Latest News
‘यह नए नेतृत्व की तलाश करने का समय है’: ट्रम्प ने ‘बीमार’ खमेनेई के शासन को समाप्त करने का आह्वान किया – क्या राष्ट्रपति ईरान के खिलाफ नए सिरे से धमकियां दे रहे हैं?ट्रम्पियाना: पेटुलेंट पुरस्कार सेनानी के लिए कोई विराम नहीं‘पहले कभी नहीं देखा’: सऊदी गुफाओं में चीता की ममियाँ मिलीं – प्राकृतिक रूप से ममीकृत बड़ी बिल्लियों के लिए पहली बारएक अलग रोहित शर्मा: क्यों भारत के सलामी बल्लेबाज अब अधिक सावधानी से बल्लेबाजी कर रहे हैं | क्रिकेट समाचार‘धुरंधर’ बॉक्स ऑफिस कलेक्शन दिन 43: रणवीर सिंह, अक्षय खन्ना की फिल्म ने दुनिया भर में 1275 करोड़ रुपये कमाए |‘बंगाल टीएमसी से तंग आ चुका है’: महा जीत के बाद पीएम मोदी ने ममता पर निशाना साधा; मालदा रैली कल इंडिया न्यूजबजट 2026: लंबे समय से लंबित और लंबे समय तक चलने वाले कर मुकदमे से निपटने की तत्काल आवश्यकतावेनेजुएला से ईरान तक: कैसे अमेरिका की मिसाइल हमले से ठोस रॉकेट मोटर आपूर्ति संकट पैदा हो रहा है – समझाया गया‘मानो यह जंतर-मंतर हो!’ ED के आरोप से SC ‘परेशान’; एजेंसी का कहना है कि टीएमसी ने इंडिया न्यूज पर I-PAC की छापेमारी से पहले लोगों को HC आने के लिए कहा था‘खराब योजना’: निखिल कामथ ने बीएमसी चुनावों के दौरान शेयर बाजार बंद होने पर सवाल उठाए; झंडे ‘सराहना की गंभीर कमी’

रामनवमी के अवसर पर श्री रेतेश्वर महादेव धाम मंदिर में हवन पूजन के साथ हुआ भव्य कन्या भोज

Published on: 18-04-2024

शकील अहमद

लखनऊ। चैत्र नवरात्रि समापन व रामनवमी के पावन अवसर पर बँथरा के बनी गाँव में सई नदी के तट पर स्थित पौराणिक श्री रेतेश्वर महादेव धाम मंदिर पर गत वर्षों की भाँति इस बार भी बुधवार को बृहद स्तर पर कन्या भोज और हवन पूजन कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

बनी गाँव निवासी भाजपा के वरिष्ठ नेता शिव शंकर सिंह -शंकरी सिंह व राम शंकर सिंह मतोले द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में 5100 कन्याओं का पूजन कर उन्हें चुनरी और थाली ग्लास आदि बर्तन के अलावा दक्षिणा देकर उनसे आशीर्वाद लिया गया।

इस दौरान सभी कन्याओं ने प्रसाद के रूप में केशरिया खीर ,शाही पनीर ,छोला चावल और हलवा पूड़ी आदि व्यंजनों का स्वाद लिया।इस मौक़े पर शंकरी सिंह द्वारा वरिष्ठ जनों को अंगवस्त्र देकर सम्मानित भी किया गया ।कार्यक्रम की शुरुआत शंकरी सिंह ने कन्याओं के पैर धोने के साथ ही उनकी आरती उतार कर उनका पूजन करते हुए की ।

इस अवसर पर बनी ग्राम प्रधान रमेश गुप्ता ,पूर्व प्रधान राकेश सिंह, विनय दीक्षित ,विधायक प्रतिनिधि निखिल त्रिपाठी ,पार्षद व कार्यालय प्रभारी के एन सिंह,लकी कपूर ,राजेश सिंह , विकास सिंह, शिव नारायण सिंह ,शिवम ढल सहित भारी संख्या में लोग मौजूद रहे। बताते चले कि वरिष्ठ भाजपा नेता शंकरी सिंह द्वारा प्रतिवर्ष रामनवमी के अवसर पर यहाँ भव्य कन्या भोज का आयोजन किया जाता है।

Publice Voice News Network – Premium Description (Hindi)
Publice Voice News Network एक सशक्त, विश्वसनीय और स्वतंत्र मीडिया प्लेटफ़ॉर्म है, जो जनता की आवाज़ को राष्ट्रीय स्तर पर पहुँचाने के लिए समर्पित है। हम मानते हैं कि सच्ची पत्रकारिता का उद्देश्य सत्ता नहीं, सत्य की सेवा है — और इसी सिद्धांत पर हमारा पूरा नेटवर्क कार्य करता है।
Publice Voice News Network उन मुद्दों को उजागर करता है जो समाज, लोकतंत्र और मानवाधिकारों से जुड़े हैं, जिन्हें आमतौर पर मुख्यधारा मीडिया नजरअंदाज कर देता है। हम हर खबर को तथ्यों, प्रमाणों और निष्पक्ष दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत करते हैं— बिना दबाव, बिना डर और बिना समझौते के।

राष्ट्रीय स्तर पर तेजी से उभरता हुआ विश्वसनीय न्यूज़ नेटवर्क