Latest News
‘यह नए नेतृत्व की तलाश करने का समय है’: ट्रम्प ने ‘बीमार’ खमेनेई के शासन को समाप्त करने का आह्वान किया – क्या राष्ट्रपति ईरान के खिलाफ नए सिरे से धमकियां दे रहे हैं?ट्रम्पियाना: पेटुलेंट पुरस्कार सेनानी के लिए कोई विराम नहीं‘पहले कभी नहीं देखा’: सऊदी गुफाओं में चीता की ममियाँ मिलीं – प्राकृतिक रूप से ममीकृत बड़ी बिल्लियों के लिए पहली बारएक अलग रोहित शर्मा: क्यों भारत के सलामी बल्लेबाज अब अधिक सावधानी से बल्लेबाजी कर रहे हैं | क्रिकेट समाचार‘धुरंधर’ बॉक्स ऑफिस कलेक्शन दिन 43: रणवीर सिंह, अक्षय खन्ना की फिल्म ने दुनिया भर में 1275 करोड़ रुपये कमाए |‘बंगाल टीएमसी से तंग आ चुका है’: महा जीत के बाद पीएम मोदी ने ममता पर निशाना साधा; मालदा रैली कल इंडिया न्यूजबजट 2026: लंबे समय से लंबित और लंबे समय तक चलने वाले कर मुकदमे से निपटने की तत्काल आवश्यकतावेनेजुएला से ईरान तक: कैसे अमेरिका की मिसाइल हमले से ठोस रॉकेट मोटर आपूर्ति संकट पैदा हो रहा है – समझाया गया‘मानो यह जंतर-मंतर हो!’ ED के आरोप से SC ‘परेशान’; एजेंसी का कहना है कि टीएमसी ने इंडिया न्यूज पर I-PAC की छापेमारी से पहले लोगों को HC आने के लिए कहा था‘खराब योजना’: निखिल कामथ ने बीएमसी चुनावों के दौरान शेयर बाजार बंद होने पर सवाल उठाए; झंडे ‘सराहना की गंभीर कमी’

खीरों इकाई गठन सहित निष्पक्ष भारतीय पत्रकार संगठन के तहसील अध्यक्ष बने पवन अग्निहोत्री

Published on: 02-05-2025

राष्ट्रीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष राजकुमार मिश्रा ने बांटे नियुक्ति पत्र व पहचान पत्र

रायबरेली। निष्पक्ष भारतीय पत्रकार संगठन के बढ़ते कदम में जनपद रायबरेली के लालगंज तहसील अध्यक्ष पवन अग्निहोत्री को मनोनीत किया गया, खीरों में आयोजित हुए एक कार्यक्रम में निष्पक्ष भारतीय पत्रकार संगठन की खीरों इकाई गठन में संगठन मजबूती पर बल देते हुए पत्रकारों को नियुक्ति पत्र व पहचान पत्र सौंपे गए। इसी कार्यक्रम में लालगंज तहसील अध्यक्ष के नाम की भी घोषणा करते हुए उन्हें जल्द ही कमेटी गठन की जिम्मेदारी सौंपी गई।

कार्यक्रम में पहुंचे संगठन के राष्ट्रीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष राजकुमार मिश्रा के स्वागत के साथ नियुक्त किए गए सभी पदाधिकारियों को पहचान पत्र कार्ड पहनाते हुए नियुक्ति कार्ड वितरित करते हुए संगठन मजबूती की भी जिम्मेदारी मिली। ज्ञात हो कि राष्ट्रीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष ने घोषणा करते हुए जानकारी दी कि पवन अग्निहोत्री को तहसील अध्यक्ष, सौरभ अग्निहोत्री को ब्लॉक उपाध्यक्ष व मुकेश तिवारी को ब्लॉक उपाध्यक्ष पद की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

सभी ने संगठन को मजबूत करने की शपथ लेते हुए संगठन के प्रमुख कार्यों सहित विस्तार के बारे में विस्तृत चर्चा की गई। कार्यक्रम में संगठन के राष्ट्रीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष राजकुमार मिश्रा ने कहा कि पत्रकारिता लोकतंत्र का चौथा स्तंभ माना जाता है जो समाज में सच को उजागर करने, जनता की आवाज बुलंद करने और शासन-प्रशासन की जवाब देही तय करने का महत्वपूर्ण कार्य करती है। किंतु वर्तमान समय में पत्रकारिता अनेक चुनौतियों से घिरी हुई है।

जहां निष्पक्षता, सत्यता और निर्भीकता से समाचार प्रस्तुत करना कठिन होता जा रहा है। उन्होंने कहा कि इन्हीं मूल्यों की रक्षा और पत्रकारिता को एक नई दिशा देने के उद्देश्य से निष्पक्ष भारतीय पत्रकार संगठन की स्थापना हुई है। यह संगठन, शामिल सभी पत्रकारों, संपादकों, रिपोर्टरों, फोटो जर्नलिस्टों के लिए एक मंच है जो निडर होकर सच्चाई के साथ खड़े रहना चाहते हैं।

संगठन के तहसील अध्यक्ष पवन अग्निहोत्री ने कहा कि संगठन का उद्देश्य निष्पक्ष पत्रकारिता को बढ़ावा देना व पत्रकारों के अधिकारों की रक्षा करना है। पत्रकारिता के माध्यम से लोकतंत्र की मजबूती सुनिश्चित करना और युवा एवं नवोदित पत्रकारों को नैतिक और सशक्त पत्रकारिता की दिशा प्रशिक्षित करना निष्पक्ष भारतीय पत्रकार संगठन का मूल उद्देश्य है।

संगठन के ब्लॉक उपाध्यक्ष सौरभ अग्निहोत्री ने कहा कि सत्य और तटस्थता के साथ जनता तक विश्वसनीय समाचार पहुंचाने के साथ ही संगठन के सदस्य बने सभी पत्रकारों को कानूनी एवं सामाजिक सुरक्षा प्रदान करना संगठन का उद्देश्य है। जिसके लिए हम सभी पदाधिकारी संकल्पित हैं।

संगठन के ब्लॉक उपाध्यक्ष मुकेश तिवारी ने कहा कि सभी पदाधिकारी संगठन में शामिल पत्रकारों के साथ खड़े रहेंगे। निष्पक्ष भारतीय पत्रकार संगठन सच्चाई की मिसाल थामे हुए और समाज की भलाई के लिए निडर होकर कार्य कर रहा है। उन्होंने कहा कि हमारा संगठन इसमें शामिल सभी पत्रकारों को सुरक्षा, सम्मान और स्वतंत्रता प्रदान करने की दिशा में सतत कार्य करेगा।

कार्यक्रम के इस मौके पर संगठन द्वारा चुने गए तहसील पदाधिकारी व सभी ब्लॉक पदाधिकारियों ने अपना कार्यभार ग्रहण करते हुए संगठन द्वारा दी गई जिम्मेदारियों का निर्वहन करने का संकल्प लिया।

Publice Voice News Network – Premium Description (Hindi)
Publice Voice News Network एक सशक्त, विश्वसनीय और स्वतंत्र मीडिया प्लेटफ़ॉर्म है, जो जनता की आवाज़ को राष्ट्रीय स्तर पर पहुँचाने के लिए समर्पित है। हम मानते हैं कि सच्ची पत्रकारिता का उद्देश्य सत्ता नहीं, सत्य की सेवा है — और इसी सिद्धांत पर हमारा पूरा नेटवर्क कार्य करता है।
Publice Voice News Network उन मुद्दों को उजागर करता है जो समाज, लोकतंत्र और मानवाधिकारों से जुड़े हैं, जिन्हें आमतौर पर मुख्यधारा मीडिया नजरअंदाज कर देता है। हम हर खबर को तथ्यों, प्रमाणों और निष्पक्ष दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत करते हैं— बिना दबाव, बिना डर और बिना समझौते के।

राष्ट्रीय स्तर पर तेजी से उभरता हुआ विश्वसनीय न्यूज़ नेटवर्क