Latest News
‘यह नए नेतृत्व की तलाश करने का समय है’: ट्रम्प ने ‘बीमार’ खमेनेई के शासन को समाप्त करने का आह्वान किया – क्या राष्ट्रपति ईरान के खिलाफ नए सिरे से धमकियां दे रहे हैं?ट्रम्पियाना: पेटुलेंट पुरस्कार सेनानी के लिए कोई विराम नहीं‘पहले कभी नहीं देखा’: सऊदी गुफाओं में चीता की ममियाँ मिलीं – प्राकृतिक रूप से ममीकृत बड़ी बिल्लियों के लिए पहली बारएक अलग रोहित शर्मा: क्यों भारत के सलामी बल्लेबाज अब अधिक सावधानी से बल्लेबाजी कर रहे हैं | क्रिकेट समाचार‘धुरंधर’ बॉक्स ऑफिस कलेक्शन दिन 43: रणवीर सिंह, अक्षय खन्ना की फिल्म ने दुनिया भर में 1275 करोड़ रुपये कमाए |‘बंगाल टीएमसी से तंग आ चुका है’: महा जीत के बाद पीएम मोदी ने ममता पर निशाना साधा; मालदा रैली कल इंडिया न्यूजबजट 2026: लंबे समय से लंबित और लंबे समय तक चलने वाले कर मुकदमे से निपटने की तत्काल आवश्यकतावेनेजुएला से ईरान तक: कैसे अमेरिका की मिसाइल हमले से ठोस रॉकेट मोटर आपूर्ति संकट पैदा हो रहा है – समझाया गया‘मानो यह जंतर-मंतर हो!’ ED के आरोप से SC ‘परेशान’; एजेंसी का कहना है कि टीएमसी ने इंडिया न्यूज पर I-PAC की छापेमारी से पहले लोगों को HC आने के लिए कहा था‘खराब योजना’: निखिल कामथ ने बीएमसी चुनावों के दौरान शेयर बाजार बंद होने पर सवाल उठाए; झंडे ‘सराहना की गंभीर कमी’

पंचतत्व में विलीन हुए खरहरा के महंत अश्वनी दास जी महाराज

Published on: 19-09-2024

महराजगंज, रायबरेली। क्षेत्र की सुविख्यात रामबाग खरहरा कुटी के महंत अश्वनी दास जी महाराज का बीती रात बीमारी के चलते एक निजी अस्पताल में ब्रह्मलीन हो गए । निधन की सूचना मिलते ही संपूर्ण क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई तो वहीं हजारों की संख्या में लोगों ने रामबाग खरहरा कुटी पहुंचकर अश्वनी दास जी महाराज के अंतिम संस्कार में शामिल होकर नम आंखों से विदाई दी।

आपको बता दे की तहसील क्षेत्र के खरहरा गांव में स्थित रामबाग खरहरा कूटी क्षेत्र सहित जनपद सहित प्रदेश में सुविख्यात कुटी के नाम से प्रचलित है। जिस पर महंत का कार्य अश्वनी दास जी महाराज विगत कई वर्षों से कर रहे थे तथा महंत के पद पर विराजमान थे प्रत्येक वर्ष में दो बार विशाल भंडारे का आयोजन भी महंत द्वारा किया जाता था।

जिसमें हजारों की संख्या में क्षेत्रवासी पहुंचकर प्रसाद ग्रहण करते थे। आस्था के प्रतीक रामबाग खरहरा कूटी में अश्वनी दास जी महाराज आने वाले फरियादों की समस्याएं सुनकर निस्तारण करने का भी भरसक प्रयास करते थे। जिसके चलते क्षेत्र के लोगों में भी आस्था व्याप्त थी बीते एक सप्ताह पूर्व महंत अश्वनीदास जी महाराज का स्वास्थ्य खराब हो गया और लखनऊ के एक निजी अस्पताल में उनका इलाज चल रहा था।

बीती रात 9:00 बजे महंत अश्वनी दास जी महाराज ने निजी अस्पताल में अंतिम सांस ली जैसे ही गांव सहित क्षेत्र वासियों को महंत के मृत्यु लोक पहुंच जाने की खबर हुई क्षेत्र सहित पूरे जनपद में शोक की लहर दौड़ गई और जैसे ही रात में महंत का शव खरहरा कुटी आया हजारों की संख्या में भक्त गण पहुंचकर अंतिम संस्कार में शामिल हुए तथा लोगों में महंत के प्रति भारी शोक संवेदना भी देखी गई।

इस मौके पर शोक संवेदना व्यक्त करने वालों में विधायक श्याम सुंदर भारती, हरी लाल गुप्ता, पूर्व विधायक रामलाल अकेला, कांग्रेस नेता सुशील पासी, पूर्व ब्लाक प्रमुख सत्येंद्र प्रताप सिंह, चेयरमैन प्रतिनिधि प्रभात साहू, रिंकू चौधरी, संत कुमार चौधरी, हरिकरन सिंह उर्फ गुड्डू, अनुराग चौधरी, मोनू तिवारी, राजेंद्र प्रसाद त्रिपाठी, सजीवन यादव, राजेश यादव, शिव प्रसाद यादव, जगमोहन यादव, जंगू यादव, अरुण यादव, रामकुमार यादव, राम प्रताप यादव सहित हजारों की संख्या में लोग उपस्थित रहे।

रिपोर्ट@पवन कुमार 

Publice Voice News Network – Premium Description (Hindi)
Publice Voice News Network एक सशक्त, विश्वसनीय और स्वतंत्र मीडिया प्लेटफ़ॉर्म है, जो जनता की आवाज़ को राष्ट्रीय स्तर पर पहुँचाने के लिए समर्पित है। हम मानते हैं कि सच्ची पत्रकारिता का उद्देश्य सत्ता नहीं, सत्य की सेवा है — और इसी सिद्धांत पर हमारा पूरा नेटवर्क कार्य करता है।
Publice Voice News Network उन मुद्दों को उजागर करता है जो समाज, लोकतंत्र और मानवाधिकारों से जुड़े हैं, जिन्हें आमतौर पर मुख्यधारा मीडिया नजरअंदाज कर देता है। हम हर खबर को तथ्यों, प्रमाणों और निष्पक्ष दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत करते हैं— बिना दबाव, बिना डर और बिना समझौते के।

राष्ट्रीय स्तर पर तेजी से उभरता हुआ विश्वसनीय न्यूज़ नेटवर्क