Latest News
‘यह नए नेतृत्व की तलाश करने का समय है’: ट्रम्प ने ‘बीमार’ खमेनेई के शासन को समाप्त करने का आह्वान किया – क्या राष्ट्रपति ईरान के खिलाफ नए सिरे से धमकियां दे रहे हैं?ट्रम्पियाना: पेटुलेंट पुरस्कार सेनानी के लिए कोई विराम नहीं‘पहले कभी नहीं देखा’: सऊदी गुफाओं में चीता की ममियाँ मिलीं – प्राकृतिक रूप से ममीकृत बड़ी बिल्लियों के लिए पहली बारएक अलग रोहित शर्मा: क्यों भारत के सलामी बल्लेबाज अब अधिक सावधानी से बल्लेबाजी कर रहे हैं | क्रिकेट समाचार‘धुरंधर’ बॉक्स ऑफिस कलेक्शन दिन 43: रणवीर सिंह, अक्षय खन्ना की फिल्म ने दुनिया भर में 1275 करोड़ रुपये कमाए |‘बंगाल टीएमसी से तंग आ चुका है’: महा जीत के बाद पीएम मोदी ने ममता पर निशाना साधा; मालदा रैली कल इंडिया न्यूजबजट 2026: लंबे समय से लंबित और लंबे समय तक चलने वाले कर मुकदमे से निपटने की तत्काल आवश्यकतावेनेजुएला से ईरान तक: कैसे अमेरिका की मिसाइल हमले से ठोस रॉकेट मोटर आपूर्ति संकट पैदा हो रहा है – समझाया गया‘मानो यह जंतर-मंतर हो!’ ED के आरोप से SC ‘परेशान’; एजेंसी का कहना है कि टीएमसी ने इंडिया न्यूज पर I-PAC की छापेमारी से पहले लोगों को HC आने के लिए कहा था‘खराब योजना’: निखिल कामथ ने बीएमसी चुनावों के दौरान शेयर बाजार बंद होने पर सवाल उठाए; झंडे ‘सराहना की गंभीर कमी’

पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के निर्देश पर पीड़ित परिवार से मिला सपा प्रतिनिधिमंडल, दिया एक लाख का चेक 

Published on: 31-12-2024

रायबरेली। खीरो थाना क्षेत्र मोहनपुर गांव में जेल में बंद बंदी रामदेव उर्फ गुड्डू की मौत ने पूरे समुदाय को झकझोर दिया है। 14 दिसंबर को पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के निर्देश पर समाजवादी पार्टी का प्रतिनिधिमंडल पीड़ित परिवार से मिलने पहुंचा था। इस मुलाकात में उन्होंने घटना की जांच और परिवार की आर्थिक सहायता का आश्वासन दिया था।

भाजपा सरकार की नाकामी

समाजवादी पार्टी ने भाजपा सरकार से मांग की है कि पीड़ित परिवार को एक करोड़ रुपये की मदद दी जाए और उनके दोनों बच्चों को नौकरी दिलाने का भी आग्रह किया गया। ई. वीरेंद्र यादव, समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष, ने भाजपा सरकार के वादों पर गंभीरता से सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार केवल वादे करती है, जबकि समाजवादी पार्टी हमेशा अपने वादों को पूरा करती है।

आर्थिक मदद

30 दिसंबर को गुड्डू के तेरहवीं कार्यक्रम पर समाजवादी पार्टी का प्रतिनिधिमंडल फिर से पीड़ित परिवार से मिला। इस बैठक में पार्टी की ओर से एक लाख रुपये की चेक के माध्यम से आर्थिक मदद की गई। यह कदम पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की ओर से उठाया गया, जो परिवार के प्रति सहानुभूति और समर्थन का प्रतीक है।

समाजवादी सरकार बनी तो बच्चों को दिलाई जाएगी सरकारी नौकरी 

जिलाध्यक्ष ने कहाँ अभी चुनाव होता तो भाजपा के दस नेता पीड़ित परिवार से मिलने आ जाते लेकिन इस समय कोई चुनाव नही है तो इस समय भाजपा का कोई नेता दिखाई नही पड़ा मदद तो बहुत दूर की बात है। जिस दिन समाजवादी पार्टी की सरकार बनेगी उसी समय पीड़ित परिवार के बच्चों को सरकारी नौकरी दिलाई जाएगी।

इस मौके पर जिलाध्यक्ष ई. वीरेंद्र यादव,प्रदेश सचिव चौधरी मोहम्मद मोहसिन खान,विधानसभ अध्यक्ष राकेश यादव, हरचंदपुर विधायक राहुल लोधी, बछरावां विधायक श्याम सुंदर भारतीय, दिलीप यादव,ब्लॉक अध्यक्ष संतलाल यादव,जिला कार्यकारणी सदस्य अमित यादव,खीरों जोनल प्रभारी आनंद यादव,जिला महामंत्री पिछड़ा वर्ग दिलीप यादव सहित काफी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता व ग्रामीण मौजूद रहे।

Publice Voice News Network – Premium Description (Hindi)
Publice Voice News Network एक सशक्त, विश्वसनीय और स्वतंत्र मीडिया प्लेटफ़ॉर्म है, जो जनता की आवाज़ को राष्ट्रीय स्तर पर पहुँचाने के लिए समर्पित है। हम मानते हैं कि सच्ची पत्रकारिता का उद्देश्य सत्ता नहीं, सत्य की सेवा है — और इसी सिद्धांत पर हमारा पूरा नेटवर्क कार्य करता है।
Publice Voice News Network उन मुद्दों को उजागर करता है जो समाज, लोकतंत्र और मानवाधिकारों से जुड़े हैं, जिन्हें आमतौर पर मुख्यधारा मीडिया नजरअंदाज कर देता है। हम हर खबर को तथ्यों, प्रमाणों और निष्पक्ष दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत करते हैं— बिना दबाव, बिना डर और बिना समझौते के।

राष्ट्रीय स्तर पर तेजी से उभरता हुआ विश्वसनीय न्यूज़ नेटवर्क