Latest News
‘यह नए नेतृत्व की तलाश करने का समय है’: ट्रम्प ने ‘बीमार’ खमेनेई के शासन को समाप्त करने का आह्वान किया – क्या राष्ट्रपति ईरान के खिलाफ नए सिरे से धमकियां दे रहे हैं?ट्रम्पियाना: पेटुलेंट पुरस्कार सेनानी के लिए कोई विराम नहीं‘पहले कभी नहीं देखा’: सऊदी गुफाओं में चीता की ममियाँ मिलीं – प्राकृतिक रूप से ममीकृत बड़ी बिल्लियों के लिए पहली बारएक अलग रोहित शर्मा: क्यों भारत के सलामी बल्लेबाज अब अधिक सावधानी से बल्लेबाजी कर रहे हैं | क्रिकेट समाचार‘धुरंधर’ बॉक्स ऑफिस कलेक्शन दिन 43: रणवीर सिंह, अक्षय खन्ना की फिल्म ने दुनिया भर में 1275 करोड़ रुपये कमाए |‘बंगाल टीएमसी से तंग आ चुका है’: महा जीत के बाद पीएम मोदी ने ममता पर निशाना साधा; मालदा रैली कल इंडिया न्यूजबजट 2026: लंबे समय से लंबित और लंबे समय तक चलने वाले कर मुकदमे से निपटने की तत्काल आवश्यकतावेनेजुएला से ईरान तक: कैसे अमेरिका की मिसाइल हमले से ठोस रॉकेट मोटर आपूर्ति संकट पैदा हो रहा है – समझाया गया‘मानो यह जंतर-मंतर हो!’ ED के आरोप से SC ‘परेशान’; एजेंसी का कहना है कि टीएमसी ने इंडिया न्यूज पर I-PAC की छापेमारी से पहले लोगों को HC आने के लिए कहा था‘खराब योजना’: निखिल कामथ ने बीएमसी चुनावों के दौरान शेयर बाजार बंद होने पर सवाल उठाए; झंडे ‘सराहना की गंभीर कमी’

नई दिल्ली:पीएम मोदी का ट्रंप को बधाई देने वाला पोस्ट वायरल, चंद घंटों में 10.6 मिलियन से ज्यादा व्यू

Follow

Published on: 07-11-2024

नई दिल्ली । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अमेरिकी राष्ट्रपति चुनावों में जीत के लिए डोनाल्ड ट्रंप को बधाई दी। पीएम मोदी ने बुधवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर ट्रंप के साथ चार तस्वीरें शेयर की। खास बात यह है कि पीएम मोदी का पोस्ट सोशल मीडिया पर छा गया है। कुछ ही घंटों में पीएम मोदी के इस पोस्ट को 10.6 मिलियन से ज्यादा लोग देख चुके हैं, जिसमें दोनों नेताओं की खास दोस्ती नजर आ रही है। पहली तस्वीर में पीएम मोदी और ट्रंप गले मिलते दिखाई दे रहे हैं।
प्रधानमंत्री मोदी ने एक्स पोस्ट पर जो दूसरी फोटो शेयर की है, वो उस वक्त की है जब तत्कालीन अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप भारत दौर पर आए थे और पीएम मोदी खुद उनके स्वागत करने के लिए एयरपोर्ट पहुंचे थे। तीसरी तस्वीर पीएम मोदी के अमेरिकी दौरे की है। चौथी फोटो पीएम मोदी और डोनाल्ड ट्रंप की साल 2019 में फ्रांस में हुए जी7 समिट की है। इन फोटो में पीएम मोदी और ट्रंप के बीच खास बॉन्डिंग दिखाई दे रही है।
पीएम मोदी ने ट्रंप को अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव में जीत हासिल करने पर बधाई देते हुए एक्स पर लिखा, मेरे मित्र डोनाल्ड ट्रंप को ऐतिहासिक चुनावी जीत पर हार्दिक बधाई। आपके पिछले कार्यकाल की सफलताओं की तरह ही, मैं भारत-अमेरिका की व्यापक वैश्विक और रणनीतिक साझेदारी को और मज़बूत करने के लिए हमारे सहयोग को आगे बढ़ाने के लिए उत्सुक हूं। आइए मिलकर अपने लोगों के कल्याण, वैश्विक शांति, स्थिरता और समृद्धि के लिए काम करें।
इससे पहले डोनाल्ड ट्रंप ने फ्लोरिडा में समर्थकों को संबोधित करते हुए अपनी जीत का ऐलान किया। ट्रंप ने जीत को अमेरिका का ‘स्वर्ण युगÓ बताया। रिपब्लिकन उम्मीदवार ने कहा, यह अमेरिकी लोगों के लिए एक शानदार जीत है, जो हमें अमेरिका को फिर से महान बनाने का अवसर देगी।
ट्रंप ने अपने संबोधन में पत्नी मेलानिया को धन्यवाद देते हुए उन्हें फर्स्ट लेडी कहकर पुकारा। उन्होंने कहा, मेलानिया ने बहुत अच्छा काम किय। वह लोगों की मदद करने के लिए बहुत मेहनत करती हैं। उन्होंने अपने ‘अद्भुत बच्चोंÓ को भी धन्यवाद दिया। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक ट्रंप ने अरबपति बिजनेसमैन एलन मस्क को रिपब्लिकन पार्टी का नया सितारा बताया। बता दें सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स के मालिक मस्क ने इस चुनाव में पूर्व राष्ट्रपति का खुलकर समर्थन किया था। ट्रंप ने उन्हें एक ‘अद्भुतÓ व्यक्ति बताया।

Publice Voice News Network – Premium Description (Hindi)
Publice Voice News Network एक सशक्त, विश्वसनीय और स्वतंत्र मीडिया प्लेटफ़ॉर्म है, जो जनता की आवाज़ को राष्ट्रीय स्तर पर पहुँचाने के लिए समर्पित है। हम मानते हैं कि सच्ची पत्रकारिता का उद्देश्य सत्ता नहीं, सत्य की सेवा है — और इसी सिद्धांत पर हमारा पूरा नेटवर्क कार्य करता है।
Publice Voice News Network उन मुद्दों को उजागर करता है जो समाज, लोकतंत्र और मानवाधिकारों से जुड़े हैं, जिन्हें आमतौर पर मुख्यधारा मीडिया नजरअंदाज कर देता है। हम हर खबर को तथ्यों, प्रमाणों और निष्पक्ष दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत करते हैं— बिना दबाव, बिना डर और बिना समझौते के।

राष्ट्रीय स्तर पर तेजी से उभरता हुआ विश्वसनीय न्यूज़ नेटवर्क