Latest News
‘यह नए नेतृत्व की तलाश करने का समय है’: ट्रम्प ने ‘बीमार’ खमेनेई के शासन को समाप्त करने का आह्वान किया – क्या राष्ट्रपति ईरान के खिलाफ नए सिरे से धमकियां दे रहे हैं?ट्रम्पियाना: पेटुलेंट पुरस्कार सेनानी के लिए कोई विराम नहीं‘पहले कभी नहीं देखा’: सऊदी गुफाओं में चीता की ममियाँ मिलीं – प्राकृतिक रूप से ममीकृत बड़ी बिल्लियों के लिए पहली बारएक अलग रोहित शर्मा: क्यों भारत के सलामी बल्लेबाज अब अधिक सावधानी से बल्लेबाजी कर रहे हैं | क्रिकेट समाचार‘धुरंधर’ बॉक्स ऑफिस कलेक्शन दिन 43: रणवीर सिंह, अक्षय खन्ना की फिल्म ने दुनिया भर में 1275 करोड़ रुपये कमाए |‘बंगाल टीएमसी से तंग आ चुका है’: महा जीत के बाद पीएम मोदी ने ममता पर निशाना साधा; मालदा रैली कल इंडिया न्यूजबजट 2026: लंबे समय से लंबित और लंबे समय तक चलने वाले कर मुकदमे से निपटने की तत्काल आवश्यकतावेनेजुएला से ईरान तक: कैसे अमेरिका की मिसाइल हमले से ठोस रॉकेट मोटर आपूर्ति संकट पैदा हो रहा है – समझाया गया‘मानो यह जंतर-मंतर हो!’ ED के आरोप से SC ‘परेशान’; एजेंसी का कहना है कि टीएमसी ने इंडिया न्यूज पर I-PAC की छापेमारी से पहले लोगों को HC आने के लिए कहा था‘खराब योजना’: निखिल कामथ ने बीएमसी चुनावों के दौरान शेयर बाजार बंद होने पर सवाल उठाए; झंडे ‘सराहना की गंभीर कमी’

15 दिन में आधा दर्जन से अधिक चोरी की घटनाओ से लोगो मे दहशत

Published on: 08-10-2024

बैट्री चोरी करने वाले चोर को भेजा गया बाल सुधार गृह 

महराजगंज, रायबरेली। कोतवाली क्षेत्र में बढ़ रही चोरियों की घटनाओं से पुलिस से लोगों का भरोसा उठता जा रहा है। विगत 15 दिनों में आधा दर्जन से अधिक घटित चोरी की घटनाओं से लोगों में दहशत व्याप्त है, जिसके कारण लोग रात-रात भर जाग कर अपने घर की रखवाली कर रहे हैं।

रविवार को एक तरफ जहां कोतवाली परिसर में क्षेत्राधिकार और कोतवाल की अध्यक्षता में पीस कमेटी की बैठक आहूत की जा रही थी, वहीं दूसरी तरफ पूरे सुखई स्थित एक नाबालिक चोर ट्रैक्टर से बैटरी चुरा कर चोरी की घटना को अंजाम दे रहा था। ट्रैक्टर मालिक ने चोर को चोरी करते रंगे हाथ पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिया है।

आपको बता दें कि, घटना रविवार शाम 4:30 बजे की है। कोतवाली क्षेत्र के कस्बा महराजगंज के पूरे सुखई के रहने वाले छेद्दू पुत्र महावीर ने कृषि कार्य हेतु एक ट्रैक्टर रखा हुआ है, जो उनके दरवाजे पर खड़ा था। बताते हैं कि, ट्रैक्टर को घर के दरवाजे खड़ा देख एक नाबालिक चोर नसीम पुत्र इबरार निवासी खैरहना ट्रैक्टर की बैटरी खोलकर ले ही जाने वाला था कि, घर मालिक ने देख लिया और उसे चोरी करते रंगे हाथों पड़कर घटना की सूचना पुलिस को दे दी।

फौरन मौके पर पहुंची पुलिस ने नाबालिक चोर को अंडर कस्टडी लेकर पुलिस अभिरक्षा में बालबंदी गृह भेज दिया है। मामले में कोतवाल बालेंदु गौतम ने बताया कि, पीड़ित द्वारा मिली तहरीर के आधार पर आरोपी नाबालिक नसीम के खिलाफ केस दर्ज कर पुलिस अभिरक्षा में बालगृह भेजा जा रहा है।

रिपोर्ट@पवन कुमार 

Publice Voice News Network – Premium Description (Hindi)
Publice Voice News Network एक सशक्त, विश्वसनीय और स्वतंत्र मीडिया प्लेटफ़ॉर्म है, जो जनता की आवाज़ को राष्ट्रीय स्तर पर पहुँचाने के लिए समर्पित है। हम मानते हैं कि सच्ची पत्रकारिता का उद्देश्य सत्ता नहीं, सत्य की सेवा है — और इसी सिद्धांत पर हमारा पूरा नेटवर्क कार्य करता है।
Publice Voice News Network उन मुद्दों को उजागर करता है जो समाज, लोकतंत्र और मानवाधिकारों से जुड़े हैं, जिन्हें आमतौर पर मुख्यधारा मीडिया नजरअंदाज कर देता है। हम हर खबर को तथ्यों, प्रमाणों और निष्पक्ष दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत करते हैं— बिना दबाव, बिना डर और बिना समझौते के।

राष्ट्रीय स्तर पर तेजी से उभरता हुआ विश्वसनीय न्यूज़ नेटवर्क