Latest News
‘यह नए नेतृत्व की तलाश करने का समय है’: ट्रम्प ने ‘बीमार’ खमेनेई के शासन को समाप्त करने का आह्वान किया – क्या राष्ट्रपति ईरान के खिलाफ नए सिरे से धमकियां दे रहे हैं?ट्रम्पियाना: पेटुलेंट पुरस्कार सेनानी के लिए कोई विराम नहीं‘पहले कभी नहीं देखा’: सऊदी गुफाओं में चीता की ममियाँ मिलीं – प्राकृतिक रूप से ममीकृत बड़ी बिल्लियों के लिए पहली बारएक अलग रोहित शर्मा: क्यों भारत के सलामी बल्लेबाज अब अधिक सावधानी से बल्लेबाजी कर रहे हैं | क्रिकेट समाचार‘धुरंधर’ बॉक्स ऑफिस कलेक्शन दिन 43: रणवीर सिंह, अक्षय खन्ना की फिल्म ने दुनिया भर में 1275 करोड़ रुपये कमाए |‘बंगाल टीएमसी से तंग आ चुका है’: महा जीत के बाद पीएम मोदी ने ममता पर निशाना साधा; मालदा रैली कल इंडिया न्यूजबजट 2026: लंबे समय से लंबित और लंबे समय तक चलने वाले कर मुकदमे से निपटने की तत्काल आवश्यकतावेनेजुएला से ईरान तक: कैसे अमेरिका की मिसाइल हमले से ठोस रॉकेट मोटर आपूर्ति संकट पैदा हो रहा है – समझाया गया‘मानो यह जंतर-मंतर हो!’ ED के आरोप से SC ‘परेशान’; एजेंसी का कहना है कि टीएमसी ने इंडिया न्यूज पर I-PAC की छापेमारी से पहले लोगों को HC आने के लिए कहा था‘खराब योजना’: निखिल कामथ ने बीएमसी चुनावों के दौरान शेयर बाजार बंद होने पर सवाल उठाए; झंडे ‘सराहना की गंभीर कमी’

लालगंज में कांग्रेस संगठन सृजन अभियान के तहत पंचायत स्तरीय बैठकें सम्पन्न

Published on: 19-09-2025
  • जिला उपाध्यक्ष विजय शंकर अग्निहोत्री बोले-कांग्रेस पार्टी की मजबूती ही हमारा लक्ष्य

लालगंज (रायबरेली)। कांग्रेस के संगठन सृजन अभियान 2025 के तहत ब्लाक कांग्रेस कमेटी द्वारा न्याय पंचायत स्तरीय बैठकों का आयोजन किया गया। सराय बैरिया खेड़ा, सेमरपहा और बेहटा में आयोजित इन बैठकों में कांग्रेस नेताओं ने कार्यकर्ताओं से पार्टी को मजबूत करने का आह्वान किया।

बैठक को संबोधित करते हुए जिला उपाध्यक्ष एवं संगठन प्रभारी विजय शंकर अग्निहोत्री ने कहा कि संगठन सृजन अभियान केवल पद भरने की प्रक्रिया नहीं, बल्कि कांग्रेस की नींव को और मजबूत करने की सोच है। उन्होंने कहा कि इस अभियान के जरिए जमीनी स्तर पर समर्पित कार्यकर्ताओं को नेतृत्व में लाया जाएगा।

सरेनी विधानसभा प्रभारी संतोष त्रिवेदी ने कहा कि भाजपा की डबल इंजन सरकार हर मोर्चे पर विफल रही है। व्यापारी, किसान, युवा और कर्मचारी सभी वर्ग इस सरकार से त्रस्त हैं। ऐसे में कांग्रेस कार्यकर्ताओं को जनता के मुद्दों पर संघर्ष कर पार्टी को मजबूत करना होगा।

लालगंज ब्लाक प्रभारी अजय प्रताप सिंह ने कहा कि कांग्रेस की सक्रियता को तेज करने और आगामी चुनावों को देखते हुए मेहनती कार्यकर्ताओं को आगे लाने के लिए संगठन सृजन अभियान शुरू किया गया है। वहीं सरेनी विधानसभा प्रभारी लाल आशकिरण प्रताप सिंह ने कहा कि कांग्रेस किसी एक व्यक्ति नहीं, बल्कि पूरे संगठन से चलती है, इसलिए हर स्तर के कार्यकर्ताओं की भूमिका अहम है।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिला प्रवक्ता सिद्धार्थ त्रिवेदी ने कहा कि रायबरेली से सांसद एवं लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के विचारों और कांग्रेस की नीतियों को जनता तक पहुंचाकर संगठन को मजबूत किया जाए। उन्होंने सोशल मीडिया पर भी पार्टी की उपस्थिति बढ़ाने पर जोर दिया।

जिला सचिव कामता प्रसाद गौड़ ने कहा कि बूथ स्तर पर मजबूती ही संगठन की असली ताकत है। कांग्रेस ही लोकतंत्र को बचा सकती है और राहुल गांधी के नेतृत्व में यह लड़ाई लड़ी जा रही है। वहीं प्रदेश सोशल मीडिया सचिव कमल सिंह चौहान ने कहा कि सोशल मीडिया राजनीति का अहम हिस्सा है और कांग्रेस को डिजिटल प्लेटफॉर्म पर भी मजबूत बनाना होगा।

बैठक में प्रमुख रूप से विजय शंकर अग्निहोत्री, संतोष त्रिवेदी, लाल आशकिरण प्रताप सिंह, अजय प्रताप सिंह, सिद्धार्थ त्रिवेदी, राजेन्द्र प्रताप सिंह रामू, कामता प्रसाद गौड़, सतीश पासी, कमल सिंह चौहान, गजेन्द्र सिंह, बबलू तिवारी, नितिन मिश्रा, अवधेश सिंह सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता और ग्रामीण मौजूद रहे।

Publice Voice News Network – Premium Description (Hindi)
Publice Voice News Network एक सशक्त, विश्वसनीय और स्वतंत्र मीडिया प्लेटफ़ॉर्म है, जो जनता की आवाज़ को राष्ट्रीय स्तर पर पहुँचाने के लिए समर्पित है। हम मानते हैं कि सच्ची पत्रकारिता का उद्देश्य सत्ता नहीं, सत्य की सेवा है — और इसी सिद्धांत पर हमारा पूरा नेटवर्क कार्य करता है।
Publice Voice News Network उन मुद्दों को उजागर करता है जो समाज, लोकतंत्र और मानवाधिकारों से जुड़े हैं, जिन्हें आमतौर पर मुख्यधारा मीडिया नजरअंदाज कर देता है। हम हर खबर को तथ्यों, प्रमाणों और निष्पक्ष दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत करते हैं— बिना दबाव, बिना डर और बिना समझौते के।

राष्ट्रीय स्तर पर तेजी से उभरता हुआ विश्वसनीय न्यूज़ नेटवर्क