Latest News
‘यह नए नेतृत्व की तलाश करने का समय है’: ट्रम्प ने ‘बीमार’ खमेनेई के शासन को समाप्त करने का आह्वान किया – क्या राष्ट्रपति ईरान के खिलाफ नए सिरे से धमकियां दे रहे हैं?ट्रम्पियाना: पेटुलेंट पुरस्कार सेनानी के लिए कोई विराम नहीं‘पहले कभी नहीं देखा’: सऊदी गुफाओं में चीता की ममियाँ मिलीं – प्राकृतिक रूप से ममीकृत बड़ी बिल्लियों के लिए पहली बारएक अलग रोहित शर्मा: क्यों भारत के सलामी बल्लेबाज अब अधिक सावधानी से बल्लेबाजी कर रहे हैं | क्रिकेट समाचार‘धुरंधर’ बॉक्स ऑफिस कलेक्शन दिन 43: रणवीर सिंह, अक्षय खन्ना की फिल्म ने दुनिया भर में 1275 करोड़ रुपये कमाए |‘बंगाल टीएमसी से तंग आ चुका है’: महा जीत के बाद पीएम मोदी ने ममता पर निशाना साधा; मालदा रैली कल इंडिया न्यूजबजट 2026: लंबे समय से लंबित और लंबे समय तक चलने वाले कर मुकदमे से निपटने की तत्काल आवश्यकतावेनेजुएला से ईरान तक: कैसे अमेरिका की मिसाइल हमले से ठोस रॉकेट मोटर आपूर्ति संकट पैदा हो रहा है – समझाया गया‘मानो यह जंतर-मंतर हो!’ ED के आरोप से SC ‘परेशान’; एजेंसी का कहना है कि टीएमसी ने इंडिया न्यूज पर I-PAC की छापेमारी से पहले लोगों को HC आने के लिए कहा था‘खराब योजना’: निखिल कामथ ने बीएमसी चुनावों के दौरान शेयर बाजार बंद होने पर सवाल उठाए; झंडे ‘सराहना की गंभीर कमी’

JAMSHEDPUR : जिलास्तरीय वन अधिकार समिति की अध्यक्षता में हुई बैठक

Follow

Published on: 10-07-2025

व्यक्तिगत एवं सामुदायिक वन पट्टा दावों पर हुई चर्चा

जमशेदपुर (झारखंड)। समाहरणालय स्थित कार्यालय कक्ष में उपायुक्त -सह-अध्यक्ष, जिलास्तरीय वन अधिकार समिति श्री कर्ण सत्यार्थी की अध्यक्षता में बैठक आहूत की गई। वन प्रमण्डल पदाधिकारी सबा आलम अंसारी, जिला कल्याण पदाधिकारी श्री शंकराचार्य समद, जिला परिषद सदस्या, पोटका श्रीमती सोनामनी सरदार, जिला परिषद सदस्या, घाटशिला श्रीमती देबयानी मुर्मू एवं जिला परिषद सदस्या, मुसाबनी श्रीमती लखी मार्डी बैठक में मौजूद रहे।

बैठक में अनुसूचित जनजाति एवं अन्य परम्परागत वन निवासी (वन अधिकारों की मान्यता) अधि० 2006 के नियम 2008 एवं संशोधित नियम 2012 के अन्तर्गत प्राप्त 186 व्यक्तिगत एवं 06 सामुदायिक, कुल 192 दावा पत्रों की जिला वन अधिकार समिति के द्वारा गहन समीक्षा की गई। सभी दावों की सत्यापन प्रक्रिया, भू-सीमा निर्धारण तथा दस्तावेजों की जांच के उपरांत संबंधित प्रस्तावों पर नियमानुसार निर्णय लिया गया।

साथ ही 132KV D/C Baharagora To Dhalbhumgarh LILO 1 & LILO 2 At Chakulia Line में वनभूमि के अपयोजन से संबंधित एवं BSNL 4G SATURATION टावर स्थापना हेतु वनभुमि के अपयोजन से संबंधित अनापत्ति प्रमाण पत्र निर्गत करने हेतु सर्वसम्मति से अनुमोदन किया गया।

साथ ही जिला स्तरीय समिति की एक अन्य बैठक में वित्तीय वर्ष 2025-26 में मुख्यमंत्री स्वास्थ्य सहायता योजना हेतु विभिन्न प्रखंडों से चिकित्सा अनुदान हेतु प्राप्त कुल 324 आवेदनों की जांच की गई। जांचोपरांत अनुसूचित जनजाति के 123, अनुसूचित जाति के 40 एवं पिछड़ी जाति के 161 लाभुक के आवेदन सही पाए गए, समिति द्वारा सहयोग राशि भुगतान का अनुमोदन किया गया।

वहीं बैठक में जिला स्तरीय अनुमोदन एवं अनुश्रवण समिति द्वारा स्वीकृति करने के पश्चात कुल 13245 छात्रों के छात्रवृत्ति राशि भुगतान का निर्देश दिया गया।

Publice Voice News Network – Premium Description (Hindi)
Publice Voice News Network एक सशक्त, विश्वसनीय और स्वतंत्र मीडिया प्लेटफ़ॉर्म है, जो जनता की आवाज़ को राष्ट्रीय स्तर पर पहुँचाने के लिए समर्पित है। हम मानते हैं कि सच्ची पत्रकारिता का उद्देश्य सत्ता नहीं, सत्य की सेवा है — और इसी सिद्धांत पर हमारा पूरा नेटवर्क कार्य करता है।
Publice Voice News Network उन मुद्दों को उजागर करता है जो समाज, लोकतंत्र और मानवाधिकारों से जुड़े हैं, जिन्हें आमतौर पर मुख्यधारा मीडिया नजरअंदाज कर देता है। हम हर खबर को तथ्यों, प्रमाणों और निष्पक्ष दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत करते हैं— बिना दबाव, बिना डर और बिना समझौते के।

राष्ट्रीय स्तर पर तेजी से उभरता हुआ विश्वसनीय न्यूज़ नेटवर्क