Latest News
‘यह नए नेतृत्व की तलाश करने का समय है’: ट्रम्प ने ‘बीमार’ खमेनेई के शासन को समाप्त करने का आह्वान किया – क्या राष्ट्रपति ईरान के खिलाफ नए सिरे से धमकियां दे रहे हैं?ट्रम्पियाना: पेटुलेंट पुरस्कार सेनानी के लिए कोई विराम नहीं‘पहले कभी नहीं देखा’: सऊदी गुफाओं में चीता की ममियाँ मिलीं – प्राकृतिक रूप से ममीकृत बड़ी बिल्लियों के लिए पहली बारएक अलग रोहित शर्मा: क्यों भारत के सलामी बल्लेबाज अब अधिक सावधानी से बल्लेबाजी कर रहे हैं | क्रिकेट समाचार‘धुरंधर’ बॉक्स ऑफिस कलेक्शन दिन 43: रणवीर सिंह, अक्षय खन्ना की फिल्म ने दुनिया भर में 1275 करोड़ रुपये कमाए |‘बंगाल टीएमसी से तंग आ चुका है’: महा जीत के बाद पीएम मोदी ने ममता पर निशाना साधा; मालदा रैली कल इंडिया न्यूजबजट 2026: लंबे समय से लंबित और लंबे समय तक चलने वाले कर मुकदमे से निपटने की तत्काल आवश्यकतावेनेजुएला से ईरान तक: कैसे अमेरिका की मिसाइल हमले से ठोस रॉकेट मोटर आपूर्ति संकट पैदा हो रहा है – समझाया गया‘मानो यह जंतर-मंतर हो!’ ED के आरोप से SC ‘परेशान’; एजेंसी का कहना है कि टीएमसी ने इंडिया न्यूज पर I-PAC की छापेमारी से पहले लोगों को HC आने के लिए कहा था‘खराब योजना’: निखिल कामथ ने बीएमसी चुनावों के दौरान शेयर बाजार बंद होने पर सवाल उठाए; झंडे ‘सराहना की गंभीर कमी’

वार्ड संगठन बैठकों की अध्यक्षता कर विधायक राजेश्वर सिंह ने जगाया कार्यकर्ताओं में जोश

Published on: 16-04-2024
  • तीसरी बार प्रचंड बहुमत से मोदी सरकार सरोजनीनगर परिवार की गारंटी है – डॉ. राजेश्वर सिंह
  • पन्ना प्रमुखों की उंगलियों पर रहे हर मतदाता का नाम – डॉ. राजेश्वर सिंह

शकील अहमद

लखनऊ। राजधानी के मोहनलालगंज संसदीय निर्वाचन क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी कौशल किशोर को प्रचंड बहुमत से जीत दिलाने के लिए कमरकस चुके सरोजनीनगर विधायक डॉ. राजेश्वर सिंह ने सोमवार को मैराथन बैठकें कर कार्यकर्ताओं का उत्साहवर्धन किया। वार्ड स्तरीय बैठकों की शुरुआत विद्यावती द्वितीय वार्ड से हुई जहाँ विधायक राजेश्वर सिंह ने पन्ना प्रमुखों और बूथ समितियों के दायित्व को महत्वपूर्ण बताया और कहा कि पन्ना प्रमुखों की हाथ की उंगलियों पर हर मतदाताओं के नाम होना चाहिए, डॉ. सिंह ने उनकी हर परेशानियों को दूर करने और हर सहायता उपलब्ध कराने के लिए आश्वस्त किया।

सरोजनीनगर विधायक डॉ. राजेश्वर सिंह हिन्द नगर नगर वार्ड और खरिका प्रथम वार्ड की संगठन की बैठकों में भी पहुंचे, जहाँ उन्होंने भाजपा पदाधिकारियों को सम्मानित किया। कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए डॉ. राजेश्वर सिंह ने कहा कि भाजपा संगठन की जड़ें बूथ स्तर तक मजबूत हैं, हमारे लिए प्रत्येक मतदाता महत्वपूर्ण है। सरोजनीनगर की जनता यूपीए सरकार का भ्रष्टाचार, कुशासन, हताशा, निराशा और नीतिगत पंगुता को अभी तक भूल नहीं सकी है, न ही समाजवादी शासनकाल का गुंडाराज लोगों के दिमाग से हटा है, इस लिए जनता ने तय किया है यह लोगों का अपना चुनाव है, इस चुनाव में सरोजनीनगर कौशल किशोर को रिकॉर्ड जीत दिलाएगा, जो देश भर में अब तक की सबसे बड़ी जीती होगी।

आगामी लोकसभा चुनाव को देश के लिए बहुत महत्वपूर्ण बताते हुए सरोजनी नगर विधायक ने कहा की भारत अपनी सीमाएं पाकिस्तान और अफगानिस्तान जैसे देशों से साझा करता है, अमेरिका जब अफगानिस्तान से हटा तब 7.12 बिलियन डॉलर के 8.84 लाख हथियार भी वहीं छोड़ दिए थे। ऐसे में देश में राष्ट्रवादी सरकार का बने रहना बहुत महत्वपूर्ण है। भाजपा की नीति आतंकवाद पर जीरो टॉलरेंस की है, भाजपा ने कश्मीर से धारा 370 हटा कर शांति युग की शुरुआत की। आज जरूरत है युवाओं को सुरक्षित और समृद्ध देश मिले इसलिए, पूर्ण बहुमत ही नही दो तिहाई बहुमत के साथ नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में पुनः भाजपा सरकार बनें।

बूथ स्तर पर मजबूत चुनावी रणनीति बनाते हुए सरोजनीनगर विधायक डॉ. राजेश्वर सिंह ने बूथ अध्यक्षों, सेक्टर संयोजकों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि एक बूथ, एक सेक्टर को एक विधानसभा, एक संसदीय क्षेत्र मानकर चुनाव लडना होगा, हर बूथ पर वोटिंग बढ़ानी होगी और भारतीय जनता पार्टी को रिकॉर्ड वोटों से जीत दिलानी होगी।

इस दौरान भाजपा महानगर महामंत्री पुष्कर शुक्ला, पार्षद कौशलेन्द्र द्विवेदी, सौरभ सिंह मोनू, पार्षद केएन सिंह, मंडल अध्यक्ष शिव शंकर विश्वकर्मा, विनोद मौर्या एवं के के श्रीवास्तव, रमा शंकर त्रिपाठी, मंडल महामंत्री शिव प्रकाश मिश्रा, व्यापार मंडल अध्यक्ष राजन मिश्रा, सरदार इकबाल सिंह, अनूप मिश्रा, नागेश्वर अवस्थी, सुनीता लाम्बा तीनों मंडल के सभी मोर्चों के पदाधिकारी, शेर अली खान एवं समस्त शक्ति केंद्र संयोजक व बूथ अध्यक्ष उपस्थित रहे।

Publice Voice News Network – Premium Description (Hindi)
Publice Voice News Network एक सशक्त, विश्वसनीय और स्वतंत्र मीडिया प्लेटफ़ॉर्म है, जो जनता की आवाज़ को राष्ट्रीय स्तर पर पहुँचाने के लिए समर्पित है। हम मानते हैं कि सच्ची पत्रकारिता का उद्देश्य सत्ता नहीं, सत्य की सेवा है — और इसी सिद्धांत पर हमारा पूरा नेटवर्क कार्य करता है।
Publice Voice News Network उन मुद्दों को उजागर करता है जो समाज, लोकतंत्र और मानवाधिकारों से जुड़े हैं, जिन्हें आमतौर पर मुख्यधारा मीडिया नजरअंदाज कर देता है। हम हर खबर को तथ्यों, प्रमाणों और निष्पक्ष दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत करते हैं— बिना दबाव, बिना डर और बिना समझौते के।

राष्ट्रीय स्तर पर तेजी से उभरता हुआ विश्वसनीय न्यूज़ नेटवर्क