Latest News
‘यह नए नेतृत्व की तलाश करने का समय है’: ट्रम्प ने ‘बीमार’ खमेनेई के शासन को समाप्त करने का आह्वान किया – क्या राष्ट्रपति ईरान के खिलाफ नए सिरे से धमकियां दे रहे हैं?ट्रम्पियाना: पेटुलेंट पुरस्कार सेनानी के लिए कोई विराम नहीं‘पहले कभी नहीं देखा’: सऊदी गुफाओं में चीता की ममियाँ मिलीं – प्राकृतिक रूप से ममीकृत बड़ी बिल्लियों के लिए पहली बारएक अलग रोहित शर्मा: क्यों भारत के सलामी बल्लेबाज अब अधिक सावधानी से बल्लेबाजी कर रहे हैं | क्रिकेट समाचार‘धुरंधर’ बॉक्स ऑफिस कलेक्शन दिन 43: रणवीर सिंह, अक्षय खन्ना की फिल्म ने दुनिया भर में 1275 करोड़ रुपये कमाए |‘बंगाल टीएमसी से तंग आ चुका है’: महा जीत के बाद पीएम मोदी ने ममता पर निशाना साधा; मालदा रैली कल इंडिया न्यूजबजट 2026: लंबे समय से लंबित और लंबे समय तक चलने वाले कर मुकदमे से निपटने की तत्काल आवश्यकतावेनेजुएला से ईरान तक: कैसे अमेरिका की मिसाइल हमले से ठोस रॉकेट मोटर आपूर्ति संकट पैदा हो रहा है – समझाया गया‘मानो यह जंतर-मंतर हो!’ ED के आरोप से SC ‘परेशान’; एजेंसी का कहना है कि टीएमसी ने इंडिया न्यूज पर I-PAC की छापेमारी से पहले लोगों को HC आने के लिए कहा था‘खराब योजना’: निखिल कामथ ने बीएमसी चुनावों के दौरान शेयर बाजार बंद होने पर सवाल उठाए; झंडे ‘सराहना की गंभीर कमी’

मोरक्को:पुतिन ने दिल खोलकर की भारत की तारीफ, बताया ‘महान देशÓ, बोले- इसे वैश्विक महाशक्ति कहा जाना चाहिए

Follow

Published on: 09-11-2024

मोरक्को  । रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने भारत को ‘महान शक्तिÓ करार देते हुए उसकी आर्थिक प्रगति, सांस्कृतिक विरासत और भविष्य की संभावनाओं की प्रशंसा की है। उन्होंने वल्दाई डिस्कशन क्लब को संबोधित करते हुए भारत की तेज आर्थिक वृद्धि और रूस के साथ उसके ऐतिहासिक संबंधों पर जोर दिया। पुतिन ने कहा कि दोनों देशों के बीच आपसी विश्वास और सहयोग लंबे समय से कायम है, और यह सहयोग रक्षा से लेकर आर्थिक विकास तक हर क्षेत्र में मजबूत हुआ है। पुतिन ने भारत के बढ़ते वैश्विक प्रभुत्व का उल्लेख करते हुए कहा कि कहा कि भारत का स्थान दुनिया की महाशक्तियों के बीच है।
रूस की यात्रा के दौरान, भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जुलाई में पुतिन से मुलाकात की थी, जहां उन्होंने राष्ट्रपति पुतिन को गले लगाकर दोनों देशों की मजबूत दोस्ती का प्रदर्शन किया। हालांकि, मोदी का यह कदम पश्चिमी देशों को रास नहीं आया, और अमेरिका ने भारत को तटस्थ न रहकर एक पक्ष चुनने का इशारा किया था।
इस दौरान, मोदी ने स्पष्ट किया कि युद्धग्रस्त समय में शांति वार्ता प्रभावी नहीं हो सकती और संघर्ष का समाधान युद्ध नहीं है। इस साल के ब्रिक्स शिखर सम्मेलन और जुलाई में कजाकिस्तान में हुए शंघाई सहयोग संगठन (एससीओ) से पीएम मोदी की अनुपस्थिति के बावजूद, उन्होंने विशेष रूप से पुतिन के आमंत्रण पर कजान में ब्रिक्स समिट में हिस्सा लिया, जिससे भारत और रूस की दोस्ती को नया आयाम मिला।
बातचीत के दौरान, जहां मोदी हिंदी में और पुतिन रूसी में संवाद कर रहे थे, पुतिन ने मजाकिया अंदाज में कहा कि भारत और रूस के संबंध इतने करीबी हैं कि पीएम मोदी शायद उनकी बातों को बिना अनुवादक के भी समझ सकते हैं। पुतिन की इस टिप्पणी पर मोदी मुस्कुराते नजर आए, जो दोनों देशों के बीच दोस्ती की झलक को बखूबी दर्शाता है।

Publice Voice News Network – Premium Description (Hindi)
Publice Voice News Network एक सशक्त, विश्वसनीय और स्वतंत्र मीडिया प्लेटफ़ॉर्म है, जो जनता की आवाज़ को राष्ट्रीय स्तर पर पहुँचाने के लिए समर्पित है। हम मानते हैं कि सच्ची पत्रकारिता का उद्देश्य सत्ता नहीं, सत्य की सेवा है — और इसी सिद्धांत पर हमारा पूरा नेटवर्क कार्य करता है।
Publice Voice News Network उन मुद्दों को उजागर करता है जो समाज, लोकतंत्र और मानवाधिकारों से जुड़े हैं, जिन्हें आमतौर पर मुख्यधारा मीडिया नजरअंदाज कर देता है। हम हर खबर को तथ्यों, प्रमाणों और निष्पक्ष दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत करते हैं— बिना दबाव, बिना डर और बिना समझौते के।

राष्ट्रीय स्तर पर तेजी से उभरता हुआ विश्वसनीय न्यूज़ नेटवर्क