Latest News
‘यह नए नेतृत्व की तलाश करने का समय है’: ट्रम्प ने ‘बीमार’ खमेनेई के शासन को समाप्त करने का आह्वान किया – क्या राष्ट्रपति ईरान के खिलाफ नए सिरे से धमकियां दे रहे हैं?ट्रम्पियाना: पेटुलेंट पुरस्कार सेनानी के लिए कोई विराम नहीं‘पहले कभी नहीं देखा’: सऊदी गुफाओं में चीता की ममियाँ मिलीं – प्राकृतिक रूप से ममीकृत बड़ी बिल्लियों के लिए पहली बारएक अलग रोहित शर्मा: क्यों भारत के सलामी बल्लेबाज अब अधिक सावधानी से बल्लेबाजी कर रहे हैं | क्रिकेट समाचार‘धुरंधर’ बॉक्स ऑफिस कलेक्शन दिन 43: रणवीर सिंह, अक्षय खन्ना की फिल्म ने दुनिया भर में 1275 करोड़ रुपये कमाए |‘बंगाल टीएमसी से तंग आ चुका है’: महा जीत के बाद पीएम मोदी ने ममता पर निशाना साधा; मालदा रैली कल इंडिया न्यूजबजट 2026: लंबे समय से लंबित और लंबे समय तक चलने वाले कर मुकदमे से निपटने की तत्काल आवश्यकतावेनेजुएला से ईरान तक: कैसे अमेरिका की मिसाइल हमले से ठोस रॉकेट मोटर आपूर्ति संकट पैदा हो रहा है – समझाया गया‘मानो यह जंतर-मंतर हो!’ ED के आरोप से SC ‘परेशान’; एजेंसी का कहना है कि टीएमसी ने इंडिया न्यूज पर I-PAC की छापेमारी से पहले लोगों को HC आने के लिए कहा था‘खराब योजना’: निखिल कामथ ने बीएमसी चुनावों के दौरान शेयर बाजार बंद होने पर सवाल उठाए; झंडे ‘सराहना की गंभीर कमी’

लखनऊ: पार्षद रामनरेश रावत ने किया सड़क व नाली निर्माण का शिलान्यास, 8 लाख की लागत से होगा कार्य

Published on: 19-09-2025

शकील अहमद

सरोजनीनगर, लखनऊ। सरोजनी नगर वार्ड सेकेंड के आजाद नगर कॉलोनी में पार्षद रामनरेश रावत एडवोकेट ने सड़क एवं नाली निर्माण कार्य का शिलान्यास किया। यह कार्य डॉ. बी.एस. नेगी के घर से लेकर विकास गुप्ता व जगन्नाथ यादव की गली तक कराया जाएगा।

शिलान्यास कार्यक्रम विधिविधान से पूजा-अर्चना कर संपन्न हुआ। इस दौरान पार्षद ने जगन्नाथ यादव और अशोक ओझा से नारियल तुड़वाकर कार्य का शुभारंभ कराया।

पार्षद रामनरेश रावत ने बताया कि आजाद नगर की लगभग दस हजार जनता बीते दस वर्षों से जलभराव की समस्या झेल रही थी। इसी समस्या को देखते हुए पार्षद निधि से 8 लाख रुपये की लागत से सड़क एवं नाली सुधार कार्य शुरू कराया गया है।

शिलान्यास कार्यक्रम में बच्चा सिंह, पवन तिवारी, राजप्रताप सिंह, विमलेश मिश्रा, जगन्नाथ यादव, डॉ. बी.एस. नेगी, संजय सिंह, सैफ अली, जाबिर अली, जाकिर, शौकत अली, अनूप मिश्रा, अमरनाथ यादव, विनोद चौरसिया, चंद्रभान सिंह, वार्ड अध्यक्ष जय राम यादव, फूलचंद गौतम, अशोक ओझा समेत कई कार्यकर्ता और स्थानीय लोग मौजूद रहे।

पार्षद ने कार्यक्रम के दौरान बताया कि महापौर सुषमा खर्कवाल और विधायक डॉ. राजेश्वर सिंह के सहयोग से ही वार्ड में विकास कार्य तेजी से हो रहे हैं। उन्होंने जनता को आश्वस्त किया कि आगे भी वार्ड की सभी मूलभूत समस्याओं को दूर किया जाएगा।

Publice Voice News Network – Premium Description (Hindi)
Publice Voice News Network एक सशक्त, विश्वसनीय और स्वतंत्र मीडिया प्लेटफ़ॉर्म है, जो जनता की आवाज़ को राष्ट्रीय स्तर पर पहुँचाने के लिए समर्पित है। हम मानते हैं कि सच्ची पत्रकारिता का उद्देश्य सत्ता नहीं, सत्य की सेवा है — और इसी सिद्धांत पर हमारा पूरा नेटवर्क कार्य करता है।
Publice Voice News Network उन मुद्दों को उजागर करता है जो समाज, लोकतंत्र और मानवाधिकारों से जुड़े हैं, जिन्हें आमतौर पर मुख्यधारा मीडिया नजरअंदाज कर देता है। हम हर खबर को तथ्यों, प्रमाणों और निष्पक्ष दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत करते हैं— बिना दबाव, बिना डर और बिना समझौते के।

राष्ट्रीय स्तर पर तेजी से उभरता हुआ विश्वसनीय न्यूज़ नेटवर्क