Latest News
‘यह नए नेतृत्व की तलाश करने का समय है’: ट्रम्प ने ‘बीमार’ खमेनेई के शासन को समाप्त करने का आह्वान किया – क्या राष्ट्रपति ईरान के खिलाफ नए सिरे से धमकियां दे रहे हैं?ट्रम्पियाना: पेटुलेंट पुरस्कार सेनानी के लिए कोई विराम नहीं‘पहले कभी नहीं देखा’: सऊदी गुफाओं में चीता की ममियाँ मिलीं – प्राकृतिक रूप से ममीकृत बड़ी बिल्लियों के लिए पहली बारएक अलग रोहित शर्मा: क्यों भारत के सलामी बल्लेबाज अब अधिक सावधानी से बल्लेबाजी कर रहे हैं | क्रिकेट समाचार‘धुरंधर’ बॉक्स ऑफिस कलेक्शन दिन 43: रणवीर सिंह, अक्षय खन्ना की फिल्म ने दुनिया भर में 1275 करोड़ रुपये कमाए |‘बंगाल टीएमसी से तंग आ चुका है’: महा जीत के बाद पीएम मोदी ने ममता पर निशाना साधा; मालदा रैली कल इंडिया न्यूजबजट 2026: लंबे समय से लंबित और लंबे समय तक चलने वाले कर मुकदमे से निपटने की तत्काल आवश्यकतावेनेजुएला से ईरान तक: कैसे अमेरिका की मिसाइल हमले से ठोस रॉकेट मोटर आपूर्ति संकट पैदा हो रहा है – समझाया गया‘मानो यह जंतर-मंतर हो!’ ED के आरोप से SC ‘परेशान’; एजेंसी का कहना है कि टीएमसी ने इंडिया न्यूज पर I-PAC की छापेमारी से पहले लोगों को HC आने के लिए कहा था‘खराब योजना’: निखिल कामथ ने बीएमसी चुनावों के दौरान शेयर बाजार बंद होने पर सवाल उठाए; झंडे ‘सराहना की गंभीर कमी’

पटोले का फडणवीस से सवाल: नेहरू ने शिवाजी पर टिप्पणियां संशोधित की, कब मांगेंगे माफी?

Follow

Published on: 07-10-2024

 

मुंबई । कांग्रेस की महाराष्ट्र इकाई के अध्यक्ष नाना पटोले ने एक दिन पहले प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की उपस्थिति में उप मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस द्वारा पंडित जवाहरलाल नेहरू पर की गई टिप्पणी को लेकर रविवार को उन्हें आड़े हाथ लिया। पटोले ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता को अगस्त मेंछत्रपति शिवाजी महाराज की मूर्ति ढहने के मामले में पहले माफी मांगनी चाहिए। ठाणे में शनिवार को आयोजित एक कार्यक्रम में प्रधानमंत्री मोदी ने कई परियोजनाओं का उद्घाटन एवं शिलान्यास किया था।
इसी कार्यक्रम को संबोधित करते हुए फडणवीस ने सवाल किया था कि क्या कांग्रेस नेता राहुल गांधी नेहरू की पुस्तक में महान मराठा योद्धा और राजा के अप्रिय वर्णन के लिए माफी मांगेंगे। फडणवीस का बयान शनिवार को कोल्हापुर में कांग्रेस नेता राहुल गांधी के उस बयान के जवाब में आया है जिसमें उन्होंने कहा था कि ‘‘ लोगों को डराने और देश के संविधान एवं संस्थानों को बर्बाद करने के बाद शिवाजी महाराज के सामने शीश झुकाने का कोई औचित्य नहीं है।’’ कांग्रेस नेता की टिप्पणी स्पष्ट रूप से प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को निशाना बनाकर की गई थी जिन्होंने 26 अगस्त को शिवाजी महाराज और उनकी प्रतिमा ढहने से आहत लोगों से माफी मांगी थी।
पटोले ने संवाददाताओं से कहा कि फडणवीस छत्रपति शिवाजी पर नेहरू की टिप्पणी को लेकर झूठ बोल रहे हैं। उन्होंने कहा, ‘‘नेहरू ने जेल में रहने के दौरान किताब लिखी। रिहा होने के बाद उन्होंने अपनी टिप्पणियों को संशोधित किया और माफी भी मांगी। लेकिन फडणवीस ने अब तक तक मालवण में छत्रपति शिवाजी की प्रतिमा गिरने को लेकर माफी नहीं मांगी है। उन्हें हमें बताना चाहिए कि वह कब माफी मांगेंगे। ’’
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी को कांग्रेस पर हमला करने के बजायराष्ट्रीयजनतांत्रिक गठबंधन (राजग) के शुरुआती दो कार्यकालों में किए गए काम के बारे में बात करनी चाहिए। पटोले ने दावा किया कि महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में कांग्रेस की स्थिति हरियाणा और जम्मू-कश्मीर में अनुमानित बढ़त से कहीं बेहतर होगी, जहां आठ अक्टूबर को परिणाम घोषित किए जाएंगे। महाराष्ट्र में नवंबर में विधानसभा चुनाव होने की संभावना है। मौजूदा विधानसभा का कार्यकाल 26 नवंबर को समाप्त हो रहा है। पटोले ने भाजपा पर महाराष्ट्र को मादक पदार्थों का गढ़ बनाने और युवाओं को बर्बाद करने का आरोप लगाया।

Publice Voice News Network – Premium Description (Hindi)
Publice Voice News Network एक सशक्त, विश्वसनीय और स्वतंत्र मीडिया प्लेटफ़ॉर्म है, जो जनता की आवाज़ को राष्ट्रीय स्तर पर पहुँचाने के लिए समर्पित है। हम मानते हैं कि सच्ची पत्रकारिता का उद्देश्य सत्ता नहीं, सत्य की सेवा है — और इसी सिद्धांत पर हमारा पूरा नेटवर्क कार्य करता है।
Publice Voice News Network उन मुद्दों को उजागर करता है जो समाज, लोकतंत्र और मानवाधिकारों से जुड़े हैं, जिन्हें आमतौर पर मुख्यधारा मीडिया नजरअंदाज कर देता है। हम हर खबर को तथ्यों, प्रमाणों और निष्पक्ष दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत करते हैं— बिना दबाव, बिना डर और बिना समझौते के।

राष्ट्रीय स्तर पर तेजी से उभरता हुआ विश्वसनीय न्यूज़ नेटवर्क