Latest News
‘यह नए नेतृत्व की तलाश करने का समय है’: ट्रम्प ने ‘बीमार’ खमेनेई के शासन को समाप्त करने का आह्वान किया – क्या राष्ट्रपति ईरान के खिलाफ नए सिरे से धमकियां दे रहे हैं?ट्रम्पियाना: पेटुलेंट पुरस्कार सेनानी के लिए कोई विराम नहीं‘पहले कभी नहीं देखा’: सऊदी गुफाओं में चीता की ममियाँ मिलीं – प्राकृतिक रूप से ममीकृत बड़ी बिल्लियों के लिए पहली बारएक अलग रोहित शर्मा: क्यों भारत के सलामी बल्लेबाज अब अधिक सावधानी से बल्लेबाजी कर रहे हैं | क्रिकेट समाचार‘धुरंधर’ बॉक्स ऑफिस कलेक्शन दिन 43: रणवीर सिंह, अक्षय खन्ना की फिल्म ने दुनिया भर में 1275 करोड़ रुपये कमाए |‘बंगाल टीएमसी से तंग आ चुका है’: महा जीत के बाद पीएम मोदी ने ममता पर निशाना साधा; मालदा रैली कल इंडिया न्यूजबजट 2026: लंबे समय से लंबित और लंबे समय तक चलने वाले कर मुकदमे से निपटने की तत्काल आवश्यकतावेनेजुएला से ईरान तक: कैसे अमेरिका की मिसाइल हमले से ठोस रॉकेट मोटर आपूर्ति संकट पैदा हो रहा है – समझाया गया‘मानो यह जंतर-मंतर हो!’ ED के आरोप से SC ‘परेशान’; एजेंसी का कहना है कि टीएमसी ने इंडिया न्यूज पर I-PAC की छापेमारी से पहले लोगों को HC आने के लिए कहा था‘खराब योजना’: निखिल कामथ ने बीएमसी चुनावों के दौरान शेयर बाजार बंद होने पर सवाल उठाए; झंडे ‘सराहना की गंभीर कमी’

एनटीपीसी सिंगरौली ने स्वच्छता ही सेवा अभियान के तहत स्वच्छता अभियान किया आयोजित

Published on: 25-09-2025

स्वच्छता ही सेवा सिर्फ एक अभियान नहीं, बल्कि हमारी जिम्मेदारी है – संदीप नायक

शक्तिनगर(सोनभद्र)। एनटीपीसी सिंगरौली ने 25 सितम्बर 2025 को “स्वच्छता ही सेवा” पखवाड़े के तहत शक्तिनगर में स्थित संडे मार्केट में स्वच्छता अभियान आयोजित किया। “एक दिन, एक घंटा, एक साथ” थीम के तहत कर्मचारियों और स्थानीय निवासियों ने मिलकर बाजार की सफाई की।

इस अवसर पर एनटीपीसी सिंगरौली के परियोजना प्रमुख संदीप नायक ने कहा, “स्वच्छता ही सेवा सिर्फ एक अभियान नहीं, बल्कि हमारी जिम्मेदारी है। सामूहिक प्रयास से हम स्वच्छ और स्वस्थ वातावरण बना सकते हैं, जो एक समृद्ध भारत की ओर कदम बढ़ाएगा।”

यह पहल स्वच्छ भारत मिशन के प्रति एनटीपीसी सिंगरौली की प्रतिबद्धता को और मजबूत करती है। यह अभियान हमें यह समझने का अवसर देता है कि स्वच्छता हर नागरिक की जिम्मेदारी है, और छोटे कदमों से बड़ा बदलाव लाया जा सकता है।

यह अभियान यह संदेश देता है कि स्वच्छता केवल सरकारी जिम्मेदारी नहीं है, बल्कि यह हर व्यक्ति की जिम्मेदारी है।एनटीपीसी सिंगरौली का यह अभियान स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए निरंतर प्रयासों का हिस्सा है, और सभी से इस मुहिम में भाग लेने की अपील करता है।

इस अवसर पर एनटीपीसी सिंगरौली के सी.एच. किशोर कुमार, महाप्रबंधक (मेंटेनेंस एंड एडीएम), रश्मि रंजन मोहंती, महाप्रबंधक (प्रोजेक्ट), पीयूष श्रीवास्तव, महाप्रबंधक (बीई एंड रसायन), सीआईएसएफ डीसी अरविंद कुमार एवं उनकी टीम, सिद्धार्थ मण्डल, अपर महाप्रबंधक (मानव संसाधन), नरेश कुमार, उप महाप्रबंधक (मानव संसाधन),

डॉ ओम प्रकाश, उप महाप्रबंधक (मा०सं० एवं राजभाषा) अन्य वरिष्ठ अधिकारीगण, एनटीपीसी कर्मचारियों के परिवार जन, ग्राम प्रधान कोटा प्रमोद तिवारी, काशी विद्यापीठ के शिक्षकगण, विवेकानंद स्कूल के प्राचार्य, नरेंद्र भूषण यूनियन एसोसिएशन के मानद प्रतिनिधिगण सहित जनसेवी एवं बड़ी संख्या में लोग सम्मिलित रहे।

Publice Voice News Network – Premium Description (Hindi)
Publice Voice News Network एक सशक्त, विश्वसनीय और स्वतंत्र मीडिया प्लेटफ़ॉर्म है, जो जनता की आवाज़ को राष्ट्रीय स्तर पर पहुँचाने के लिए समर्पित है। हम मानते हैं कि सच्ची पत्रकारिता का उद्देश्य सत्ता नहीं, सत्य की सेवा है — और इसी सिद्धांत पर हमारा पूरा नेटवर्क कार्य करता है।
Publice Voice News Network उन मुद्दों को उजागर करता है जो समाज, लोकतंत्र और मानवाधिकारों से जुड़े हैं, जिन्हें आमतौर पर मुख्यधारा मीडिया नजरअंदाज कर देता है। हम हर खबर को तथ्यों, प्रमाणों और निष्पक्ष दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत करते हैं— बिना दबाव, बिना डर और बिना समझौते के।

राष्ट्रीय स्तर पर तेजी से उभरता हुआ विश्वसनीय न्यूज़ नेटवर्क