Latest News
‘यह नए नेतृत्व की तलाश करने का समय है’: ट्रम्प ने ‘बीमार’ खमेनेई के शासन को समाप्त करने का आह्वान किया – क्या राष्ट्रपति ईरान के खिलाफ नए सिरे से धमकियां दे रहे हैं?ट्रम्पियाना: पेटुलेंट पुरस्कार सेनानी के लिए कोई विराम नहीं‘पहले कभी नहीं देखा’: सऊदी गुफाओं में चीता की ममियाँ मिलीं – प्राकृतिक रूप से ममीकृत बड़ी बिल्लियों के लिए पहली बारएक अलग रोहित शर्मा: क्यों भारत के सलामी बल्लेबाज अब अधिक सावधानी से बल्लेबाजी कर रहे हैं | क्रिकेट समाचार‘धुरंधर’ बॉक्स ऑफिस कलेक्शन दिन 43: रणवीर सिंह, अक्षय खन्ना की फिल्म ने दुनिया भर में 1275 करोड़ रुपये कमाए |‘बंगाल टीएमसी से तंग आ चुका है’: महा जीत के बाद पीएम मोदी ने ममता पर निशाना साधा; मालदा रैली कल इंडिया न्यूजबजट 2026: लंबे समय से लंबित और लंबे समय तक चलने वाले कर मुकदमे से निपटने की तत्काल आवश्यकतावेनेजुएला से ईरान तक: कैसे अमेरिका की मिसाइल हमले से ठोस रॉकेट मोटर आपूर्ति संकट पैदा हो रहा है – समझाया गया‘मानो यह जंतर-मंतर हो!’ ED के आरोप से SC ‘परेशान’; एजेंसी का कहना है कि टीएमसी ने इंडिया न्यूज पर I-PAC की छापेमारी से पहले लोगों को HC आने के लिए कहा था‘खराब योजना’: निखिल कामथ ने बीएमसी चुनावों के दौरान शेयर बाजार बंद होने पर सवाल उठाए; झंडे ‘सराहना की गंभीर कमी’

बेयरूत में इजरायल के बम हमलों में 12 से अधिक लोगों की मौत, 57 घायल

Follow

Published on: 23-10-2024

बेरूत: इजरायल लेबनान में आतंकी संगठन हिजबुल्लाह के ठिकानों को लगातार निशाना बना रहा है। इस बीच बेरूत और उसके आसपास इजरायली वायुसेना ने घातक हवाई हमले किए हैं। इजरायल की ओर से किए गए हवाई हमलों में 12 से अधिक लोगों की मौत हो गई है। इन हमलों में लेबनान के सबसे बड़े सार्वजनिक अस्पताल को ऊई भारी नुकसान पहुंचा है। लेबनानी स्वास्थ्य अधिकारियों ने इस बारे में जानकारी दी है।

निशाने पर हैं  हिजबुल्लाह के ठिकाने

लेबनान के स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा कि इजरायल की तरफ से किए गए हवाई हमलों में 57 अन्य लोग घायल भी हुए हैं। इस हमले में दक्षिणी बेरूत के बाहरी इलाके में स्थित रफीक हरीरी विश्वविद्यालय अस्पताल के सामने की कई इमारतें भी नष्ट हुई हैं। इजरायल की सेना ने बिना विस्तृत जानकारी देते हुए बताया कि उसने हिजबुल्लाह के ठिकानों पर हमला किया था। सेना ने अस्पताल को निशाना नहीं बनाया था।

हिजबुल्लाह ने दागे रॉकेट

हिजबुल्लाह ने भी पलटवार करते हुए मध्य इजराइल में कई रॉकेट दागे हैं। हिजबुल्लाह की ओर से किए गए इन हमलों किसी तरह का नुकसान नहीं हुआ। यह हमला गाजा युद्ध विराम वार्ता को फिर से शुरू करने के मिशन पर अमेरिकी विदेश मंत्री एंथनी ब्लिंकन के क्षेत्र में पहुंचने से कुछ घंटे पहले हुआ। इजरायली सेना ने कहा कि लेबनान से इजरायल में रॉकेट दागे गए और इनमें से अधिकतर को एयर डिफेंस सिस्टम ने हवा में ही नष्ट कर दिया।

 

पीएम नेतन्याहू ने लिया है संकल्प

इस बीच यहां यह भी बता दें कि, इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने हमास को खत्म करने और आतंकी समूह द्वारा बंधक बनाए गए दर्जनों लोगों को मुक्त कराने का संकल्प लिया है। वहीं, हमास का कहना है कि वह स्थायी युद्ध विराम, गाजा से इजरायली सैनिकों की पूरी तरह वापसी और फलस्तीनी कैदियों की रिहाई के बदले में ही बंधकों को रिहा करेगा।

हमास के आतंकियों ने किया था हमला

बता दें कि, पिछले साल सात अक्टूबर को हमास के आतंकियों ने इजरायल पर हमला किया था। इस आतंकी हमले में लगभग 1,200 लोग मारे गए थे और 250 अन्य का अपहरण कर लिया गया था। इसी के बाद से इजरायल लगातार हमास के ठिकानों पर हमले कर रहा है। स्थानीय स्वास्थ्य अधिकारियों के अनुसार, गाजा में इजरायल के जवाबी हमले में 42,000 से ज्यादा फलस्तीनी मारे गए हैं। युद्ध से गाजा के ज्यादातर इलाके तबाह हो चुके हैं और इसकी 23 लाख की आबादी में से लगभग 90 प्रतिशत लोग विस्थापित हो गए हैं।

Publice Voice News Network – Premium Description (Hindi)
Publice Voice News Network एक सशक्त, विश्वसनीय और स्वतंत्र मीडिया प्लेटफ़ॉर्म है, जो जनता की आवाज़ को राष्ट्रीय स्तर पर पहुँचाने के लिए समर्पित है। हम मानते हैं कि सच्ची पत्रकारिता का उद्देश्य सत्ता नहीं, सत्य की सेवा है — और इसी सिद्धांत पर हमारा पूरा नेटवर्क कार्य करता है।
Publice Voice News Network उन मुद्दों को उजागर करता है जो समाज, लोकतंत्र और मानवाधिकारों से जुड़े हैं, जिन्हें आमतौर पर मुख्यधारा मीडिया नजरअंदाज कर देता है। हम हर खबर को तथ्यों, प्रमाणों और निष्पक्ष दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत करते हैं— बिना दबाव, बिना डर और बिना समझौते के।

राष्ट्रीय स्तर पर तेजी से उभरता हुआ विश्वसनीय न्यूज़ नेटवर्क