Latest News
‘यह नए नेतृत्व की तलाश करने का समय है’: ट्रम्प ने ‘बीमार’ खमेनेई के शासन को समाप्त करने का आह्वान किया – क्या राष्ट्रपति ईरान के खिलाफ नए सिरे से धमकियां दे रहे हैं?ट्रम्पियाना: पेटुलेंट पुरस्कार सेनानी के लिए कोई विराम नहीं‘पहले कभी नहीं देखा’: सऊदी गुफाओं में चीता की ममियाँ मिलीं – प्राकृतिक रूप से ममीकृत बड़ी बिल्लियों के लिए पहली बारएक अलग रोहित शर्मा: क्यों भारत के सलामी बल्लेबाज अब अधिक सावधानी से बल्लेबाजी कर रहे हैं | क्रिकेट समाचार‘धुरंधर’ बॉक्स ऑफिस कलेक्शन दिन 43: रणवीर सिंह, अक्षय खन्ना की फिल्म ने दुनिया भर में 1275 करोड़ रुपये कमाए |‘बंगाल टीएमसी से तंग आ चुका है’: महा जीत के बाद पीएम मोदी ने ममता पर निशाना साधा; मालदा रैली कल इंडिया न्यूजबजट 2026: लंबे समय से लंबित और लंबे समय तक चलने वाले कर मुकदमे से निपटने की तत्काल आवश्यकतावेनेजुएला से ईरान तक: कैसे अमेरिका की मिसाइल हमले से ठोस रॉकेट मोटर आपूर्ति संकट पैदा हो रहा है – समझाया गया‘मानो यह जंतर-मंतर हो!’ ED के आरोप से SC ‘परेशान’; एजेंसी का कहना है कि टीएमसी ने इंडिया न्यूज पर I-PAC की छापेमारी से पहले लोगों को HC आने के लिए कहा था‘खराब योजना’: निखिल कामथ ने बीएमसी चुनावों के दौरान शेयर बाजार बंद होने पर सवाल उठाए; झंडे ‘सराहना की गंभीर कमी’

संयुक्त सचिव, जनजातीय कार्य मंत्रालय, भारत सरकार की अध्यक्षता में हुई धरती आबा जनभागीदारी अभियान की तैयारी को लेकर बैठक

Follow

Published on: 13-06-2025

  • परियोजना निदेशक आईटीडीए एवं विभागीय पदाधिकारी हुए शामिल
  • 15-30 जून तक चलेगा अभियान, जनजातीय बहुल गांवों में शिविर के माध्यम से लोक कल्याणकारी योजनाओं से योग्य लाभुकों को जोड़ा जाएगा

जमशेदपुर (झारखंड)। समाहरणालय सभागार, जमशेदपुर में भारत सरकार के जनजातीय कार्य मंत्रालय के संयुक्त सचिव श्री बृजनंदन प्रसाद की अध्यक्षता में 15 से 30 जून तक संचालित होने वाले धरती आबा जनभागीदारी अभियान की तैयारियों हेतु बैठक आहूत की गई । बैठक में परियोजना निदेशक आईटीडीए श्री दीपांकर चौधरी समेत आपूर्ति, कल्याण, जनसंपर्क, समाज कल्याण, शिक्षा, जेएसएलपीएस, विद्युत, पेयजल, कृषि एवं संबद्ध विभाग समेत अन्य सभी संबंधित विभागीय पदाधिकारी शामिल हुए ।

बैठक में अभियान के उद्देश्य को बताते हुए श्री प्रसाद ने कहा कि इस अभियान के तहत जनजातीय बहुल गांवों में शिविर लगाकर योग्य लाभुकों का आधार कार्ड पंजीकरण, प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना, उज्ज्वला योजना, आयुष्मान भारत कार्ड, पीएम किसान सम्मान निधि, किसान क्रेडिट कार्ड, पीएम जनधन योजना, पीएम विश्वकर्मा योजना, सुकन्या समृद्धि योजना, पीएम नेशनल डायलिसिस प्रोग्राम, सिकल सेल मिशन, पीएम आवास योजना जैसे महत्वपूर्ण योजनाओं से योग्य लाभुकों को आच्छादित किए जाने का कार्य किया जाएगा।

उन्होने अभियान से जुड़े विभागीय पदाधिकारियों को निर्देशित किया कि अपने विभाग के माध्यम से जनजातीय बहुल आबादी क्षेत्र के नागरिकों को कंवर्जेंस के माध्यम से योजनाओं का लाभ पहुंचायें। आधारभूत संरचनात्मक निर्माण (सड़क, हॉस्टल, आंगनबाड़ी, मल्टीपर्पस ट्राइबल मार्केटिंग सेंटर आदि) से संबंधित योजनाओं की निविदा प्रक्रिया को जल्द पूरा कर कार्य प्रारंभ करने का निर्देश यांत्रिकी विभागों को दिया।

इस अभियान के तहत 35 से अधिक योजनाओं को लाभार्थियों तक पहुंचाने का लक्ष्य रखा गया है। यह अभियान प्रधानमंत्री जनजातीय सशक्तिकरण मिशन (पीएम जनमन), धरती आबा ग्राम उत्कर्ष अभियान के साथ मिलकर सरकारी योजनाओं की पहुंच और प्रभाव को सुदृढ़ बनाने के लिए एक व्यापक रणनीति का हिस्सा है।

अभियान के नोडल पदाधिकारी सह परियोजना निदेशक आईटीडीए ने सभी विभागीय पदाधिकारी को ग्राम स्तरीय कैम्प में उनके विभाग के सक्रिय भागीदारी के लिए निर्देशित किया। उन्होने कहा कि इस अभियान का मुख्य उद्देश्य जमीनी स्तर पर जनजातीय पहचान, सरकारी योजनाओं की पहुंच और विशेष रूप से कमजोर जनजातीय समूह (PVTG) को सशक्त बनाना है। विभिन्न प्रखंडों में ग्राम स्तर पर आयोजित होने वाले शिविरों तक योजनाओं की सीधी पहुंच बनाई जाएगी।

Publice Voice News Network – Premium Description (Hindi)
Publice Voice News Network एक सशक्त, विश्वसनीय और स्वतंत्र मीडिया प्लेटफ़ॉर्म है, जो जनता की आवाज़ को राष्ट्रीय स्तर पर पहुँचाने के लिए समर्पित है। हम मानते हैं कि सच्ची पत्रकारिता का उद्देश्य सत्ता नहीं, सत्य की सेवा है — और इसी सिद्धांत पर हमारा पूरा नेटवर्क कार्य करता है।
Publice Voice News Network उन मुद्दों को उजागर करता है जो समाज, लोकतंत्र और मानवाधिकारों से जुड़े हैं, जिन्हें आमतौर पर मुख्यधारा मीडिया नजरअंदाज कर देता है। हम हर खबर को तथ्यों, प्रमाणों और निष्पक्ष दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत करते हैं— बिना दबाव, बिना डर और बिना समझौते के।

राष्ट्रीय स्तर पर तेजी से उभरता हुआ विश्वसनीय न्यूज़ नेटवर्क