों को सहयोग कीजिए आगे आना चाहिए होली पर्व हर साल उल्लास के साथ सामाजिक समरसता और सौहार्दपूर्ण के साथ त्यौहार मनाने की बात कही।

त्योहार मनाने के लिए शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखें ताकि किसी प्रकार के प्रतिकूल परिस्थिति निर्मित ना हो उन्होंने कहा कि वाहनों का प्रयोग निर्धारित गति सीमा में चलाए करें और नशे की स्थिति में वाहन न चलाएं साथ ही डीजे आदि का साउंड निर्धारित सीमा में ही रखें और नागरिकों को कानून व्यवस्था के दायरे में रहकर त्यौहार का आनंद लेने की अपील की गई।

किसी भी व्यक्ति पर बिना अनुमति के रंग गुलाल ना लगाएं तथा किसी भी प्रकार की जबरिया चंदा वसूली न की जाए बाइक पर दो से अधिक सवारी ना हो और नशापन की स्थिति में व शराब पीकर वाहन न चलाएं उन्होंने यहां भी बताया कि होलिका दहन के लिए सुरक्षित स्थान का चयन करें तथा किसी प्रकार से नीजि एवं शासकीय संपत्ति को नुकसान ना पहुंचाएं एवं धार्मिक स्थलों पर आने जाने वालों लोगों पर रंग गुलाल ना उड़ये जाए।

साथ ही ध्वनि विस्तारित यंत्रों का प्रयोग करने हेतु निर्धारित समय हुआ ग्रीन ट्रिब्यूनल द्वारा निर्धारित दिशा निर्देशों का पालन करें इसके अलावा पर्यावरण को हानि पहुंचाने वाली पॉलिथीन आदि चीजों को देख कर उपयोग करें इसी तरह बिना पुष्टि वाले संदेश एवं खबरों को सोशल मीडिया में न चालये किसी भी प्रकार के अर्थ शास्त्र का प्रदर्शन के दौरान ना करें।

इस अवसर पर उपस्थित लोगों ने भी शांति समिति के समक्ष अपने सुझाव दिए बैठक में दुर्गूकोदल सरपंच शकुंतला नरेटी उप सरपंच तामेश्वरी जैन ग्राम के वरिष्ठ नागरिक एवं भूतपूर्व सरपंच श्रीराम बघेल व्यापारी संघ के कोषाध्यक्ष विनोद पारख, सेवानिवृत्ति प्रधान पाठक,श्यामलाल दुग्गा, प्रधानाचार्य,संतलाल मौहान युवा नेता महत्तम दुग्गा नरेंद्र जैन अशोक जैन प्राचार्य विद्यालय बैजनाथ नरेटी, सहायक उप निरीक्षक जय मोहन पद्माकर, टीकम सोने, प्रधान आरक्षक गजेंद्र गेदरे, सुग्रीव सुग्रीव बावल, आरक्षक अवध राम अरविंद राठौड़ अनिल कुमार मरकाम, तिरपाल कोडोपी, घनश्याम ठाकुर, पीलाराम उयके हेमंत कुमार नाग रमई बाई,मानिक पुरी एवं अन्य ग्रामीण व्यापारी उपस्थित थे।

Publice Voice News Network – Premium Description (Hindi)
Publice Voice News Network एक सशक्त, विश्वसनीय और स्वतंत्र मीडिया प्लेटफ़ॉर्म है, जो जनता की आवाज़ को राष्ट्रीय स्तर पर पहुँचाने के लिए समर्पित है। हम मानते हैं कि सच्ची पत्रकारिता का उद्देश्य सत्ता नहीं, सत्य की सेवा है — और इसी सिद्धांत पर हमारा पूरा नेटवर्क कार्य करता है।
Publice Voice News Network उन मुद्दों को उजागर करता है जो समाज, लोकतंत्र और मानवाधिकारों से जुड़े हैं, जिन्हें आमतौर पर मुख्यधारा मीडिया नजरअंदाज कर देता है। हम हर खबर को तथ्यों, प्रमाणों और निष्पक्ष दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत करते हैं— बिना दबाव, बिना डर और बिना समझौते के।

राष्ट्रीय स्तर पर तेजी से उभरता हुआ विश्वसनीय न्यूज़ नेटवर्क