Latest News
‘यह नए नेतृत्व की तलाश करने का समय है’: ट्रम्प ने ‘बीमार’ खमेनेई के शासन को समाप्त करने का आह्वान किया – क्या राष्ट्रपति ईरान के खिलाफ नए सिरे से धमकियां दे रहे हैं?ट्रम्पियाना: पेटुलेंट पुरस्कार सेनानी के लिए कोई विराम नहीं‘पहले कभी नहीं देखा’: सऊदी गुफाओं में चीता की ममियाँ मिलीं – प्राकृतिक रूप से ममीकृत बड़ी बिल्लियों के लिए पहली बारएक अलग रोहित शर्मा: क्यों भारत के सलामी बल्लेबाज अब अधिक सावधानी से बल्लेबाजी कर रहे हैं | क्रिकेट समाचार‘धुरंधर’ बॉक्स ऑफिस कलेक्शन दिन 43: रणवीर सिंह, अक्षय खन्ना की फिल्म ने दुनिया भर में 1275 करोड़ रुपये कमाए |‘बंगाल टीएमसी से तंग आ चुका है’: महा जीत के बाद पीएम मोदी ने ममता पर निशाना साधा; मालदा रैली कल इंडिया न्यूजबजट 2026: लंबे समय से लंबित और लंबे समय तक चलने वाले कर मुकदमे से निपटने की तत्काल आवश्यकतावेनेजुएला से ईरान तक: कैसे अमेरिका की मिसाइल हमले से ठोस रॉकेट मोटर आपूर्ति संकट पैदा हो रहा है – समझाया गया‘मानो यह जंतर-मंतर हो!’ ED के आरोप से SC ‘परेशान’; एजेंसी का कहना है कि टीएमसी ने इंडिया न्यूज पर I-PAC की छापेमारी से पहले लोगों को HC आने के लिए कहा था‘खराब योजना’: निखिल कामथ ने बीएमसी चुनावों के दौरान शेयर बाजार बंद होने पर सवाल उठाए; झंडे ‘सराहना की गंभीर कमी’

पितृ पक्ष के मौके पर डॉ. राजेश्वर सिंह ने वृद्धाश्रम के बुजुर्गों को पहुंचाई 10 लाख की सहयोग राशि, मिठाई और कपड़े

Published on: 27-09-2024

-वृद्धजनों की सेवा और उनके प्रति श्रद्धाभाव ही पितरों की सच्ची श्राद्ध, वृद्धाश्रम के बुजुर्गों का आशीर्वाद अमूल्य – डॉ. राजेश्वर सिंह

शकील अहमद

सरोजनीनगर। राजधानी लखनऊ के सरोजनीनगर विधायक डॉ. राजेश्वर सिंह ने वृहस्पतिवार को सार्वजनिक शिक्षोन्नयन संस्थान वृद्धाश्रम, सरोजनीनगर मल्टी एक्टिविटी हॉल बनाए जाने के लिए 10 लाख की राशि का चेक प्रदान किया। डॉ. सिंह ने पितृ पक्ष के अवसर पर अपनी माता तारा सिंह और पिता रण बहादुर सिंह की स्मृति में वृद्धाश्रम में मल्टी एक्टिविटी हाल बनवाने के लिए सीएसआर फण्ड से यह धनराशि उपलब्ध कराई है।

इसके साथ ही विधायक ने बुजुर्गों के लिए मिठाई और नए कपड़े भी उपलब्ध करवाए। डॉ. राजेश्वर सिंह ने बताया कि वृद्धाश्रम के वृद्धजनों से मेरा विशेष स्नेह है, उनके साथ हर खुशियाँ बांटू यही मेरा प्रयास रहता है। सरोजनीनगर स्थित इस वृद्धाश्रम में करीब 150 वृद्धजन रहते हैं, आश्रम के मुख्य व्यवस्थापक के. वी. बाजपेई ने इन वृद्धजनों के लिए एक कॉमन रूम बनाए जाने की आवश्यकता से अवगत कराया था।

वृद्धजनों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए अब एक विशाल मल्टी एक्टिविटी हाल का निर्माण करवाया जाएगा। इस मौके पर डॉ. सिंह ने यह भी कहा कि सार्वजनिक शिक्षोन्नयन संस्थान वृद्धाश्रम, सरोजनीनगर से मेरा विशेष लगाव है। 72 वर्षीय वृद्ध महिला राम बेटी को उनके घर वालों ने त्याग दिया था, वे दर – दर भटक रही थी तब मेरी टीम ने इनका इलाज करवाया और मेरे कहने पर वृद्धाश्रम ने राम बेटी को आश्रय प्रदान किया।

इसी तरह गोपाल सिंह को भी इस वृद्धाश्रम ने आश्रय प्रदान किया था, जिनकी रीढ़ की हड्डी में दिक्कत थी, जिनका समुचित इलाज करवाया गया। बता दें कि डॉ. राजेश्वर सिंह वृद्धाश्रम में रह रहे वृद्धजनों के प्रति अति संवेदनशील हैं, वे त्योहारों आदि विशेष अवसरों पर नियमित रूप से वृद्धाश्रम में जाकर वृद्धजनों के साथ समय बिताते हैं। प्रत्येक त्यौहार या ख़ुशी के मौके पर अपनी विधानसभा क्षेत्र के सभी वृद्धाश्रमों को फल, मिठाई , राशन कपडे व जरुरत की हर सुविधा – संसाधन भी उपलब्ध करवाते हैं।

डॉ. सिंह ने राम रथ श्रवण अयोध्या यात्रा (बस सेवा) के माध्यम से वृद्धाश्रम के बुजुर्गों को अयोध्या और नैमिषारण्य के दर्शन करवाया, उनके लिए कूलर, पंखा, वाकर, किताबें, पत्रिकाओं का सब्सक्रिप्शन दिलाया। हेल्थ कैंप लगवाया, बुजुर्गों को लोकबन्धु और एसकेडी हॉस्पिटल भेजकर उनका इलाज भी करवाया, आवश्यकता पड़ने पर विधायक की टीम बुजुर्गों को अस्पताल ले जाकर उनका उपचार भी करवाती है।

एक अवसर पर वृद्धाश्रम में रह रहे बुजुर्गों ने डॉ. सिंह को अपनी सामाजिक, आर्थिक सुरक्षा से जुडी चिंताओं से अवगत कराया तो सरोजनीनगर विधायक ने सीएम योगी को पत्र लिखकर वृद्धाश्रम में रह रहे बुजुर्गों की सामाजिक सुरक्षा से सम्बंधित कुछ सुझाव भी दिए थे। सीएम योगी को लिखे पत्र के जबाब में समाज कल्याण विभाग ने डॉ. सिंह को कई महत्वपूर्ण विषयों पर सकारात्मक आश्वासन भी प्रदान किया।

वृद्धाश्रमों में रह रहे प्रदेश के 5641 में से 3615 वृद्धजनों को किसी न किसी योजना से पेंशन मिल रही है, समाज कल्याण विभाग ने बाकी वृद्धजनों के लिए भी पेंशन दिलाए जाने पर सहमति व्यक्त की। वृद्धाश्रम में रह रहे 471 वृद्धजनों के आयुष्मान कार्ड बने हैं, बाकी सबके आयुष्मान कार्ड व आवश्यकता अनुसार BPL कार्ड बनवाने की सहमति ही प्रदान की।

वृद्धाश्रम में रह रहे वृद्धजनों के तीर्थाटन हेतु भी समाज कल्याण विभाग ने सहमति प्रदान की है। पितृ पक्ष के अवसर पर वृद्धाश्रम के बुजुर्गों के बीच पहुंचे डॉ. सिंह का मानना है कि वृद्धजनों की सेवा और उनके प्रति श्रद्धाभाव ही पितरों की सच्ची श्राद्ध है, मेरे लिए वृद्धाश्रम के बुजुर्गों का आशीर्वाद अमूल्य है।

इस दौरान वृद्धाश्रम के संस्थापक डॉ. सुशील चंद्र त्रिवेदी, मुख्य व्यवस्थापक कीर्तिवर्धन बाजपेई, प्रबंधक शैलेंद्री देवी, व्यवस्थापक कुलदीप त्रिवेदी, ज़िला समाज कल्याण अधिकारी सुनीता सिंह, वरिष्ठ भाजपा नेता शिव शंकर सिंह ‘शंकरी’, मंडल अध्यक्ष के. के. श्रीवास्तव, रीना त्रिपाठी एवं आशीष सिंह सेंगर मौजूद रहे।

इनसेट-

भाजपा सदस्यता कैंप में पहुंचे डॉ. राजेश्वर सिंह, कार्यकर्ताओं में बढ़ाया जोश 

सरोजनीनगर विधायक डॉ. राजेश्वर सिंह ने वृहस्पतिवार को भाजपा बूथ संख्या 540 के अंतर्गत डिप्टीगंज में आयोजित विशेष सदस्यता अभियान शिविर में सहभागिता कर कार्यकर्ताओं में जोश का संचार किया। इस दौरान डॉ. सिंह ने युवाओं को उज्जवल भविष्य के लिए भाजपा से जुड़ने का आह्वान करते हुए कार्यकर्ताओं के साथ भाजपा को फिर से विश्व की सबसे बड़ी पार्टी बनाने का संकल्प लिया।

इस दौरान उपस्थित कार्यकार्ताओं को संबोधित करते हुए डॉ. सिंह ने कहा कि राष्ट्र प्रथम भाजपा की विचारधारा है, देश की अखंडता भाजपा का मूल मंत्र और भावी पीढ़ी का उज्जवल भविष्य भाजपा का संकल्प है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ लागातार देश – प्रदेश की जनता की आकांक्षाओं, अपेक्षाओं को पूर्ण करने के लिए प्रयासरत हैं, जिसके परिणामस्वरुप भारत 11वीं से 5वीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बना।

आज उत्तर प्रदेश में शान्ति है, लखनऊ और पूरे उत्तर प्रदेश में निवेश के नए द्वार खुले हैं। भाजपा के कारण ही हमारी पहचान है, भाजपा को अजेय – अभेद पार्टी के रूप में स्थापित करना हम सभी का लक्ष्य है।

कार्यक्रम में भाजपा मंडल अध्यक्ष मोहित तिवारी, पार्षद बृज मोहन शर्मा, कार्यक्रम संयोजक अमित कुमार, उदय प्रताप सिंह, प्रसन्नजीत कुमार, सतगुरु शरण रावत, शैलेन्द्र सिंह, मंजू सिंह, अमन सिंह चौहान, प्रमोद कुमार सिंह, अरुण कुमार द्विवेदी, अशोक सिंह, गौरव अवस्थी, राज कुमार पाल, महेश विश्वकर्मा, शिव कुमार लोधी, शिव कुमार सिंह, मुकेश सिंह, मुकेश यादव, श्यामू रावत, रमेश जायसवाल, सुमन सिंह, रबी नारायण त्रिपाठी, प्रकाश सिंह बिष्ट, नवनीत तिवारी एवं अन्य भाजपा नेता मौजूद रहे।

Publice Voice News Network – Premium Description (Hindi)
Publice Voice News Network एक सशक्त, विश्वसनीय और स्वतंत्र मीडिया प्लेटफ़ॉर्म है, जो जनता की आवाज़ को राष्ट्रीय स्तर पर पहुँचाने के लिए समर्पित है। हम मानते हैं कि सच्ची पत्रकारिता का उद्देश्य सत्ता नहीं, सत्य की सेवा है — और इसी सिद्धांत पर हमारा पूरा नेटवर्क कार्य करता है।
Publice Voice News Network उन मुद्दों को उजागर करता है जो समाज, लोकतंत्र और मानवाधिकारों से जुड़े हैं, जिन्हें आमतौर पर मुख्यधारा मीडिया नजरअंदाज कर देता है। हम हर खबर को तथ्यों, प्रमाणों और निष्पक्ष दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत करते हैं— बिना दबाव, बिना डर और बिना समझौते के।

राष्ट्रीय स्तर पर तेजी से उभरता हुआ विश्वसनीय न्यूज़ नेटवर्क