Latest News
‘यह नए नेतृत्व की तलाश करने का समय है’: ट्रम्प ने ‘बीमार’ खमेनेई के शासन को समाप्त करने का आह्वान किया – क्या राष्ट्रपति ईरान के खिलाफ नए सिरे से धमकियां दे रहे हैं?ट्रम्पियाना: पेटुलेंट पुरस्कार सेनानी के लिए कोई विराम नहीं‘पहले कभी नहीं देखा’: सऊदी गुफाओं में चीता की ममियाँ मिलीं – प्राकृतिक रूप से ममीकृत बड़ी बिल्लियों के लिए पहली बारएक अलग रोहित शर्मा: क्यों भारत के सलामी बल्लेबाज अब अधिक सावधानी से बल्लेबाजी कर रहे हैं | क्रिकेट समाचार‘धुरंधर’ बॉक्स ऑफिस कलेक्शन दिन 43: रणवीर सिंह, अक्षय खन्ना की फिल्म ने दुनिया भर में 1275 करोड़ रुपये कमाए |‘बंगाल टीएमसी से तंग आ चुका है’: महा जीत के बाद पीएम मोदी ने ममता पर निशाना साधा; मालदा रैली कल इंडिया न्यूजबजट 2026: लंबे समय से लंबित और लंबे समय तक चलने वाले कर मुकदमे से निपटने की तत्काल आवश्यकतावेनेजुएला से ईरान तक: कैसे अमेरिका की मिसाइल हमले से ठोस रॉकेट मोटर आपूर्ति संकट पैदा हो रहा है – समझाया गया‘मानो यह जंतर-मंतर हो!’ ED के आरोप से SC ‘परेशान’; एजेंसी का कहना है कि टीएमसी ने इंडिया न्यूज पर I-PAC की छापेमारी से पहले लोगों को HC आने के लिए कहा था‘खराब योजना’: निखिल कामथ ने बीएमसी चुनावों के दौरान शेयर बाजार बंद होने पर सवाल उठाए; झंडे ‘सराहना की गंभीर कमी’

मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के अंतर्गत 152 जोड़ों का विवाह सकुशल संपन्न

Published on: 06-02-2025
  • सदर विधायक व डीएम-एसपी ने मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह आयोजन में शामिल होकर नव वैवाहिक जोड़े को दिया आशीर्वाद

रायबरेली। मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के अन्तर्गत जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान रायबरेली में कार्यक्रम का आयोजन किया गया, इस भव्य आयोजन का शुभारंभ सदर विधायक अदिति सिंह, जिलाधिकारी हर्षिता माथुर, पुलिस अधीक्षक डॉ० यशवीर सिंह, मुख्य विकास अधिकारी अर्पित उपाध्याय द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया। इससे पूर्व जिला समाज कल्याण अधिकारी सृष्टि अवस्थी द्वारा अतिथियों को पुष्प गुच्छ देकर स्वागत किया गया।

इसके पश्चात पुरोहितों ने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच सभी जोड़ों को सात फेरे दिलाए और विवाह की पूरी रस्में निभाई। इस सामूहिक विवाह समारोह में जिले के विभिन्न विकास खण्डों के 152 जोड़ों ने भाग लिया, जिसमें विकास खण्ड राही 35, दीनशाहगौरा 12, अमावां 23, रोहनिया 10, डलमऊ 28, ऊंचाहार 29, जगतपुर 09 एवं नगर पालिका परिषद रायबरेली 06 जोड़े सम्मिलित रहे।

सामूहिक विवाह के दौरान विधायक, जिलाधिकारी, पुलिस अधीक्षक, मुख्य विकास अधिकारी ने नव विवाहित जोड़ों को आशीर्वाद दिया और सभी नव दंपतियों को नए वैवाहिक जीवन की शुभकामनाएं दी तथा प्रत्येक जोड़ो को वस्त्र, आभूषण (चांदी की पायल, बिछिया) स्टील डिनर सेट, प्रेशर कुकर, वैनिटी किट, दीवार घड़ी, ट्रॉली बैग उपहार स्वरूप प्रदान किए गए।

इस अवसर पर सदर विधायक अदिति सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत निर्धन परिवारों की बेटियों का विवाह सामूहिक रूप से कराया जाता है, जिससे उन्हें आर्थिक बोझ से मुक्ति मिलती है यह योजना निर्धन परिवारों के लिए बहुत बड़ी सहायता है इस योजना के संचालन के लिए मैं मा0 मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश योगी आदित्यनाथ जी को धन्यवाद देती हूं तथा नव विवाहित जोड़ो को शुभकामनायें देती हूँ।

जिलाधिकारी हर्षिता माथुर ने कहा कि आज के इस आयोजन में 152 जोड़ों का विवाह संपन्न कराया गया है, यह शासन की प्राथमिकता की महत्वपूर्ण योजना है, इस योजना के तहत प्रति जोड़ों के लिए 51000 की धनराशि अनुमन्य है, जिसके अंतर्गत 35000 रुपए कन्या के खाते में हस्तांतरित किए जाते हैं, 10000 रूपए से नव विवाहित जोड़ों को घरेलू व व्यक्तिगत रूप से प्रयोग करने हेतु सामग्री उपहार स्वरूप प्रदान की जाती है तथा 6000 रूपए कार्यक्रम आयोजन एवं अन्य व्यवस्था पर व्यय किए जाते हैं।

इस मौके पर परियोजन निदेशक, जिला ग्राम्य विकास अभिकरण सतीश चन्द्र मिश्रा, जिला प्रोबेशन अधिकारी जयपाल वर्मा, जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी मोहन त्रिपाठी, जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी महिमा सहित अन्य सम्बन्धित अधिकारीगण उपस्थित रहें।

Publice Voice News Network – Premium Description (Hindi)
Publice Voice News Network एक सशक्त, विश्वसनीय और स्वतंत्र मीडिया प्लेटफ़ॉर्म है, जो जनता की आवाज़ को राष्ट्रीय स्तर पर पहुँचाने के लिए समर्पित है। हम मानते हैं कि सच्ची पत्रकारिता का उद्देश्य सत्ता नहीं, सत्य की सेवा है — और इसी सिद्धांत पर हमारा पूरा नेटवर्क कार्य करता है।
Publice Voice News Network उन मुद्दों को उजागर करता है जो समाज, लोकतंत्र और मानवाधिकारों से जुड़े हैं, जिन्हें आमतौर पर मुख्यधारा मीडिया नजरअंदाज कर देता है। हम हर खबर को तथ्यों, प्रमाणों और निष्पक्ष दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत करते हैं— बिना दबाव, बिना डर और बिना समझौते के।

राष्ट्रीय स्तर पर तेजी से उभरता हुआ विश्वसनीय न्यूज़ नेटवर्क