Latest News
‘यह नए नेतृत्व की तलाश करने का समय है’: ट्रम्प ने ‘बीमार’ खमेनेई के शासन को समाप्त करने का आह्वान किया – क्या राष्ट्रपति ईरान के खिलाफ नए सिरे से धमकियां दे रहे हैं?ट्रम्पियाना: पेटुलेंट पुरस्कार सेनानी के लिए कोई विराम नहीं‘पहले कभी नहीं देखा’: सऊदी गुफाओं में चीता की ममियाँ मिलीं – प्राकृतिक रूप से ममीकृत बड़ी बिल्लियों के लिए पहली बारएक अलग रोहित शर्मा: क्यों भारत के सलामी बल्लेबाज अब अधिक सावधानी से बल्लेबाजी कर रहे हैं | क्रिकेट समाचार‘धुरंधर’ बॉक्स ऑफिस कलेक्शन दिन 43: रणवीर सिंह, अक्षय खन्ना की फिल्म ने दुनिया भर में 1275 करोड़ रुपये कमाए |‘बंगाल टीएमसी से तंग आ चुका है’: महा जीत के बाद पीएम मोदी ने ममता पर निशाना साधा; मालदा रैली कल इंडिया न्यूजबजट 2026: लंबे समय से लंबित और लंबे समय तक चलने वाले कर मुकदमे से निपटने की तत्काल आवश्यकतावेनेजुएला से ईरान तक: कैसे अमेरिका की मिसाइल हमले से ठोस रॉकेट मोटर आपूर्ति संकट पैदा हो रहा है – समझाया गया‘मानो यह जंतर-मंतर हो!’ ED के आरोप से SC ‘परेशान’; एजेंसी का कहना है कि टीएमसी ने इंडिया न्यूज पर I-PAC की छापेमारी से पहले लोगों को HC आने के लिए कहा था‘खराब योजना’: निखिल कामथ ने बीएमसी चुनावों के दौरान शेयर बाजार बंद होने पर सवाल उठाए; झंडे ‘सराहना की गंभीर कमी’

अमर शहीद स्मारक कैलाशनाथ आश्रम गुलहरिहा मे शहीदो की वीरांगनाओ को किया गया सम्मानित

Published on: 03-03-2025

उन्नाव। ग्राम गुलहरिहा मे सूबेदार एसके वाजपेयी द्वारा हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी शहीद सम्मान समारोह कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमे उन्नाव, रायबरेली, फ़तेहपुर के शहीद हुए फौजियो की वीरांगनाओ को बलिया से आए अमर शहीद राजमंगल पाण्डेय के प्रपौत्र संतोष कुमार पाण्डेय ने पुष्पमाला, अंगवस्त्र एंव प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया।

कार्यक्रम मे मौजूद विशिष्ट अतिथि सिटी मजिस्ट्रेट रामऔतार, सलोन विधायक अशोक कुमार कोरी, कर्नल जेएन0 पाण्डेय, संतोष पाण्डे, ग्राम विकास विभाग के पूर्व कमिश्नर वीरभद्र त्रिवेदी ने भारत माता की प्रतिमा के पूजन के साथ चंद्रशेखर आजाद, सुभाषचंद्र बोस और मंगल पाण्डेय की प्रतिमाओ पर माल्यार्पण कर शहीदो की पत्नियों को सम्मानित किया।

उल्लेखनीय है कि जनजागरण संस्थान एंव समन्वय परिवार की ओर से यह सराहनीय कार्यक्रम सम्पन्न कराया जाता है। शहीदो की पत्नियों के सम्मान के समय उपस्थित जनसमुदाय के आंखे नम हो जाती है, लोग भाव विभोर हो जाते है।

इसी क्रम मे एनसीसी0 शिक्षको,सफाईकर्मियों एंव सहयोगियो को भी सम्मानित किया गया। इस अवसर पर कैप्टन एससी0 दीक्षित, वीरेंद्र बहादुर सिंह, समन्वय समिति के अध्यक्ष ललित वाजपेयी ने भी लोगो को सम्मानित किया।

जहां एक ओर जनपद बलिया से आए संतोष पाण्डेय ने हरित क्रांति का पौधा लाकर कैलाश आश्रम मे रोपित कराया। वही प्राचार्य एमडी0 सिंह ने शहीदो की याद मे पाकर का पेड़ रोपित कराया।

उक्त अवसर पर पूर्व विधायक उदयराज यादव, शिक्षक संघ के पूर्व अध्यक्ष लल्लन मिश्र, शिक्षक संघ के पूर्व जिलाध्यक्ष कृष्ण किशोर शुक्ल, सेवानिवृत्त पुलिस इंस्पेक्टर श्रीप्रकाश वाजपेयी, पूनम तिवारी, पूर्व शिक्षक रमाशंकर वाजपेयी, अश्वनी मिश्र, अनुराग शुक्ल, मदन शुक्ल एडवोकेट, संतोष तिवारी सहित बड़ी संख्या मे लोग मौजूद थे।

कार्यक्रम का संचालन डॉ0 संतलाल ने किया।

Publice Voice News Network – Premium Description (Hindi)
Publice Voice News Network एक सशक्त, विश्वसनीय और स्वतंत्र मीडिया प्लेटफ़ॉर्म है, जो जनता की आवाज़ को राष्ट्रीय स्तर पर पहुँचाने के लिए समर्पित है। हम मानते हैं कि सच्ची पत्रकारिता का उद्देश्य सत्ता नहीं, सत्य की सेवा है — और इसी सिद्धांत पर हमारा पूरा नेटवर्क कार्य करता है।
Publice Voice News Network उन मुद्दों को उजागर करता है जो समाज, लोकतंत्र और मानवाधिकारों से जुड़े हैं, जिन्हें आमतौर पर मुख्यधारा मीडिया नजरअंदाज कर देता है। हम हर खबर को तथ्यों, प्रमाणों और निष्पक्ष दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत करते हैं— बिना दबाव, बिना डर और बिना समझौते के।

राष्ट्रीय स्तर पर तेजी से उभरता हुआ विश्वसनीय न्यूज़ नेटवर्क