Latest News
‘यह नए नेतृत्व की तलाश करने का समय है’: ट्रम्प ने ‘बीमार’ खमेनेई के शासन को समाप्त करने का आह्वान किया – क्या राष्ट्रपति ईरान के खिलाफ नए सिरे से धमकियां दे रहे हैं?ट्रम्पियाना: पेटुलेंट पुरस्कार सेनानी के लिए कोई विराम नहीं‘पहले कभी नहीं देखा’: सऊदी गुफाओं में चीता की ममियाँ मिलीं – प्राकृतिक रूप से ममीकृत बड़ी बिल्लियों के लिए पहली बारएक अलग रोहित शर्मा: क्यों भारत के सलामी बल्लेबाज अब अधिक सावधानी से बल्लेबाजी कर रहे हैं | क्रिकेट समाचार‘धुरंधर’ बॉक्स ऑफिस कलेक्शन दिन 43: रणवीर सिंह, अक्षय खन्ना की फिल्म ने दुनिया भर में 1275 करोड़ रुपये कमाए |‘बंगाल टीएमसी से तंग आ चुका है’: महा जीत के बाद पीएम मोदी ने ममता पर निशाना साधा; मालदा रैली कल इंडिया न्यूजबजट 2026: लंबे समय से लंबित और लंबे समय तक चलने वाले कर मुकदमे से निपटने की तत्काल आवश्यकतावेनेजुएला से ईरान तक: कैसे अमेरिका की मिसाइल हमले से ठोस रॉकेट मोटर आपूर्ति संकट पैदा हो रहा है – समझाया गया‘मानो यह जंतर-मंतर हो!’ ED के आरोप से SC ‘परेशान’; एजेंसी का कहना है कि टीएमसी ने इंडिया न्यूज पर I-PAC की छापेमारी से पहले लोगों को HC आने के लिए कहा था‘खराब योजना’: निखिल कामथ ने बीएमसी चुनावों के दौरान शेयर बाजार बंद होने पर सवाल उठाए; झंडे ‘सराहना की गंभीर कमी’

जिला अस्पताल रायबरेली में भ्रष्टाचार के खिलाफ चौहान गुट का प्रदर्शन, सौंपा ज्ञापन

Published on: 18-09-2025

रायबरेली। ऑल इंडिया उद्योग व्यापार मंडल चौहान गुट ने गुरुवार को जिला अस्पताल में व्याप्त भ्रष्टाचार और गरीब मरीजों से की जा रही अवैध वसूली के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया। प्रदेश अध्यक्ष जी.सी. सिंह चौहान के नेतृत्व में बड़ी संख्या में पदाधिकारी व कार्यकर्ता जिला अस्पताल परिसर पहुंचे और नारेबाजी करते हुए प्रशासन को कड़ी चेतावनी दी।

गरीब मरीजों से अवैध वसूली का आरोप

जिलाध्यक्ष मोहम्मद उमर ने बताया कि बीते 12 सितंबर को दरियापुर मेले से लौटते समय राजकुमार यादव और राम अभिलाख दुर्घटना का शिकार हो गए थे। दोनों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टरों के प्राइवेट असिस्टेंट ने इलाज के लिए 20 हजार रुपये और ऑपरेशन में लगने वाले सामान के लिए 25 हजार रुपये की मांग की। इसकी जानकारी होते ही प्रदेश अध्यक्ष जी.सी. सिंह चौहान तत्काल अस्पताल पहुंचे और मरीजों से कहा कि चौहान गुट के रहते इलाज के लिए एक भी रुपया खर्च नहीं करना पड़ेगा।

धरना-प्रदर्शन और ज्ञापन

अगले ही दिन चौहान गुट के सैकड़ों पदाधिकारी जिला अस्पताल परिसर में धरने पर बैठ गए और अस्पताल प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। प्रदर्शन की सूचना पर पहुंचे आलाधिकारी ने समस्याओं के समाधान का आश्वासन दिया। इसके बाद आंदोलनकारियों ने ज्ञापन सौंपकर धरना समाप्त किया।

चौहान गुट की मांगें

प्रदेश अध्यक्ष जी.सी. सिंह चौहान ने मांग की कि तत्काल भर्ती मरीजों का निःशुल्क इलाज सुनिश्चित किया जाए। डॉक्टरों के निजी सहायकों और बिचौलियों को अस्पताल परिसर में प्रवेश की अनुमति न दी जाए, क्योंकि यही लोग गरीबों से अवैध वसूली करते हैं। उन्होंने चेतावनी दी कि अगर समस्याओं का समाधान नहीं हुआ तो चौहान गुट आमरण अनशन और व्यापक धरना-प्रदर्शन करने के लिए बाध्य होगा, जिसकी जिम्मेदारी अस्पताल प्रशासन की होगी।

चौहान गुट की भूमिका

गौरतलब है कि ऑल इंडिया उद्योग व्यापार मंडल चौहान गुट न केवल व्यापारियों के हितों की लड़ाई लड़ता है, बल्कि गरीब, मजदूर और किसानों के लिए भी लगातार संघर्ष करता है। यही नहीं, यह मंडल जिले में लावारिस शवों का अंतिम संस्कार भी करवाता है, जिससे इसकी सामाजिक प्रतिबद्धता का स्पष्ट संदेश मिलता है।

प्रदर्शन में बड़ी संख्या में कार्यकर्ता रहे शामिल

धरना-प्रदर्शन में प्रदेश अध्यक्ष जी.सी. सिंह चौहान, जिलाध्यक्ष मोहम्मद उमर, जिला मीडिया प्रभारी इम्तियाज खान, नगर अध्यक्ष आशीष वर्मा, अमित फौजी, गुड्डू, जगन्नाथ शुक्ल, आलोक सिंह, अयोध्या प्रसाद, शिवकुमार मौर्य, जागेश्वर यादव, अश्विनी त्रिवेदी, चित्रेश सिंह, अमरजीत साहू, लवकुश प्रजापति, सचिन पटेल, हरिशरण मौर्य, भगवानदीन, सुखलाल मौर्य, लोकनाथ शुक्ल, शिवम सोनी, रामु पाल, राजेश कुमार सोनी सहित सैकड़ों कार्यकर्ता व व्यापारी मौजूद रहे।

Publice Voice News Network – Premium Description (Hindi)
Publice Voice News Network एक सशक्त, विश्वसनीय और स्वतंत्र मीडिया प्लेटफ़ॉर्म है, जो जनता की आवाज़ को राष्ट्रीय स्तर पर पहुँचाने के लिए समर्पित है। हम मानते हैं कि सच्ची पत्रकारिता का उद्देश्य सत्ता नहीं, सत्य की सेवा है — और इसी सिद्धांत पर हमारा पूरा नेटवर्क कार्य करता है।
Publice Voice News Network उन मुद्दों को उजागर करता है जो समाज, लोकतंत्र और मानवाधिकारों से जुड़े हैं, जिन्हें आमतौर पर मुख्यधारा मीडिया नजरअंदाज कर देता है। हम हर खबर को तथ्यों, प्रमाणों और निष्पक्ष दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत करते हैं— बिना दबाव, बिना डर और बिना समझौते के।

राष्ट्रीय स्तर पर तेजी से उभरता हुआ विश्वसनीय न्यूज़ नेटवर्क