Latest News
‘यह नए नेतृत्व की तलाश करने का समय है’: ट्रम्प ने ‘बीमार’ खमेनेई के शासन को समाप्त करने का आह्वान किया – क्या राष्ट्रपति ईरान के खिलाफ नए सिरे से धमकियां दे रहे हैं?ट्रम्पियाना: पेटुलेंट पुरस्कार सेनानी के लिए कोई विराम नहीं‘पहले कभी नहीं देखा’: सऊदी गुफाओं में चीता की ममियाँ मिलीं – प्राकृतिक रूप से ममीकृत बड़ी बिल्लियों के लिए पहली बारएक अलग रोहित शर्मा: क्यों भारत के सलामी बल्लेबाज अब अधिक सावधानी से बल्लेबाजी कर रहे हैं | क्रिकेट समाचार‘धुरंधर’ बॉक्स ऑफिस कलेक्शन दिन 43: रणवीर सिंह, अक्षय खन्ना की फिल्म ने दुनिया भर में 1275 करोड़ रुपये कमाए |‘बंगाल टीएमसी से तंग आ चुका है’: महा जीत के बाद पीएम मोदी ने ममता पर निशाना साधा; मालदा रैली कल इंडिया न्यूजबजट 2026: लंबे समय से लंबित और लंबे समय तक चलने वाले कर मुकदमे से निपटने की तत्काल आवश्यकतावेनेजुएला से ईरान तक: कैसे अमेरिका की मिसाइल हमले से ठोस रॉकेट मोटर आपूर्ति संकट पैदा हो रहा है – समझाया गया‘मानो यह जंतर-मंतर हो!’ ED के आरोप से SC ‘परेशान’; एजेंसी का कहना है कि टीएमसी ने इंडिया न्यूज पर I-PAC की छापेमारी से पहले लोगों को HC आने के लिए कहा था‘खराब योजना’: निखिल कामथ ने बीएमसी चुनावों के दौरान शेयर बाजार बंद होने पर सवाल उठाए; झंडे ‘सराहना की गंभीर कमी’

मुंबई में नगालैंड के मंत्री तेमजेन के खिलाफ जांच शुरू: राज्य में 125 करोड़ निवेश का मामला; कंपनी का आरोप- इन्वेस्टमेंट के बाद दूरी बनाई

Follow

Published on: 20-09-2024

 

तेमजेन इम्ना अलोंग नगालैंड में कैबिनेट मंत्री और भाजपा सांसद हैं। - Dainik Bhaskar

तेमजेन इम्ना अलोंग नगालैंड में कैबिनेट मंत्री और भाजपा सांसद हैं।

मुंबई पुलिस ने नगालैंड के कैबिनेट मंत्री और भाजपा सांसद तेमजेन इम्ना अलोंग के खिलाफ एक कंपनी से जुड़े निवेश विवाद मामले में जांच शुरू की है। मुंबई पुलिस की आर्थिक अपराध शाखा (EOW) के स्पेशल टास्क फोर्स (STF) ने मंगलवार (10 सितंबर) को बॉम्बे हाई कोर्ट में इसकी जानकारी दी।

 

यह जांच जस्टिस रेवती मोहिते डेरे और जस्टिस पृथ्वीराज चव्हाण की बेंच के आदेश के बाद शुरू की गई है। मुंबई स्थित कंपनी हेजल मर्केंटाइल लिमिटेड ने उनके खिलाफ याचिका लगाई है। कंपनी का आरोप है कि उसने तेमजेन के कहने पर नगालैंड में 125 करोड़ रुपए इन्वेस्ट किए थे।

हालांकि, सभी सप्लाई कमिटमेंट्स को पूरा करने और चालान जारी करने के बाद अलॉन्ग ने कंपनी के लोगों से दूरी बना ली। मामला 2015 का है। तब तेमजेन ​​​​​​किसी पद पर नहीं थे। कंपनी ने 9 फरवरी, 2024 को EOW में शिकायत दर्ज कराई थी।

कंपनी ने चावल-चीनी सप्लाई और कंस्ट्रक्शन कॉन्ट्रैक्ट लिया था कंपनी ने बताया कि तेमजेन ने 2015 और 2018 के बीच नगालैंड में निवेश करने के लिए उनसे संपर्क किया था। कंपनी ने 21 अप्रैल 2015 को एक समझौता ज्ञापन (MoU) साइन किया और लगभग 125 करोड़ रुपए का निवेश किया।

MoU में चावल और चीनी की सप्लाई के लिए एग्रीमेंट और कंस्ट्रक्शन कॉन्ट्रैक्ट शामिल थे। हालांकि, बाद में तेमजेन की तरफ से उन्हें कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली। तेमजेन ​​​​​​2023 में सीएम नेफ्यू रियो की सरकार में पर्यटन और उच्च शिक्षा मंत्री बने।

लोकायुक्त के इनकार के बाद EOW ने जांच शुरू की तेमजेन के कैबिनेट मंत्री के पद पर रहने के कारण मुंबई पुलिस के STF के डिप्टी पुलिस कमिश्नर संग्रामसिंह निशानदार ने 24 जून, 2024 को नगालैंड लोकायुक्त को मामले पर विचार के लिए शिकायत भेजी।

बॉम्बे हाईकोर्ट में सुनवाई के दौरान अतिरिक्त लोक अभियोजक क्रांति ने बताया कि नगालैंड लोकायुक्त की तरफ से जवाब मिल गया है। लोकायुक्त की तरफ से कहा गया कि कथित लेनदेन अलॉन्ग के कैबिनेट मंत्री बनने से पहले हुए थे, इसलिए यह मामला उनके अधिकार क्षेत्र से बाहर है। लोकायुक्त के जवाब के बाद STF EOW ने मामले की जांच शुरू की।

तेमजेन सोशल मीडिया पोस्ट को लेकर चर्चा में रहते हैं ​​​​​​

तेमजेन सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं। वे पोस्ट के जरिए राज्य की संस्कृति को बढ़ावा देते हैं।

तेमजेन सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं। वे पोस्ट के जरिए राज्य की संस्कृति को बढ़ावा देते हैं।

नगालैंड के मिनिस्टर तेमजेन इम्ना अलोंग नॉर्थ ईस्ट के उन नेताओं में से हैं, जो हिंदी बेल्ट में भी पॉपुलर हैं। वह सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं और अपने बयानों को लेकर चर्चा में रहते हैं। वह अपने राज्य के बारे में भी पोस्ट करते हैं और नगालैंड की संस्कृति को बढ़ावा देते हैं। तेमजेन PM मोदी को गुरुजी कहते हैं। उन्होंने वर्ल्ड पॉपुलेशन डे पर लोगों से खुद की तरह सिंगल रहने की अपील की थी।

Publice Voice News Network – Premium Description (Hindi)
Publice Voice News Network एक सशक्त, विश्वसनीय और स्वतंत्र मीडिया प्लेटफ़ॉर्म है, जो जनता की आवाज़ को राष्ट्रीय स्तर पर पहुँचाने के लिए समर्पित है। हम मानते हैं कि सच्ची पत्रकारिता का उद्देश्य सत्ता नहीं, सत्य की सेवा है — और इसी सिद्धांत पर हमारा पूरा नेटवर्क कार्य करता है।
Publice Voice News Network उन मुद्दों को उजागर करता है जो समाज, लोकतंत्र और मानवाधिकारों से जुड़े हैं, जिन्हें आमतौर पर मुख्यधारा मीडिया नजरअंदाज कर देता है। हम हर खबर को तथ्यों, प्रमाणों और निष्पक्ष दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत करते हैं— बिना दबाव, बिना डर और बिना समझौते के।

राष्ट्रीय स्तर पर तेजी से उभरता हुआ विश्वसनीय न्यूज़ नेटवर्क