Latest News
‘यह नए नेतृत्व की तलाश करने का समय है’: ट्रम्प ने ‘बीमार’ खमेनेई के शासन को समाप्त करने का आह्वान किया – क्या राष्ट्रपति ईरान के खिलाफ नए सिरे से धमकियां दे रहे हैं?ट्रम्पियाना: पेटुलेंट पुरस्कार सेनानी के लिए कोई विराम नहीं‘पहले कभी नहीं देखा’: सऊदी गुफाओं में चीता की ममियाँ मिलीं – प्राकृतिक रूप से ममीकृत बड़ी बिल्लियों के लिए पहली बारएक अलग रोहित शर्मा: क्यों भारत के सलामी बल्लेबाज अब अधिक सावधानी से बल्लेबाजी कर रहे हैं | क्रिकेट समाचार‘धुरंधर’ बॉक्स ऑफिस कलेक्शन दिन 43: रणवीर सिंह, अक्षय खन्ना की फिल्म ने दुनिया भर में 1275 करोड़ रुपये कमाए |‘बंगाल टीएमसी से तंग आ चुका है’: महा जीत के बाद पीएम मोदी ने ममता पर निशाना साधा; मालदा रैली कल इंडिया न्यूजबजट 2026: लंबे समय से लंबित और लंबे समय तक चलने वाले कर मुकदमे से निपटने की तत्काल आवश्यकतावेनेजुएला से ईरान तक: कैसे अमेरिका की मिसाइल हमले से ठोस रॉकेट मोटर आपूर्ति संकट पैदा हो रहा है – समझाया गया‘मानो यह जंतर-मंतर हो!’ ED के आरोप से SC ‘परेशान’; एजेंसी का कहना है कि टीएमसी ने इंडिया न्यूज पर I-PAC की छापेमारी से पहले लोगों को HC आने के लिए कहा था‘खराब योजना’: निखिल कामथ ने बीएमसी चुनावों के दौरान शेयर बाजार बंद होने पर सवाल उठाए; झंडे ‘सराहना की गंभीर कमी’

गुजरात के कच्छ में रहस्यमयी बीमारी का कहर: कच्छ में 6 दिन में 15 मौतें, वजह पता नहीं

Follow

Published on: 21-09-2024

 

बीमारी से लखपत तालुका के 4 गांव प्रभावित। ज्यादातर मृतक एक ही समुदाय के।

चांदीपुरा वायरस के बाद अब गुजरात में एक रहस्यमयी बीमारी ने सिर उठाया है। कच्छ के लखपत और अबडासा तालुका में 6 दिनों में 15 लोगों की संदिग्ध मौत होने से स्वास्थ्य विभाग सकते में है। 48 संदिग्ध मरीज अस्पताल में हैं। हालांकि ये पूरी तरह स्वस्थ होने की स्

.

बुखार, सर्दी-खांसी के बाद निमोनिया, सांस लेने में तकलीफ और मल्टी ऑर्गन फेल्योर के कारण कुछ ही घंटों में मरीज की मौत हो जाती है। कच्छ जिले के लखपत तालुका के भेखड़ा, सांध्रो, मोरनगर, बेडी, भारावन, वालावरी और लाखापर गांवों में इस गंभीर बीमारी के ज्यादा मामले मिले हैं।

गांव की हर गली में दवा का छिड़काव किया जा रहा है।

गांव की हर गली में दवा का छिड़काव किया जा रहा है।

संदिग्ध H1H2 और कांगो बुखार के नमूने अहमदाबाद-पुणे भेजे जिला रोग नियंत्रण अधिकारी केशव कुमार ने बताया कि संदिग्ध एच1एच2 बुखार के नमूने अहमदाबाद और कांगो बुखार के नमूने पुणे की लैब में भेजे गए हैं। अभी हम प्राथमिक रिपोर्टों के आधार पर अध्ययन कर रहे हैं और जानकारी गांधीनगर कार्यालय भेज रहे हैं।

अबडासा तालुका के गांव में मरीजों की जानकारी जुटाते हुए स्वास्थ्यकर्मी।

अबडासा तालुका के गांव में मरीजों की जानकारी जुटाते हुए स्वास्थ्यकर्मी।

स्वास्थ्य मंत्री कच्छ रवाना रहस्यमय बीमारी से मौत के कारण स्वास्थ्य मंत्री ऋषिकेष पटेल और शिक्षा राज्य एवं कच्छ जिले के प्रभारी मंत्री प्रफुल्लभाई पंसेरिया कच्छ के लिए रवाना हो गए हैं।

वह लखपत और अबडासा तालुका में संदिग्ध बुखार के मामलों की स्थिति के बाद एक साइट का दौरा करेंगे और मौजूदा स्वास्थ्य स्थिति पर कच्छ जिला प्रशासन के साथ एक समीक्षा बैठक भी करेंगे।

बुखार के रोगियों का मलेरिया रैपिड टेस्ट के लिए भी टीम बनाई गई है।

बुखार के रोगियों का मलेरिया रैपिड टेस्ट के लिए भी टीम बनाई गई है।

27 टीमों का युद्ध स्तर पर ऑपरेशन शुरू स्वास्थ्य मंत्री ऋषिकेश पटेल ने कहा कि स्वास्थ्य विभाग की 27 टीमों ने युद्धस्तर पर ‘घर-घर सर्वेक्षण’ कर 318 घरों के 2234 लोगों की जांच की है। इसमें बुखार के 48 संदिग्ध मरीज मिले।

तालुका के सभी बुखार के रोगियों का मलेरिया रैपिड टेस्ट किया गया, जिसमें 2 मरीज जहरीली मलेरिया तथा 1 मरीज डेंगू पॉजिटिव मिला है।

कच्छ में मरीजों की जानकारी जुटाते हुए स्वास्थ्यकर्मी।

कच्छ में मरीजों की जानकारी जुटाते हुए स्वास्थ्यकर्मी।

ज्यादातर मौतें एक ही समुदाय में हुईं बुखार, सर्दी-खांसी के इलाज के बाद मौत हो रही है। ज्यादातर मौतें एक ही समुदाय में हुईं हैं। मामले की गंभीरता देखते हुए, स्वास्थ्य विभाग ने दोनों तालुकाओं के प्रभावित गांवों में टीमें भेजी हैं। टीमें घर-घर जाकर मरीजों की जांच कर रही हैं। गांव की हर गली में दवा का छिड़काव किया जा रहा है। दयापार में इलाज के लिए राजकोट से आई विशेष रैपिड रिस्पांस टीम ने भी कार्रवाई की है। गांवों में सर्वे और जरूरत हो तो खून के नमूने ले रहे हैं।

Publice Voice News Network – Premium Description (Hindi)
Publice Voice News Network एक सशक्त, विश्वसनीय और स्वतंत्र मीडिया प्लेटफ़ॉर्म है, जो जनता की आवाज़ को राष्ट्रीय स्तर पर पहुँचाने के लिए समर्पित है। हम मानते हैं कि सच्ची पत्रकारिता का उद्देश्य सत्ता नहीं, सत्य की सेवा है — और इसी सिद्धांत पर हमारा पूरा नेटवर्क कार्य करता है।
Publice Voice News Network उन मुद्दों को उजागर करता है जो समाज, लोकतंत्र और मानवाधिकारों से जुड़े हैं, जिन्हें आमतौर पर मुख्यधारा मीडिया नजरअंदाज कर देता है। हम हर खबर को तथ्यों, प्रमाणों और निष्पक्ष दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत करते हैं— बिना दबाव, बिना डर और बिना समझौते के।

राष्ट्रीय स्तर पर तेजी से उभरता हुआ विश्वसनीय न्यूज़ नेटवर्क