Latest News
‘यह नए नेतृत्व की तलाश करने का समय है’: ट्रम्प ने ‘बीमार’ खमेनेई के शासन को समाप्त करने का आह्वान किया – क्या राष्ट्रपति ईरान के खिलाफ नए सिरे से धमकियां दे रहे हैं?ट्रम्पियाना: पेटुलेंट पुरस्कार सेनानी के लिए कोई विराम नहीं‘पहले कभी नहीं देखा’: सऊदी गुफाओं में चीता की ममियाँ मिलीं – प्राकृतिक रूप से ममीकृत बड़ी बिल्लियों के लिए पहली बारएक अलग रोहित शर्मा: क्यों भारत के सलामी बल्लेबाज अब अधिक सावधानी से बल्लेबाजी कर रहे हैं | क्रिकेट समाचार‘धुरंधर’ बॉक्स ऑफिस कलेक्शन दिन 43: रणवीर सिंह, अक्षय खन्ना की फिल्म ने दुनिया भर में 1275 करोड़ रुपये कमाए |‘बंगाल टीएमसी से तंग आ चुका है’: महा जीत के बाद पीएम मोदी ने ममता पर निशाना साधा; मालदा रैली कल इंडिया न्यूजबजट 2026: लंबे समय से लंबित और लंबे समय तक चलने वाले कर मुकदमे से निपटने की तत्काल आवश्यकतावेनेजुएला से ईरान तक: कैसे अमेरिका की मिसाइल हमले से ठोस रॉकेट मोटर आपूर्ति संकट पैदा हो रहा है – समझाया गया‘मानो यह जंतर-मंतर हो!’ ED के आरोप से SC ‘परेशान’; एजेंसी का कहना है कि टीएमसी ने इंडिया न्यूज पर I-PAC की छापेमारी से पहले लोगों को HC आने के लिए कहा था‘खराब योजना’: निखिल कामथ ने बीएमसी चुनावों के दौरान शेयर बाजार बंद होने पर सवाल उठाए; झंडे ‘सराहना की गंभीर कमी’

शहीद दिवस की तैयारियों को लेकर बैठक संपन्न

Published on: 02-01-2025

 

रायबरेली। जिलाधिकारी हर्षिता माथुर के निर्देशन में अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) सिद्धार्थ व अपर जिलाधिकारी (वि0रा0) अमृता सिंह की उपस्थिति में कलेक्ट्रेट स्थित बचत भवन सभागार में विगत वर्षो की भांति इस वर्ष भी शहीद दिवस मनाये जाने की तैयारियों के संबंध में संबंधित विभागों के अधिकारियों के साथ एक बैठक सम्पन्न हुई।

अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) ने बताया कि 07 जनवरी से 14 जनवरी 2025 तक चलने वाले शहीद दिवस की तैयारियों को लेकर बैठक की गई है। यह कार्यक्रम प्रतिवर्ष मुंशीगंज स्थित शहीद स्मारक स्थल पर मनाया जाता है।

उन्होंने बताया कि शहीद दिवस की पूर्व संध्या पर 06 जनवरी 2025 को सायं 05 बजे जिलाधिकारी व अन्य गणमान्य व्यक्तियों द्वारा दीपदान किया जायेगा तथा 07 जनवरी 2025 को पूर्वान्ह 11ः00 बजे शहीद स्मारक पर श्रद्धांजलि समारोह का आयोजन किया जायेगा। कार्यक्रम में शहीदों के परिवारिकजनों को बुलाकर उन्हें सम्मानित भी किया जाए।

अपर जिलाधिकारी (वि0रा0) ने कहा कि सभी सम्बन्धित विभाग अपने विभाग से सम्बन्धित समस्त व्यवस्थाओं को ससमय पूर्ण कराना सुनिश्चित करायें, जिससे कार्यक्रम का आयोजन गरिमामयी रूप से किया जा सके। स्मारक स्थल पर साफ सफाई के साथ प्रकाश की भी पर्याप्त व्यवस्था सुनिश्चित कराई जाए।

बैठक में अपर पुलिस अधीक्षक संजीव कुमार सिन्हा, सिटी मजिस्ट्रेट राम अवतार, परियोजना निदेशक, डी0आर0डी0ए0 सतीश चन्द्र मिश्रा सहित सम्बन्धित अधिकारीगण व स्वतंत्रता संग्राम सेनानी संगठन के प्रतिनिधिगण उपस्थित रहें।

Publice Voice News Network – Premium Description (Hindi)
Publice Voice News Network एक सशक्त, विश्वसनीय और स्वतंत्र मीडिया प्लेटफ़ॉर्म है, जो जनता की आवाज़ को राष्ट्रीय स्तर पर पहुँचाने के लिए समर्पित है। हम मानते हैं कि सच्ची पत्रकारिता का उद्देश्य सत्ता नहीं, सत्य की सेवा है — और इसी सिद्धांत पर हमारा पूरा नेटवर्क कार्य करता है।
Publice Voice News Network उन मुद्दों को उजागर करता है जो समाज, लोकतंत्र और मानवाधिकारों से जुड़े हैं, जिन्हें आमतौर पर मुख्यधारा मीडिया नजरअंदाज कर देता है। हम हर खबर को तथ्यों, प्रमाणों और निष्पक्ष दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत करते हैं— बिना दबाव, बिना डर और बिना समझौते के।

राष्ट्रीय स्तर पर तेजी से उभरता हुआ विश्वसनीय न्यूज़ नेटवर्क