Latest News
‘यह नए नेतृत्व की तलाश करने का समय है’: ट्रम्प ने ‘बीमार’ खमेनेई के शासन को समाप्त करने का आह्वान किया – क्या राष्ट्रपति ईरान के खिलाफ नए सिरे से धमकियां दे रहे हैं?ट्रम्पियाना: पेटुलेंट पुरस्कार सेनानी के लिए कोई विराम नहीं‘पहले कभी नहीं देखा’: सऊदी गुफाओं में चीता की ममियाँ मिलीं – प्राकृतिक रूप से ममीकृत बड़ी बिल्लियों के लिए पहली बारएक अलग रोहित शर्मा: क्यों भारत के सलामी बल्लेबाज अब अधिक सावधानी से बल्लेबाजी कर रहे हैं | क्रिकेट समाचार‘धुरंधर’ बॉक्स ऑफिस कलेक्शन दिन 43: रणवीर सिंह, अक्षय खन्ना की फिल्म ने दुनिया भर में 1275 करोड़ रुपये कमाए |‘बंगाल टीएमसी से तंग आ चुका है’: महा जीत के बाद पीएम मोदी ने ममता पर निशाना साधा; मालदा रैली कल इंडिया न्यूजबजट 2026: लंबे समय से लंबित और लंबे समय तक चलने वाले कर मुकदमे से निपटने की तत्काल आवश्यकतावेनेजुएला से ईरान तक: कैसे अमेरिका की मिसाइल हमले से ठोस रॉकेट मोटर आपूर्ति संकट पैदा हो रहा है – समझाया गया‘मानो यह जंतर-मंतर हो!’ ED के आरोप से SC ‘परेशान’; एजेंसी का कहना है कि टीएमसी ने इंडिया न्यूज पर I-PAC की छापेमारी से पहले लोगों को HC आने के लिए कहा था‘खराब योजना’: निखिल कामथ ने बीएमसी चुनावों के दौरान शेयर बाजार बंद होने पर सवाल उठाए; झंडे ‘सराहना की गंभीर कमी’

Mountain Travel: अगर सर्दियों में अपने पार्टनर के साथ हिल स्टेशन जाने का प्लान बना रहे हैं, तो इन बातों का ध्यान रखें, ताकि कोई समस्या न हो।

Published on: 16-01-2025

सर्दियों का मौसम और नए साल का जश्न यह दोनों ही मौके कपल के साथ समय बिताने के लिए सबसे बेहतरीन होता है। इस दौरान लोग अपने पार्टनर के साथ खास और रोमांटिक पल बिताना पसंद करते हैं। इस मौसम में अधिकतर लोगों की पहली पसंद हिल स्टेशन होती है। सर्दियों में बर्फबारी और ठंडी हवाओं के बीच पहाड़ों पर अपने पार्टनर के साथ घूमने का और समय बिताने का मजा अलग होता है। पहाड़ों वाली ट्रिप कपल को शानदार अनुभव कराती है। लेकिन अगर आप भी अपने पार्टनर के साथ पहली बार पहाड़ों की सैर के लिए जा रहे हैं, तो यह आर्टिकल आपके लिए है। आज इस आर्टिकल के जरिए हम आपको कुछ ऐसे टिप्स बताने जा रहे हैं, जिनको ध्यान में रखने से आपके सफर का मजा खराब नहीं होगा।

कार सिकनेस
अगर आप भी बस से हिल स्टेशन की सैर पर जा रहे हैं, तो सबसे पहले जान लें कि आपके पार्टनर को कार सिकनेस तो नहीं है। क्योंकि पहाड़ों के रास्ते घुमावदार और संकरी सड़कें होती हैं। ऐसे में जिन लोगों को कार सिकनेस होती है, उनको सड़क मार्ग से यात्रा करने में परेशानी हो सकती है। इस स्थिति से बचने के लिए आप संतरे, दवा या फिर नींबू लेकर चलें। यह उल्टी रोकने के लिए इस्तेमाल में आ सकते हैं।
स्थानीय परिवहन
बजट में पहाड़ों की यात्रा करने के लिए कपल स्कूटी रेंट पर लेकर घूमना पसंद करते हैं। अगर आप पहली बार यात्रा कर रहे हैं, तो स्कूटी को रेंट पर लेने से बचना चाहिए। क्योंकि पहाड़ी और घुमावदार रास्तों में स्कूटी चलाना मुश्किल हो सकता है। इसिलए आप हिस स्टेशन पर कैब या स्थानीय साधन से यात्रा करें।
तस्वीरें लेते समय बरतें सावधानियां
जब लोग सफर पर जाते हैं, तो वादियों की खूबसूरती में खो जाते हैं। इन नजारों को कैमरे में कैद करने के लिए हम सभी तस्वीरें क्लिक करते हैं। इस उत्सुकता में कई लोग दुर्घटना का शिकार हो सकते हैं। इसलिए पहाड़ी के किनारों पर जाकर तस्वीरें क्लिक नहीं करानी चाहिए। हिल स्टेशनों पर सुरक्षित जगहों पर जाएं। क्योंकि पीक सीजन में पर्यटकों की भीड़ बढ़ जाती है, ऐसे में धक्का-मुक्की की संभावना बढ़ जाती है। इसलिए इन सब से दूर रहने का प्रयास करें।
आउटर में न लें होटल
पहाड़ों की ट्रिप के दौरान होटल घनी आबादी से दूर न लें। हालांकि आउटर में भले ही आपको होटल में रूप सस्ते मिल जाते हैं। लेकिन कम बजट के चक्कर में किसी सूनसान जगह पर होटल लेना असुरक्षित हो सकता है। इसके अलावा आप आउटर में कई तरह की सुविधाओं से वंचित रह सकते हैं।
मौसम के हिसाब से रखें कपड़ें
पहाड़ों या बर्फीली वादियों में कपल भी फिल्मों के हीरो-हीरोइन की तरह फोटोशूट कराने के चक्कर में कपड़ों पर ध्यान नहीं देते हैं। जिसकी वजह से वह बीमार पड़ जाते हैं। ऐसे में कपल को पहाड़ों पर मौसम और तापमान को ध्यान में रखने हुए मोटे कपड़े लेकर जाना चाहिए। जिससे कि आप सर्दी से बच सकें।

Publice Voice News Network – Premium Description (Hindi)
Publice Voice News Network एक सशक्त, विश्वसनीय और स्वतंत्र मीडिया प्लेटफ़ॉर्म है, जो जनता की आवाज़ को राष्ट्रीय स्तर पर पहुँचाने के लिए समर्पित है। हम मानते हैं कि सच्ची पत्रकारिता का उद्देश्य सत्ता नहीं, सत्य की सेवा है — और इसी सिद्धांत पर हमारा पूरा नेटवर्क कार्य करता है।
Publice Voice News Network उन मुद्दों को उजागर करता है जो समाज, लोकतंत्र और मानवाधिकारों से जुड़े हैं, जिन्हें आमतौर पर मुख्यधारा मीडिया नजरअंदाज कर देता है। हम हर खबर को तथ्यों, प्रमाणों और निष्पक्ष दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत करते हैं— बिना दबाव, बिना डर और बिना समझौते के।

राष्ट्रीय स्तर पर तेजी से उभरता हुआ विश्वसनीय न्यूज़ नेटवर्क