Latest News
‘यह नए नेतृत्व की तलाश करने का समय है’: ट्रम्प ने ‘बीमार’ खमेनेई के शासन को समाप्त करने का आह्वान किया – क्या राष्ट्रपति ईरान के खिलाफ नए सिरे से धमकियां दे रहे हैं?ट्रम्पियाना: पेटुलेंट पुरस्कार सेनानी के लिए कोई विराम नहीं‘पहले कभी नहीं देखा’: सऊदी गुफाओं में चीता की ममियाँ मिलीं – प्राकृतिक रूप से ममीकृत बड़ी बिल्लियों के लिए पहली बारएक अलग रोहित शर्मा: क्यों भारत के सलामी बल्लेबाज अब अधिक सावधानी से बल्लेबाजी कर रहे हैं | क्रिकेट समाचार‘धुरंधर’ बॉक्स ऑफिस कलेक्शन दिन 43: रणवीर सिंह, अक्षय खन्ना की फिल्म ने दुनिया भर में 1275 करोड़ रुपये कमाए |‘बंगाल टीएमसी से तंग आ चुका है’: महा जीत के बाद पीएम मोदी ने ममता पर निशाना साधा; मालदा रैली कल इंडिया न्यूजबजट 2026: लंबे समय से लंबित और लंबे समय तक चलने वाले कर मुकदमे से निपटने की तत्काल आवश्यकतावेनेजुएला से ईरान तक: कैसे अमेरिका की मिसाइल हमले से ठोस रॉकेट मोटर आपूर्ति संकट पैदा हो रहा है – समझाया गया‘मानो यह जंतर-मंतर हो!’ ED के आरोप से SC ‘परेशान’; एजेंसी का कहना है कि टीएमसी ने इंडिया न्यूज पर I-PAC की छापेमारी से पहले लोगों को HC आने के लिए कहा था‘खराब योजना’: निखिल कामथ ने बीएमसी चुनावों के दौरान शेयर बाजार बंद होने पर सवाल उठाए; झंडे ‘सराहना की गंभीर कमी’

एल एल बी की छात्रा को मिला प्रो0 केसी श्रीवास्तव स्मृति स्वर्ण पदक

Published on: 17-09-2024

रायबरेली। जिले के सर्वश्रेष्ठ विधि महाविद्यालय रामपाल सिंह स्मृति लॉ कालेज की छात्रा को लखनऊ विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में स्वर्ण पदक से सम्मानित किया गया। गोल्ड मेडल मिलने पर प्रबंधक यशपाल सिंह एडवोकेट ने खुशी जताई।

रामपाल सिंह स्मृति लॉ कालेज में सन 2023-24 में अध्ययन करते हुए रायबरेली शहर की रहने वाली छात्रा पूजा पाल ने एल एल बी तृतीय सेमेस्टर में फैमिली लॉ में सर्वश्रेष्ठ अंक प्राप्त किए।आयोजित दीक्षांत समारोह में राज्यपाल आनंदी बेन पटेल की ओर से उन्हें प्रोफेसर केसी श्रीवास्तव स्मृति स्वर्ण पदक देकर सम्मानित किया गया। पूजा पाल ने विश्वविद्यालय के साथ ही महाविद्यालय का गौरव बढ़ाया है, बल्कि जिले का नाम भी गौरवान्वित किया है।

महाविद्यालय के प्रबंधक यशपाल सिंह एडवोकेट ने हर्ष जाहिर करते हुए कहा कि यह हमारे लिए बड़ा अनमोल पल है। हमारे महाविद्यालय परिवार का नाम पूजा पाल ने रोशन किया है। प्रबंधक ने शुभकामनाएं एवं बधाई प्रेषित की एवम उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।

लखनऊ विश्वविद्यालय का 67वां दीक्षांत समारोह सोमवार को विश्वविद्यालय के प्रांगण में शुरू हुआ। समारोह की अध्यक्षता प्रदेश की राज्यपाल व विश्वविद्यालय की कुलाधिपति आनंदीबेन पटेल कर रही है. समारोह में भारतीय कंप्यूटर वैज्ञानिक आईटी लीडर और शिक्षाविद पद्मश्री, पद्म-भूषण डॉ. विजय पांडव रंग भटकर मुख्य अतिथि के तौर पर शामिल हुए हैं।

Publice Voice News Network – Premium Description (Hindi)
Publice Voice News Network एक सशक्त, विश्वसनीय और स्वतंत्र मीडिया प्लेटफ़ॉर्म है, जो जनता की आवाज़ को राष्ट्रीय स्तर पर पहुँचाने के लिए समर्पित है। हम मानते हैं कि सच्ची पत्रकारिता का उद्देश्य सत्ता नहीं, सत्य की सेवा है — और इसी सिद्धांत पर हमारा पूरा नेटवर्क कार्य करता है।
Publice Voice News Network उन मुद्दों को उजागर करता है जो समाज, लोकतंत्र और मानवाधिकारों से जुड़े हैं, जिन्हें आमतौर पर मुख्यधारा मीडिया नजरअंदाज कर देता है। हम हर खबर को तथ्यों, प्रमाणों और निष्पक्ष दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत करते हैं— बिना दबाव, बिना डर और बिना समझौते के।

राष्ट्रीय स्तर पर तेजी से उभरता हुआ विश्वसनीय न्यूज़ नेटवर्क