Latest News
‘यह नए नेतृत्व की तलाश करने का समय है’: ट्रम्प ने ‘बीमार’ खमेनेई के शासन को समाप्त करने का आह्वान किया – क्या राष्ट्रपति ईरान के खिलाफ नए सिरे से धमकियां दे रहे हैं?ट्रम्पियाना: पेटुलेंट पुरस्कार सेनानी के लिए कोई विराम नहीं‘पहले कभी नहीं देखा’: सऊदी गुफाओं में चीता की ममियाँ मिलीं – प्राकृतिक रूप से ममीकृत बड़ी बिल्लियों के लिए पहली बारएक अलग रोहित शर्मा: क्यों भारत के सलामी बल्लेबाज अब अधिक सावधानी से बल्लेबाजी कर रहे हैं | क्रिकेट समाचार‘धुरंधर’ बॉक्स ऑफिस कलेक्शन दिन 43: रणवीर सिंह, अक्षय खन्ना की फिल्म ने दुनिया भर में 1275 करोड़ रुपये कमाए |‘बंगाल टीएमसी से तंग आ चुका है’: महा जीत के बाद पीएम मोदी ने ममता पर निशाना साधा; मालदा रैली कल इंडिया न्यूजबजट 2026: लंबे समय से लंबित और लंबे समय तक चलने वाले कर मुकदमे से निपटने की तत्काल आवश्यकतावेनेजुएला से ईरान तक: कैसे अमेरिका की मिसाइल हमले से ठोस रॉकेट मोटर आपूर्ति संकट पैदा हो रहा है – समझाया गया‘मानो यह जंतर-मंतर हो!’ ED के आरोप से SC ‘परेशान’; एजेंसी का कहना है कि टीएमसी ने इंडिया न्यूज पर I-PAC की छापेमारी से पहले लोगों को HC आने के लिए कहा था‘खराब योजना’: निखिल कामथ ने बीएमसी चुनावों के दौरान शेयर बाजार बंद होने पर सवाल उठाए; झंडे ‘सराहना की गंभीर कमी’

‘शोले’ या ‘आवारा’ नहीं, ये है देश की पहली ब्लॉकबस्टर फिल्म, जो 81 साल पहले रिलीज हुई थी।

Follow

Published on: 24-09-2024
 

‘शोले’ से लेकर ‘दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे’ तक हिंदी सिनेमा में ऐसी कई फिल्में हैं, जिनकी चर्चा दशकों से होती आ रही है। इन फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस पर कई रिकॉर्ड बनाए और आज भी इन फिल्मों की कहानियां दर्शकों के दिलों में जगह रखती हैं। लेकिन, क्या आप हिंदी सिनेमा की उस पहली फिल्म के बारे में जानते हैं, जिससे ब्लॉकबस्टर का कॉन्सेप्ट शुरू हुआ था। ये फिल्म देश को आजादी मिलने से पहले रिलीज हुई थी, जो गोल्डन जुबली थी और इस फिल्म ने दादा मुनि यानी अशोक कुमार के करियर की दिशा भी बदल दी थी। हम बात कर रहे हैं फिल्म ‘किस्मत’ की, जो 1 करोड़ कमाने वाली पहली भारतीय फिल्म बनी थी। फिल्म ने ये कारनामा उस दौर में किया था, जब किसी फिल्म के लिए 20-30 लाख भी कमाना मुश्किल था।

किस्मत की बड़ी कमाई

हिंदी सिनेमा में अशोक कुमार स्टारर ‘किस्मत’ से एक नया ट्रेंड शुरू हुआ था। यह फिल्म 1943 में रिलीज हुई थी और इसमें अशोक कुमार के साथ मुमताज शांति और शाह नवाज जैसे सितारे नजर आए थे। अगर इस फिल्म की बात करें तो यह अपने समय के हिसाब से काफी बोल्ड थी। फिल्म में एक अविवाहित लड़की की कहानी दिखाई गई है, जो बिना शादी के ही प्रेग्नेंट हो जाती है। इस फिल्म ने हिंदी सिनेमा में एंटी हीरो का ट्रेंड शुरू किया था। इस फिल्म को बनाने में उस समय 2 लाख रुपये खर्च हुए थे और इसने दुनियाभर में 1.6 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था।

अशोक कुमार 1940 के दशक के उभरते अभिनेता थे

इस फिल्म ने अशोक कुमार को सुपरस्टार बना दिया। 1940 के दशक में अशोक कुमार एक युवा अभिनेता के रूप में उभर रहे थे। फिर 1943 में किस्मत से उन्हें ‘किस्मत’ मिली और इस फिल्म ने उनका करियर बदल दिया। इस फिल्म ने उन्हें हिंदी सिनेमा के शीर्ष पर पहुंचा दिया और अशोक कुमार भारत के पहले सुपरस्टार बन गए। लेकिन, दिलीप कुमार और राज कपूर का दौर शुरू होते ही उनके नाम से सुपरस्टार का टैग छिन गया।

बारिश ने तोड़ा किस्मत का रिकॉर्ड

खास बात ये है कि करीब 7 साल तक कोई भी फिल्म कमाई के मामले में अशोक कुमार की ‘किस्मत’ का रिकॉर्ड नहीं तोड़ पाई। यानी ये लंबे समय तक हिंदी सिनेमा की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बनी रही। हालांकि, 1948 में रिलीज हुई तमिल फिल्म ‘चंद्रलेखा’ ने इसे कड़ी टक्कर दी, लेकिन किस्मत का रिकॉर्ड नहीं तोड़ पाई। आखिरकार 1949 में रिलीज हुई राज कपूर की ‘बरसात’ ने किस्मत का रिकॉर्ड तोड़ दिया और बॉक्स ऑफिस पर 2 करोड़ के करीब कलेक्शन किया।

 

Publice Voice News Network – Premium Description (Hindi)
Publice Voice News Network एक सशक्त, विश्वसनीय और स्वतंत्र मीडिया प्लेटफ़ॉर्म है, जो जनता की आवाज़ को राष्ट्रीय स्तर पर पहुँचाने के लिए समर्पित है। हम मानते हैं कि सच्ची पत्रकारिता का उद्देश्य सत्ता नहीं, सत्य की सेवा है — और इसी सिद्धांत पर हमारा पूरा नेटवर्क कार्य करता है।
Publice Voice News Network उन मुद्दों को उजागर करता है जो समाज, लोकतंत्र और मानवाधिकारों से जुड़े हैं, जिन्हें आमतौर पर मुख्यधारा मीडिया नजरअंदाज कर देता है। हम हर खबर को तथ्यों, प्रमाणों और निष्पक्ष दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत करते हैं— बिना दबाव, बिना डर और बिना समझौते के।

राष्ट्रीय स्तर पर तेजी से उभरता हुआ विश्वसनीय न्यूज़ नेटवर्क