Latest News
‘यह नए नेतृत्व की तलाश करने का समय है’: ट्रम्प ने ‘बीमार’ खमेनेई के शासन को समाप्त करने का आह्वान किया – क्या राष्ट्रपति ईरान के खिलाफ नए सिरे से धमकियां दे रहे हैं?ट्रम्पियाना: पेटुलेंट पुरस्कार सेनानी के लिए कोई विराम नहीं‘पहले कभी नहीं देखा’: सऊदी गुफाओं में चीता की ममियाँ मिलीं – प्राकृतिक रूप से ममीकृत बड़ी बिल्लियों के लिए पहली बारएक अलग रोहित शर्मा: क्यों भारत के सलामी बल्लेबाज अब अधिक सावधानी से बल्लेबाजी कर रहे हैं | क्रिकेट समाचार‘धुरंधर’ बॉक्स ऑफिस कलेक्शन दिन 43: रणवीर सिंह, अक्षय खन्ना की फिल्म ने दुनिया भर में 1275 करोड़ रुपये कमाए |‘बंगाल टीएमसी से तंग आ चुका है’: महा जीत के बाद पीएम मोदी ने ममता पर निशाना साधा; मालदा रैली कल इंडिया न्यूजबजट 2026: लंबे समय से लंबित और लंबे समय तक चलने वाले कर मुकदमे से निपटने की तत्काल आवश्यकतावेनेजुएला से ईरान तक: कैसे अमेरिका की मिसाइल हमले से ठोस रॉकेट मोटर आपूर्ति संकट पैदा हो रहा है – समझाया गया‘मानो यह जंतर-मंतर हो!’ ED के आरोप से SC ‘परेशान’; एजेंसी का कहना है कि टीएमसी ने इंडिया न्यूज पर I-PAC की छापेमारी से पहले लोगों को HC आने के लिए कहा था‘खराब योजना’: निखिल कामथ ने बीएमसी चुनावों के दौरान शेयर बाजार बंद होने पर सवाल उठाए; झंडे ‘सराहना की गंभीर कमी’

नेशनल पी.जी. कॉलेज (केमिस्ट्री) के छात्र – छात्राओं ने किया आरजीपीआईटी (जायस, अमेठी) द्वारा आयोजित कार्यशाला में प्रतिभाग

Published on: 09-03-2024

शकील अहमद

लखनऊ। राजधानी लखनऊ के नेशनल पी.जी. कॉलेज के प्राचार्य प्रो. देवेन्द्र कुमार सिंह के मार्गदर्शन में रसायन विज्ञान विभाग के स्नातक और परास्नातक स्तर के 52 छात्र – छात्राओं ने 7 मार्च 2024 को राजीव गांधी पेट्रोलियम प्रौद्योगिकी संस्थान (आरजीपीआईटी) जायस, अमेठी में प्रयोगशालाओं का दौरा किया और आरजीपीआईटी द्वारा आयोजित एक दिवसीय कार्यशाला “नेक्स्ट जेन स्पेक्ट्रो माइक्रोस्कोपिक मेथड फॉर एनर्जी इंडिपेंडेंट भारत” में प्रतिभाग किया।

प्रो. देवेन्द्र कुमार सिंह ने बताया कि विद्यार्थियों के समग्र विकास के लिये उन्हे समय समय पर नयी तकनीकियों से परिचित कराना एवम् व्यवहारिक ज्ञान प्रदान करना भी अति आवश्यक है। रसायन विज्ञान विभागाध्यक्ष डा.विकास सिंह ने बताया कि आरजीपीआईटी द्वारा आयोजित ये कार्यशाला विद्यार्थियों के व्यवहारिक ज्ञान, बौद्धिक क्षमता, तकनीकी कौशल और पारस्परिक विकास को बढ़ाने में सकारात्मक रूप से सफ़ल रही।

विजिट के दौरान रसायन विज्ञान विभाग से 52 छात्र छात्राएं और विभाग अध्यक्ष रसायन डॉ विकास सिंह के साथ अन्य तीन शिक्षक भी मौजूद रहे। कार्यशाला में स्पेक्ट्रोस्कॉपी तकनीकी से संबंधित छह व्याख्यान सुनने को मिला जो की प्रोफेसर टी के मुखर्जी विभाग अध्यक्ष रसायन विज्ञान आईआईटी इंदौर, प्रोफेसर एस के खुराना, आईआईटी गांधीनगर, प्रोफेसर देवासीस पांडा, डीन स्टूडेंट अफेयर आरजीपीआईटी, डॉ एजाज, डॉ शिखा सिंह, डॉ0 मलय साहू और डॉ ओमवीर सिंह आरजीपीआईटी, जायस, अमेठी द्वारा विभिन्न स्पेक्ट्रोस्कॉपी तकनीकी के बारे में विस्तार से बताया।
उपर्युक्त कार्यशाला का उद्घाटन प्रोफेसर ए के सिंह निदेशक, आरजीआईपीटी द्वारा छात्रों को उद्बोधन देते हुए किया।

जिसमें उन्होंने छात्रों को स्किल के साथ आपसी समझ के साथ काम करने की सलाह दी। प्रोफेसर ए के चौबे विभाग अध्यक्ष साइंस और ह्यूमैनिटीज ने छात्रों को संस्थान में शोध व्यवहार, व्यवस्थाओं और शोध प्रयोगशालाओं से अवगत कराया। दोपहर भोजनावकाश के बाद छात्रों को संस्थान में सीआईएफ नेमार और माइक्रोस्कोपिक प्रयोगशालाओं का दौरा प्रोफेसर ए के चौबे और प्रो डी पांडा के नेतृत्व में कराया उपर्युक्त विजिट के बाद महाविद्यालय में आकर छात्र-छात्राओं ने प्राचार्य देवेंद्र कुमार सिंह से मुलाकात की और ये मौका देने के लिए धन्यवाद ज्ञापित किया।

प्राचार्य प्रोफेसर डी के सिंह ने विद्यार्थियों को भरोसा दिलाते हुए कहा कि आप लोगों के समग्र विकास और स्किल डेवलपमेंट के लिए मैं हमेशा प्रयासरत रहूंगा और आप लोगों को भी अपने महाविद्यालय के नाम रोशन करने के साथ विकसित भारत में अपना योगदान देना चाहिए।

Publice Voice News Network – Premium Description (Hindi)
Publice Voice News Network एक सशक्त, विश्वसनीय और स्वतंत्र मीडिया प्लेटफ़ॉर्म है, जो जनता की आवाज़ को राष्ट्रीय स्तर पर पहुँचाने के लिए समर्पित है। हम मानते हैं कि सच्ची पत्रकारिता का उद्देश्य सत्ता नहीं, सत्य की सेवा है — और इसी सिद्धांत पर हमारा पूरा नेटवर्क कार्य करता है।
Publice Voice News Network उन मुद्दों को उजागर करता है जो समाज, लोकतंत्र और मानवाधिकारों से जुड़े हैं, जिन्हें आमतौर पर मुख्यधारा मीडिया नजरअंदाज कर देता है। हम हर खबर को तथ्यों, प्रमाणों और निष्पक्ष दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत करते हैं— बिना दबाव, बिना डर और बिना समझौते के।

राष्ट्रीय स्तर पर तेजी से उभरता हुआ विश्वसनीय न्यूज़ नेटवर्क