Latest News
‘यह नए नेतृत्व की तलाश करने का समय है’: ट्रम्प ने ‘बीमार’ खमेनेई के शासन को समाप्त करने का आह्वान किया – क्या राष्ट्रपति ईरान के खिलाफ नए सिरे से धमकियां दे रहे हैं?ट्रम्पियाना: पेटुलेंट पुरस्कार सेनानी के लिए कोई विराम नहीं‘पहले कभी नहीं देखा’: सऊदी गुफाओं में चीता की ममियाँ मिलीं – प्राकृतिक रूप से ममीकृत बड़ी बिल्लियों के लिए पहली बारएक अलग रोहित शर्मा: क्यों भारत के सलामी बल्लेबाज अब अधिक सावधानी से बल्लेबाजी कर रहे हैं | क्रिकेट समाचार‘धुरंधर’ बॉक्स ऑफिस कलेक्शन दिन 43: रणवीर सिंह, अक्षय खन्ना की फिल्म ने दुनिया भर में 1275 करोड़ रुपये कमाए |‘बंगाल टीएमसी से तंग आ चुका है’: महा जीत के बाद पीएम मोदी ने ममता पर निशाना साधा; मालदा रैली कल इंडिया न्यूजबजट 2026: लंबे समय से लंबित और लंबे समय तक चलने वाले कर मुकदमे से निपटने की तत्काल आवश्यकतावेनेजुएला से ईरान तक: कैसे अमेरिका की मिसाइल हमले से ठोस रॉकेट मोटर आपूर्ति संकट पैदा हो रहा है – समझाया गया‘मानो यह जंतर-मंतर हो!’ ED के आरोप से SC ‘परेशान’; एजेंसी का कहना है कि टीएमसी ने इंडिया न्यूज पर I-PAC की छापेमारी से पहले लोगों को HC आने के लिए कहा था‘खराब योजना’: निखिल कामथ ने बीएमसी चुनावों के दौरान शेयर बाजार बंद होने पर सवाल उठाए; झंडे ‘सराहना की गंभीर कमी’

प्राइवेट स्कूलों की जनता से लूट घसोट जारी, जिम्मेदार मौन

Published on: 15-04-2024
  • सरोजनीनगर क्षेत्र में कुछ निजी स्कूल मानकों को ताख पर चला रहे हैं स्कूल
  • आम जनता की जेब हो रही ढीली, जिम्मेदारो ने साधी चुप्पी

शकील अहमद

सरोजनीनगर, लखनऊ । उत्तर प्रदेश योगी सरकार जहां शिक्षा को बेहतर प्रणाली और निशुल्क शिक्षा देने पर ध्यान दे रही है, वही अभी भी राजधानी लखनऊ का बुरा हाल है , इसी क्रम में सरोजनीनगर नगर क्षेत्र में कुछ निजी स्कूल मानकों को ताख पर रखकर स्कूल नही अपनी दुकान चला रहे और फलफूल रहे है।

यही नहीं सुबह-सुबह आसपास के आबादी के बीच ध्वनि प्रदूषण कर रहे है। सूत्रों द्वारा मालूम हो रहा कि कुछ निजी स्कूलों में तो विद्यार्थियों की जनसंख्या के अनुसार सुविधाएं नहीं है, और न ही अनुकूल वातावरण। आए दिन निजी स्कूल मनमानी तरीके से प्रत्येक वर्ष फीस अतिरिक्त चार्जेस के नाम पर बढ़ा रहे है। कुछ निजी स्कूल किसी न किसी तरीके से जनता को आधुनिक शिक्षा के नाम पर ठग रहें है। स्थानीय निवासियों का कहना है कि आए दिन कार्यक्रम के दौरान ध्वनि प्रदूषण कर रहे है , ट्रैफिक को अनावश्यक परेशान किया जाता है।

जिस वजह से आसपास जनता की नींद हराम हो जाती है। प्रत्येक वर्ष फीस में हो रही है बढ़ोतरी। आपको बता दे कि 2014 में सरकार में आने के बाद प्रधानमंत्री मोदी वा मुख्यमंत्री योगी ने वादा किया था की पुराने और अनावश्यक कानूनों को खत्म करेंगे, नए जमाने के अनुसार कानून बनेंगे और उनकी समीक्षा होगी। नई शिक्षा पद्धति लाकर इस दिशा में काम किया गया है पर प्राइवेट स्कूल माफिया से बचने के रास्ता नही बना।

आज भारत में सीबीएसई, आईसीएसई, यूपीबोर्ड, और एनआईओएस जैसे तीन केंद्रीय बोर्ड और 33 राज्य स्तरीय बोर्ड है। जो अपना अलग अलग कोर्स और पैटर्न रखते है जिनका फायदा स्कूल उठा रहें है 1 सितंबर 1961 को एनसीआरटी की स्थापना हुई जोकि पूरे देश में समान शिक्षा व्यवस्था लागू करने के लिए काम कर रहा है पर भाषा, प्रदेश आदि का बहाना बनाकर ये स्कूल एनसीआरटी को निष्प्रभावी बनाने में लगे है।

जब समान शिक्षा लागू होगी तब होगी पर तब तक सरकार फीस वृद्धि और किताबो की लूट पर कोई प्रभावी कानून या रेगुलेटरी अथॉरिटी तो बना ही सकती है ताकि आम अभिवावक की सरे आम लूट और जीएसटी , इनकम टैक्स की चोरी को रोका जा सके वा भ्रष्टाचार पर लगाम लगे। आखिर कब तक योगी सरकार निजी स्कूलों पर लगाम कर पाएगी, शिक्षा विभाग के अधिकारियो को जानकारी होते हुए भी उचित कार्यवाही करने से कतरा रहें है।

Publice Voice News Network – Premium Description (Hindi)
Publice Voice News Network एक सशक्त, विश्वसनीय और स्वतंत्र मीडिया प्लेटफ़ॉर्म है, जो जनता की आवाज़ को राष्ट्रीय स्तर पर पहुँचाने के लिए समर्पित है। हम मानते हैं कि सच्ची पत्रकारिता का उद्देश्य सत्ता नहीं, सत्य की सेवा है — और इसी सिद्धांत पर हमारा पूरा नेटवर्क कार्य करता है।
Publice Voice News Network उन मुद्दों को उजागर करता है जो समाज, लोकतंत्र और मानवाधिकारों से जुड़े हैं, जिन्हें आमतौर पर मुख्यधारा मीडिया नजरअंदाज कर देता है। हम हर खबर को तथ्यों, प्रमाणों और निष्पक्ष दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत करते हैं— बिना दबाव, बिना डर और बिना समझौते के।

राष्ट्रीय स्तर पर तेजी से उभरता हुआ विश्वसनीय न्यूज़ नेटवर्क