Latest News
‘यह नए नेतृत्व की तलाश करने का समय है’: ट्रम्प ने ‘बीमार’ खमेनेई के शासन को समाप्त करने का आह्वान किया – क्या राष्ट्रपति ईरान के खिलाफ नए सिरे से धमकियां दे रहे हैं?ट्रम्पियाना: पेटुलेंट पुरस्कार सेनानी के लिए कोई विराम नहीं‘पहले कभी नहीं देखा’: सऊदी गुफाओं में चीता की ममियाँ मिलीं – प्राकृतिक रूप से ममीकृत बड़ी बिल्लियों के लिए पहली बारएक अलग रोहित शर्मा: क्यों भारत के सलामी बल्लेबाज अब अधिक सावधानी से बल्लेबाजी कर रहे हैं | क्रिकेट समाचार‘धुरंधर’ बॉक्स ऑफिस कलेक्शन दिन 43: रणवीर सिंह, अक्षय खन्ना की फिल्म ने दुनिया भर में 1275 करोड़ रुपये कमाए |‘बंगाल टीएमसी से तंग आ चुका है’: महा जीत के बाद पीएम मोदी ने ममता पर निशाना साधा; मालदा रैली कल इंडिया न्यूजबजट 2026: लंबे समय से लंबित और लंबे समय तक चलने वाले कर मुकदमे से निपटने की तत्काल आवश्यकतावेनेजुएला से ईरान तक: कैसे अमेरिका की मिसाइल हमले से ठोस रॉकेट मोटर आपूर्ति संकट पैदा हो रहा है – समझाया गया‘मानो यह जंतर-मंतर हो!’ ED के आरोप से SC ‘परेशान’; एजेंसी का कहना है कि टीएमसी ने इंडिया न्यूज पर I-PAC की छापेमारी से पहले लोगों को HC आने के लिए कहा था‘खराब योजना’: निखिल कामथ ने बीएमसी चुनावों के दौरान शेयर बाजार बंद होने पर सवाल उठाए; झंडे ‘सराहना की गंभीर कमी’

भतीजे ने बीच सड़क पर चाची को कुल्हाड़ी से काटा, आरोपी फरार                    

Published on: 20-11-2025

  ( शिवबालक अनुरागी )

हमीरपुर जनपद में मौदहा कोतवाली क्षेत्र के करहईया गांव में गुरुवार सुबह करीब 8 बजे एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई। भतीजे धर्मेंद्र (45) पुत्र शिवलाल ने अपनी 60 वर्षीय चाची कल्ली देवी (पत्नी मेडे़लाल खंगार) की कुल्हाड़ी से ताबड़तोड़ वार कर निर्मम हत्या कर दी। यह वारदात घर के सामने गली में हुई।

रिपोर्ट के मुताबिक, कल्ली अक्सर कानपुर में अपने पति और बेटों के पास रहती थीं और हाल ही में गांव लौटी थीं। धर्मेंद्र ने जैसे ही उन्हें गली में टहलते देखा, अचानक उन पर कुल्हाड़ी से हमला कर दिया। आरोपी ने उन्हें दौड़ाया और पकड़कर गले पर कई वार किए, जिससे कल्ली की गर्दन धड़ से लगभग अलग हो गई और उनकी मौके पर ही मौत हो गई।

दो महीने पुराने विवाद में रंजिश:

हत्या के पीछे मुख्य कारण दो महीने पहले चाचा मेड़ेलाल द्वारा धर्मेंद्र को डंडे मारना बताया जा रहा है। यह विवाद मंदिर में पूजा के दौरान हवन कुंड के पत्थरों को हटाने को लेकर हुआ था। पूर्व प्रधान शिवशरण यादव ने बताया कि धर्मेंद्र उसी अपमान का बदला लेना चाहता था। चाचा के गांव में न होने के कारण उसने चाची को निशाना बनाया।

बचाव करने आए ग्रामीणों को भी दौड़ाया:

प्रत्यक्षदर्शी नीलम ने बताया कि जब ग्रामीण कल्ली को बचाने के लिए आगे बढ़े, तो आरोपी धर्मेंद्र ने कुल्हाड़ी लेकर उन्हें भी दौड़ा लिया। डर के मारे कोई भी उसे रोकने की हिम्मत नहीं जुटा सका। वारदात के बाद आरोपी कुल्हाड़ी लहराते हुए गांव से फरार हो गया।

सूचना मिलते ही सीओ राजकुमार पाण्डेय और कोतवाली प्रभारी उमेश कुमार सिंह भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने घटनास्थल को सील किया। एएसपी मनोज कुमार गुप्ता के अनुसार, आरोपी मानसिक रूप से कमजोर बताया जा रहा है और उसकी तलाश में कई टीमों को लगाया गया है।

Publice Voice News Network – Premium Description (Hindi)
Publice Voice News Network एक सशक्त, विश्वसनीय और स्वतंत्र मीडिया प्लेटफ़ॉर्म है, जो जनता की आवाज़ को राष्ट्रीय स्तर पर पहुँचाने के लिए समर्पित है। हम मानते हैं कि सच्ची पत्रकारिता का उद्देश्य सत्ता नहीं, सत्य की सेवा है — और इसी सिद्धांत पर हमारा पूरा नेटवर्क कार्य करता है।
Publice Voice News Network उन मुद्दों को उजागर करता है जो समाज, लोकतंत्र और मानवाधिकारों से जुड़े हैं, जिन्हें आमतौर पर मुख्यधारा मीडिया नजरअंदाज कर देता है। हम हर खबर को तथ्यों, प्रमाणों और निष्पक्ष दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत करते हैं— बिना दबाव, बिना डर और बिना समझौते के।

राष्ट्रीय स्तर पर तेजी से उभरता हुआ विश्वसनीय न्यूज़ नेटवर्क