Latest News
‘यह नए नेतृत्व की तलाश करने का समय है’: ट्रम्प ने ‘बीमार’ खमेनेई के शासन को समाप्त करने का आह्वान किया – क्या राष्ट्रपति ईरान के खिलाफ नए सिरे से धमकियां दे रहे हैं?ट्रम्पियाना: पेटुलेंट पुरस्कार सेनानी के लिए कोई विराम नहीं‘पहले कभी नहीं देखा’: सऊदी गुफाओं में चीता की ममियाँ मिलीं – प्राकृतिक रूप से ममीकृत बड़ी बिल्लियों के लिए पहली बारएक अलग रोहित शर्मा: क्यों भारत के सलामी बल्लेबाज अब अधिक सावधानी से बल्लेबाजी कर रहे हैं | क्रिकेट समाचार‘धुरंधर’ बॉक्स ऑफिस कलेक्शन दिन 43: रणवीर सिंह, अक्षय खन्ना की फिल्म ने दुनिया भर में 1275 करोड़ रुपये कमाए |‘बंगाल टीएमसी से तंग आ चुका है’: महा जीत के बाद पीएम मोदी ने ममता पर निशाना साधा; मालदा रैली कल इंडिया न्यूजबजट 2026: लंबे समय से लंबित और लंबे समय तक चलने वाले कर मुकदमे से निपटने की तत्काल आवश्यकतावेनेजुएला से ईरान तक: कैसे अमेरिका की मिसाइल हमले से ठोस रॉकेट मोटर आपूर्ति संकट पैदा हो रहा है – समझाया गया‘मानो यह जंतर-मंतर हो!’ ED के आरोप से SC ‘परेशान’; एजेंसी का कहना है कि टीएमसी ने इंडिया न्यूज पर I-PAC की छापेमारी से पहले लोगों को HC आने के लिए कहा था‘खराब योजना’: निखिल कामथ ने बीएमसी चुनावों के दौरान शेयर बाजार बंद होने पर सवाल उठाए; झंडे ‘सराहना की गंभीर कमी’

श्री दानेश्वरधाम मंदिर परिसर में जागरण देख मंत्र मुग्ध हुए श्रोता

Published on: 10-10-2024

महराजगंज, रायबरेली। महराजगंज कस्बे के सुविख्यात श्री दानेश्वरधाम मंदिर परिसर में चल रही नवदुर्गा पूजा के छठवें दिन एक विशाल देवी जागरण का आयोजन किया गया। जिसमें हजारों की संख्या में श्रद्धालुओं ने पहुंचकर देवी मां के जागरण का आनंद उठाया तथा संपूर्ण कस्बा भक्ति मय हो उठा।

बताते चले कि, कस्बे के दानेश्वर मंदिर परिसर में इस वर्ष पहली बार नवदुर्गा पूजा का आयोजन कस्बे के प्रतिष्ठित व्यापारियों द्वारा किया जा रहा है तथा मां दुर्गा की प्रतिमा लाकर प्रतिदिन विधि विधान से हवन पूजन व आरती का काम सुबह व शाम किया जा रहा है। तथा लोगों को प्रसाद के रूप में प्रतिदिन मिष्ठान का वितरण भी किया जा रहा है।

जिसके तहत नव दुर्गा पूजा के छठवें दिन मंगलवार की रात्रि को श्रद्धा म्यूजिकल ग्रुप जागरण पार्टी लखनऊ द्वारा आए हुए कलाकारों ने मंदिर परिसर में उपस्थित हजारों श्रोताओं को भक्ति मय गीतों से मंत्र मुग्ध कर दिया तो वही विभिन्न प्रकार की झांकियां भी दिखाई गई। जिसको देखकर श्रोता भाव विभोर हुए तथा पूरी रात श्रोता श्रद्धा म्यूजिकल जागरण पार्टी का आनंद उठते रहे।

इस मौके पर बछरावां विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी लक्ष्मीकांत रावत, ज्ञान प्रकाश जायसवाल, लल्लन वर्मा ,रिंकू जायसवाल , सूर्य प्रकाश वर्मा, प्रशांत जायसवाल,संदीप वैश्य, मोहित सोनी, शिव कैलाश सोनी विमलेश वैश्य, मुकेश मोदनवाल, घनश्याम चौरसिया, सरदार प्रिकंल सिंह, लक्ष्मी शंकर श्रीवास्तव, अशोक रस्तोगी, सुधा अवस्थी, रमजान अली, सहित हजारों की संख्या में भक्तगण मौजूद रहे।

Publice Voice News Network – Premium Description (Hindi)
Publice Voice News Network एक सशक्त, विश्वसनीय और स्वतंत्र मीडिया प्लेटफ़ॉर्म है, जो जनता की आवाज़ को राष्ट्रीय स्तर पर पहुँचाने के लिए समर्पित है। हम मानते हैं कि सच्ची पत्रकारिता का उद्देश्य सत्ता नहीं, सत्य की सेवा है — और इसी सिद्धांत पर हमारा पूरा नेटवर्क कार्य करता है।
Publice Voice News Network उन मुद्दों को उजागर करता है जो समाज, लोकतंत्र और मानवाधिकारों से जुड़े हैं, जिन्हें आमतौर पर मुख्यधारा मीडिया नजरअंदाज कर देता है। हम हर खबर को तथ्यों, प्रमाणों और निष्पक्ष दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत करते हैं— बिना दबाव, बिना डर और बिना समझौते के।

राष्ट्रीय स्तर पर तेजी से उभरता हुआ विश्वसनीय न्यूज़ नेटवर्क