Latest News
‘यह नए नेतृत्व की तलाश करने का समय है’: ट्रम्प ने ‘बीमार’ खमेनेई के शासन को समाप्त करने का आह्वान किया – क्या राष्ट्रपति ईरान के खिलाफ नए सिरे से धमकियां दे रहे हैं?ट्रम्पियाना: पेटुलेंट पुरस्कार सेनानी के लिए कोई विराम नहीं‘पहले कभी नहीं देखा’: सऊदी गुफाओं में चीता की ममियाँ मिलीं – प्राकृतिक रूप से ममीकृत बड़ी बिल्लियों के लिए पहली बारएक अलग रोहित शर्मा: क्यों भारत के सलामी बल्लेबाज अब अधिक सावधानी से बल्लेबाजी कर रहे हैं | क्रिकेट समाचार‘धुरंधर’ बॉक्स ऑफिस कलेक्शन दिन 43: रणवीर सिंह, अक्षय खन्ना की फिल्म ने दुनिया भर में 1275 करोड़ रुपये कमाए |‘बंगाल टीएमसी से तंग आ चुका है’: महा जीत के बाद पीएम मोदी ने ममता पर निशाना साधा; मालदा रैली कल इंडिया न्यूजबजट 2026: लंबे समय से लंबित और लंबे समय तक चलने वाले कर मुकदमे से निपटने की तत्काल आवश्यकतावेनेजुएला से ईरान तक: कैसे अमेरिका की मिसाइल हमले से ठोस रॉकेट मोटर आपूर्ति संकट पैदा हो रहा है – समझाया गया‘मानो यह जंतर-मंतर हो!’ ED के आरोप से SC ‘परेशान’; एजेंसी का कहना है कि टीएमसी ने इंडिया न्यूज पर I-PAC की छापेमारी से पहले लोगों को HC आने के लिए कहा था‘खराब योजना’: निखिल कामथ ने बीएमसी चुनावों के दौरान शेयर बाजार बंद होने पर सवाल उठाए; झंडे ‘सराहना की गंभीर कमी’

विश्व पर्यावरण दिवस पर उपायुक्त ने पर्यावरण संरक्षण को समर्पित मैराथन को दिखाई हरी झंडी, प्लास्टिक मुक्त जिला एवं ज्यादा से ज्यादा पौधरोपण का दिया संदेश

Follow

Published on: 05-06-2025

  • उपायुक्त के निर्देशानुसार सभी प्रखंडों में चला वृक्षारोपण एवं स्वच्छता अभियान

जमशेदपुर (झारखंड)। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर वन विभाग द्वारा आयोजित मैराथन को उपायुक्त श्री कर्ण सत्यार्थी ने हरी झंडी दिखाते हुए पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। उन्होंने आमजन को पर्यावरण संरक्षण, सिंगल यूज प्लास्टिक के उपयोग से परहेज करने एवं स्वच्छता के महत्व के प्रति जागरूक किया।

साथ ही कहा कि पर्यावरण संरक्षण के सन्देश को हर दिन के जीवन में शामिल करने की जरूरत है। वृक्षारोपण और स्वच्छता हमारी साझा जिम्मेदारी है। हम सभी को सिंगल यूज प्लास्टिक से दूरी बनानी चाहिए और प्राकृतिक संसाधनों के संरक्षण में भागीदार बनना चाहिए।

वहीं, उपायुक्त के निर्देशानुसार पूर्वी सिंहभूम जिले के सभी प्रखंडों में वृक्षारोपण एवं स्वच्छता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर बोड़ाम प्रखंड में उप विकास आयुक्त श्री अनिकेत सचान ने पौधरोपण कर ज्यादा से ज्यादा पौधारोपण करने की अपील की।

जिले के सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी, पंचायत प्रतिनिधि, जलसहिया, आंगनबाड़ी सेविका एवं कर्मियों ने मिलकर अपने-अपने क्षेत्रों में वृक्षारोपण किया एवं सार्वजनिक स्थलों, विद्यालय परिसरों, आंगनबाड़ी केंद्रों की सफाई कर पर्यावरण संरक्षण के प्रति संकल्प लिया। पंचायत स्तर पर जलसहियाओं द्वारा विद्यालयों एवं आंगनबाड़ी केंद्रों में शिक्षकों एवं सेविकाओं के साथ मिलकर पौधरोपण किया गया।

सभी ने पर्यावरण के प्रति अपनी जिम्मेदारी को समझते हुए सक्रिय सहभागिता निभाई। पर्यावरण दिवस के अवसर पर हुए इस सामूहिक प्रयास ने जिले में स्वच्छता और हरियाली की दिशा में एक प्रेरणादायक उदाहरण प्रस्तुत किया।

Publice Voice News Network – Premium Description (Hindi)
Publice Voice News Network एक सशक्त, विश्वसनीय और स्वतंत्र मीडिया प्लेटफ़ॉर्म है, जो जनता की आवाज़ को राष्ट्रीय स्तर पर पहुँचाने के लिए समर्पित है। हम मानते हैं कि सच्ची पत्रकारिता का उद्देश्य सत्ता नहीं, सत्य की सेवा है — और इसी सिद्धांत पर हमारा पूरा नेटवर्क कार्य करता है।
Publice Voice News Network उन मुद्दों को उजागर करता है जो समाज, लोकतंत्र और मानवाधिकारों से जुड़े हैं, जिन्हें आमतौर पर मुख्यधारा मीडिया नजरअंदाज कर देता है। हम हर खबर को तथ्यों, प्रमाणों और निष्पक्ष दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत करते हैं— बिना दबाव, बिना डर और बिना समझौते के।

राष्ट्रीय स्तर पर तेजी से उभरता हुआ विश्वसनीय न्यूज़ नेटवर्क