Latest News
‘यह नए नेतृत्व की तलाश करने का समय है’: ट्रम्प ने ‘बीमार’ खमेनेई के शासन को समाप्त करने का आह्वान किया – क्या राष्ट्रपति ईरान के खिलाफ नए सिरे से धमकियां दे रहे हैं?ट्रम्पियाना: पेटुलेंट पुरस्कार सेनानी के लिए कोई विराम नहीं‘पहले कभी नहीं देखा’: सऊदी गुफाओं में चीता की ममियाँ मिलीं – प्राकृतिक रूप से ममीकृत बड़ी बिल्लियों के लिए पहली बारएक अलग रोहित शर्मा: क्यों भारत के सलामी बल्लेबाज अब अधिक सावधानी से बल्लेबाजी कर रहे हैं | क्रिकेट समाचार‘धुरंधर’ बॉक्स ऑफिस कलेक्शन दिन 43: रणवीर सिंह, अक्षय खन्ना की फिल्म ने दुनिया भर में 1275 करोड़ रुपये कमाए |‘बंगाल टीएमसी से तंग आ चुका है’: महा जीत के बाद पीएम मोदी ने ममता पर निशाना साधा; मालदा रैली कल इंडिया न्यूजबजट 2026: लंबे समय से लंबित और लंबे समय तक चलने वाले कर मुकदमे से निपटने की तत्काल आवश्यकतावेनेजुएला से ईरान तक: कैसे अमेरिका की मिसाइल हमले से ठोस रॉकेट मोटर आपूर्ति संकट पैदा हो रहा है – समझाया गया‘मानो यह जंतर-मंतर हो!’ ED के आरोप से SC ‘परेशान’; एजेंसी का कहना है कि टीएमसी ने इंडिया न्यूज पर I-PAC की छापेमारी से पहले लोगों को HC आने के लिए कहा था‘खराब योजना’: निखिल कामथ ने बीएमसी चुनावों के दौरान शेयर बाजार बंद होने पर सवाल उठाए; झंडे ‘सराहना की गंभीर कमी’

भांवरकोल विकासखण्ड के भदौरा के ग्राम प्रधान पर लेखपाल ने दर्ज कराया मुकदमा……

Follow

Published on: 19-06-2025

भांवरकोल विकासखण्ड के भदौरा के ग्राम प्रधान पर लेखपाल ने दर्ज कराया मुकदमा……
रिपोर्ट अभिषेक राय
गाजीपुर जनपद के भांवरकोल विकासखण्ड के ग्राम पंचायत भदौरा में नापी को लेकर ग्राम प्रधान और लेखपाल आमने-सामने। भांवरकोल के मनिया क्षेत्र के लेखपाल दिपक यादव और भदौरा ग्राम सभा के ग्राम प्रधान बिट्टू सिंह कुशवाहा के बीच सरकारी ज़मीन को लेकर गंभीर टकराव की स्थिति उत्पन्न हो गई है। दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर गंभीर आरोप लगाए हैं।

लेखपाल द्वारा ग्राम प्रधान व उनके पिता पर मुकदमा दर्ज कराया गया है। जिससे गांव का माहौल तनावपूर्ण हो गया है।
इस मामले की शुरुआत तब हुई जब लेखपाल दीपक यादव ने ग्राम प्रधान बिट्टू सिंह कुशवाहा और उनके पिता नंद बिहारी कुशवाहा के खिलाफ भांवरकोल थाना पर शिकायत दर्ज कराई।

लेखपाल दीपक यादव ने आरोप लगाया है कि 14 जून को समाधान दिवस के उपरांत वे एक शिकायत (संख्या 40019525015566) की जांच करने के लिए ग्राम भदौरा पहुंचे थे। शिकायतकर्ता अखिलेश कुशवाहा ने ग्राम की आराजी संख्या 139ग (क्षेत्रफल 0.172 हेक्टेयर) पर किए गए अतिक्रमण को लेकर आपत्ति जताई थी।
लेखपाल के आरोपों के अनुसार, जब वह सरकारी भूमि की पैमाइश कर रहे थे, उसी दौरान ग्राम प्रधान और उनके पिता मौके पर पहुंचे और उन्हें काम करने से जबरन रोकने लगे।
लेखपाल का कहना है कि प्रधान ने उन्हें अपशब्द कहे, जान से मारने की धमकी दी और सरकारी कार्य में बाधा पहुंचाई। इतना ही नहीं, उन्होंने धमकाते हुए कहा कि “तुमको नौकरी नहीं करने दूंगा, तुमको फसाऊंगा, बिना पूछे मेरे गांव में मत आना।”

लेखपाल की तहरीर पर पुलिस ने मामला गंभीरता से लेते हुए तत्काल बिट्टू सिंह कुशवाहा और उनके पिता के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 121(1), 352, 351(3) के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है।
भांवरकोल थानाध्यक्ष संतोष कुमार राय ने बताया कि मामला दर्ज कर लिया गया है और इसकी विवेचना की जा रही है। सच्चाई सामने आने पर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

भदौरा ग्राम प्रधान बिट्टू सिंह कुशवाहा ने भी लगाए गंभीर आरोप…..
ग्राम प्रधान बिट्टू सिंह कुशवाहा ने भी पलटवार करते हुए लेखपाल दीपक यादव पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने बताया कि उनके द्वारा लेखपाल के साथ कोई अभद्रता नहीं की गई और लगाए गए सभी आरोप निराधार हैं।
प्रधान का आरोप है कि लेखपाल सरकारी जमीनों पर कागज़ों में हेराफेरी कर कब्जा करवा रहे हैं। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि लेखपाल फर्जी आय प्रमाण पत्र जारी करते हैं और दबाव बनाकर लोगों को लाभ पहुंचाते हैं।

ग्राम प्रधान ने बताया कि इस संबंध में वह जिले के आला अधिकारियों को पत्र लिखकर लेखपाल के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने और जांच की मांग की है। उन्होंने कहा कि यदि निष्पक्ष जांच की जाए तो सच्चाई सामने आ जाएगी और सरकारी संपत्तियों की सुरक्षा भी सुनिश्चित की जा सकेगी।

Publice Voice News Network – Premium Description (Hindi)
Publice Voice News Network एक सशक्त, विश्वसनीय और स्वतंत्र मीडिया प्लेटफ़ॉर्म है, जो जनता की आवाज़ को राष्ट्रीय स्तर पर पहुँचाने के लिए समर्पित है। हम मानते हैं कि सच्ची पत्रकारिता का उद्देश्य सत्ता नहीं, सत्य की सेवा है — और इसी सिद्धांत पर हमारा पूरा नेटवर्क कार्य करता है।
Publice Voice News Network उन मुद्दों को उजागर करता है जो समाज, लोकतंत्र और मानवाधिकारों से जुड़े हैं, जिन्हें आमतौर पर मुख्यधारा मीडिया नजरअंदाज कर देता है। हम हर खबर को तथ्यों, प्रमाणों और निष्पक्ष दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत करते हैं— बिना दबाव, बिना डर और बिना समझौते के।

राष्ट्रीय स्तर पर तेजी से उभरता हुआ विश्वसनीय न्यूज़ नेटवर्क