Latest News
‘यह नए नेतृत्व की तलाश करने का समय है’: ट्रम्प ने ‘बीमार’ खमेनेई के शासन को समाप्त करने का आह्वान किया – क्या राष्ट्रपति ईरान के खिलाफ नए सिरे से धमकियां दे रहे हैं?ट्रम्पियाना: पेटुलेंट पुरस्कार सेनानी के लिए कोई विराम नहीं‘पहले कभी नहीं देखा’: सऊदी गुफाओं में चीता की ममियाँ मिलीं – प्राकृतिक रूप से ममीकृत बड़ी बिल्लियों के लिए पहली बारएक अलग रोहित शर्मा: क्यों भारत के सलामी बल्लेबाज अब अधिक सावधानी से बल्लेबाजी कर रहे हैं | क्रिकेट समाचार‘धुरंधर’ बॉक्स ऑफिस कलेक्शन दिन 43: रणवीर सिंह, अक्षय खन्ना की फिल्म ने दुनिया भर में 1275 करोड़ रुपये कमाए |‘बंगाल टीएमसी से तंग आ चुका है’: महा जीत के बाद पीएम मोदी ने ममता पर निशाना साधा; मालदा रैली कल इंडिया न्यूजबजट 2026: लंबे समय से लंबित और लंबे समय तक चलने वाले कर मुकदमे से निपटने की तत्काल आवश्यकतावेनेजुएला से ईरान तक: कैसे अमेरिका की मिसाइल हमले से ठोस रॉकेट मोटर आपूर्ति संकट पैदा हो रहा है – समझाया गया‘मानो यह जंतर-मंतर हो!’ ED के आरोप से SC ‘परेशान’; एजेंसी का कहना है कि टीएमसी ने इंडिया न्यूज पर I-PAC की छापेमारी से पहले लोगों को HC आने के लिए कहा था‘खराब योजना’: निखिल कामथ ने बीएमसी चुनावों के दौरान शेयर बाजार बंद होने पर सवाल उठाए; झंडे ‘सराहना की गंभीर कमी’

बीरभूम के मंदिर में होगी ममता बनर्जी और अनुब्रत मंडल की मुलाकात

Follow

Published on: 23-09-2024

Mamata Banerjee : पश्चिम बंगाल में जमानत पर रिहा होने के बाद अनुब्रत मंडल तिहाड़ से बोलपुर लौट रहे हैं. संयोग से मंगलवार को मुख्यमंत्री ममता बनर्जी इस दिन बीरभूम का दौरा कर रही हैं. वह बोलपुर के गीतांजलि सभा कक्ष में प्रशासनिक बैठक करेंगी. करीब दो साल पहले गौ तस्करी मामले में सीबीआइ ने बीरभूम से अनुब्रत मंडल को गिरफ्तार किया था. गत 20 सितंबर को उन्हें जमानत मिल गयी. अब उनके वापस घर जाने का समय आ गया है. वह 24 सितंबर को अपनी बेटी सुकन्या के साथ बीरभूम लौट रहे हैं.

अनुब्रत मंडल के स्वागत की तैयारी में पार्टी के नेता और कार्यकर्ता

अनुब्रत मंडल के स्वागत की तैयारी में पार्टी के नेता और कार्यकर्ता-समर्थक जुट गये हैं. उनमें काफी उत्साह है. इस बीच मुख्यमंत्री इसी दिन प्रशासनिक बैठक के लिए बीरभूम आ रही हैं. नतीजतन, एक ही दिन में दो लोगों का दौरा राजनीतिक विश्लेषकों द्वारा काफी महत्वपूर्ण माना जा रहा है. जिले के डीएम विधान राय ने कहा कि मुख्यमंत्री 24 सितंबर को दोपहर में बोलपुर के गीतांजलि सभाकक्ष में एक प्रशासनिक बैठक करेंगी. इसकी तैयारियां चल रही हैं. बीरभूम जिला प्रशासन और तृणमूल कांग्रेस पार्टी सूत्रों के मुताबिक उन्हें सोमवार को तिहाड़ जेल से रिहा किया जा रहा है. अनुब्रत इस दिन अंडाल एयरपोर्ट पर उतरेंगे वहां से बोलपुर आयेंगे.

ममता बनर्जी 24 सितंबर मंगलवार की सुबह बीरभूम आयेंगी. वह शांतिनिकेतन के बल्लभपुर जंगल में रंग बितान गेस्ट हाउस में रुकेंगी. बाद में मुख्यमंत्री दोपहर 12 बजे से बोलपुर गीतांजलि सभा कक्ष में प्रशासनिक बैठक करेंगी. उल्लेखनीय है कि इस दिन वह अनुब्रत मंडल के साथ सिद्धपीठ तारापीठ के लिए प्रस्थान करेंगी. वहां पूजा करने के बाद बोलपुर लौटेंगी. मुख्यमंत्री 25 सितंबर को कोलकाता के लिए रवाना होंगी. बीरभूम जिले में मुख्यमंत्री के दौरे को लेकर अभी से ही तैयारियां शुरू हो गयी हैं. गौरतलब है कि अनुब्रत मंडल की गिरफ्तारी के बाद बीरभूम की मुख्य जिम्मेदारी ममता ने अपने हाथों में रखी थी तो उनके इस दौरे पर सवाल उठ रहे हैं लेकिन क्या ममता फिर से जिले के सभी स्तरों की कमान अनुब्रत मंडल को सौंपेंगी ? राज्य के जेल मंत्री चंद्रनाथ सिन्हा ने कहा कि मुख्यमंत्री बर्दवान से बोलपुर आ रही हैं. प्रशासनिक बैठक है.

Publice Voice News Network – Premium Description (Hindi)
Publice Voice News Network एक सशक्त, विश्वसनीय और स्वतंत्र मीडिया प्लेटफ़ॉर्म है, जो जनता की आवाज़ को राष्ट्रीय स्तर पर पहुँचाने के लिए समर्पित है। हम मानते हैं कि सच्ची पत्रकारिता का उद्देश्य सत्ता नहीं, सत्य की सेवा है — और इसी सिद्धांत पर हमारा पूरा नेटवर्क कार्य करता है।
Publice Voice News Network उन मुद्दों को उजागर करता है जो समाज, लोकतंत्र और मानवाधिकारों से जुड़े हैं, जिन्हें आमतौर पर मुख्यधारा मीडिया नजरअंदाज कर देता है। हम हर खबर को तथ्यों, प्रमाणों और निष्पक्ष दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत करते हैं— बिना दबाव, बिना डर और बिना समझौते के।

राष्ट्रीय स्तर पर तेजी से उभरता हुआ विश्वसनीय न्यूज़ नेटवर्क