Latest News
‘यह नए नेतृत्व की तलाश करने का समय है’: ट्रम्प ने ‘बीमार’ खमेनेई के शासन को समाप्त करने का आह्वान किया – क्या राष्ट्रपति ईरान के खिलाफ नए सिरे से धमकियां दे रहे हैं?ट्रम्पियाना: पेटुलेंट पुरस्कार सेनानी के लिए कोई विराम नहीं‘पहले कभी नहीं देखा’: सऊदी गुफाओं में चीता की ममियाँ मिलीं – प्राकृतिक रूप से ममीकृत बड़ी बिल्लियों के लिए पहली बारएक अलग रोहित शर्मा: क्यों भारत के सलामी बल्लेबाज अब अधिक सावधानी से बल्लेबाजी कर रहे हैं | क्रिकेट समाचार‘धुरंधर’ बॉक्स ऑफिस कलेक्शन दिन 43: रणवीर सिंह, अक्षय खन्ना की फिल्म ने दुनिया भर में 1275 करोड़ रुपये कमाए |‘बंगाल टीएमसी से तंग आ चुका है’: महा जीत के बाद पीएम मोदी ने ममता पर निशाना साधा; मालदा रैली कल इंडिया न्यूजबजट 2026: लंबे समय से लंबित और लंबे समय तक चलने वाले कर मुकदमे से निपटने की तत्काल आवश्यकतावेनेजुएला से ईरान तक: कैसे अमेरिका की मिसाइल हमले से ठोस रॉकेट मोटर आपूर्ति संकट पैदा हो रहा है – समझाया गया‘मानो यह जंतर-मंतर हो!’ ED के आरोप से SC ‘परेशान’; एजेंसी का कहना है कि टीएमसी ने इंडिया न्यूज पर I-PAC की छापेमारी से पहले लोगों को HC आने के लिए कहा था‘खराब योजना’: निखिल कामथ ने बीएमसी चुनावों के दौरान शेयर बाजार बंद होने पर सवाल उठाए; झंडे ‘सराहना की गंभीर कमी’

एनसीएल के प्रबंधक (मानव संसाधन) पाणि पंकज पांडेय को मिला साहित्य अकादमी, हरिकृष्ण देवसरे प्रादेशिक पुरस्कार

Published on: 28-08-2025

सिंगरौली। नॉर्दर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड (एनसीएल) के लिए गर्व का विषय है कि मुख्यालय के औद्योगिक संबंध विभाग में बतौर प्रबंधक (मानव संसाधन) पदस्थ श्री पाणि पंकज पांडेय को उनकी साहित्यिक कृति ‘बाल रामायण’ के लिए मध्य प्रदेश संस्कृति परिषद, साहित्य अकादमी द्वारा ‘हरिकृष्ण देवसरे प्रादेशिक पुरस्कार’ से सम्मानित किया गया है।

यह सम्मान उन्हें गत सोमवार को भोपाल में आयोजित अलंकरण समारोह में बाल साहित्य के क्षेत्र में उत्कृष्ट एवं अभिनव योगदान हेतु प्रदान किया गया है। उनकी रचना ‘बाल रामायण’ पाठकों को सरल एवं प्रेरणादायी शैली में भारतीय संस्कृति और आदर्शों से परिचित कराती है। इस कृति को समीक्षकों एवं साहित्य जगत के विद्वानों ने भी व्यापक सराहना दी है। इस अवसर पर एनसीएल के अध्यक्ष-सह-प्रबंध निदेशक बी साईराम, निदेशक (मानव संसाधन) मनीष कुमार, निदेशक (वित्त) रजनीश नारायण, निदेशक (तकनीकी) सुनील प्रसाद सिंह ने श्री पांडेय को हार्दिक बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। एनसीएल सदैव साहित्य, कला और संस्कृति के संरक्षण एवं संवर्धन के प्रति प्रतिबद्ध रहा है। श्री पांडेय की उपलब्धि इस प्रतिबद्धता को और सशक्त करती है तथा कंपनी की गौरवमयी परंपरा में एक नया अध्याय जोड़ती है।

Publice Voice News Network – Premium Description (Hindi)
Publice Voice News Network एक सशक्त, विश्वसनीय और स्वतंत्र मीडिया प्लेटफ़ॉर्म है, जो जनता की आवाज़ को राष्ट्रीय स्तर पर पहुँचाने के लिए समर्पित है। हम मानते हैं कि सच्ची पत्रकारिता का उद्देश्य सत्ता नहीं, सत्य की सेवा है — और इसी सिद्धांत पर हमारा पूरा नेटवर्क कार्य करता है।
Publice Voice News Network उन मुद्दों को उजागर करता है जो समाज, लोकतंत्र और मानवाधिकारों से जुड़े हैं, जिन्हें आमतौर पर मुख्यधारा मीडिया नजरअंदाज कर देता है। हम हर खबर को तथ्यों, प्रमाणों और निष्पक्ष दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत करते हैं— बिना दबाव, बिना डर और बिना समझौते के।

राष्ट्रीय स्तर पर तेजी से उभरता हुआ विश्वसनीय न्यूज़ नेटवर्क