Latest News
‘यह नए नेतृत्व की तलाश करने का समय है’: ट्रम्प ने ‘बीमार’ खमेनेई के शासन को समाप्त करने का आह्वान किया – क्या राष्ट्रपति ईरान के खिलाफ नए सिरे से धमकियां दे रहे हैं?ट्रम्पियाना: पेटुलेंट पुरस्कार सेनानी के लिए कोई विराम नहीं‘पहले कभी नहीं देखा’: सऊदी गुफाओं में चीता की ममियाँ मिलीं – प्राकृतिक रूप से ममीकृत बड़ी बिल्लियों के लिए पहली बारएक अलग रोहित शर्मा: क्यों भारत के सलामी बल्लेबाज अब अधिक सावधानी से बल्लेबाजी कर रहे हैं | क्रिकेट समाचार‘धुरंधर’ बॉक्स ऑफिस कलेक्शन दिन 43: रणवीर सिंह, अक्षय खन्ना की फिल्म ने दुनिया भर में 1275 करोड़ रुपये कमाए |‘बंगाल टीएमसी से तंग आ चुका है’: महा जीत के बाद पीएम मोदी ने ममता पर निशाना साधा; मालदा रैली कल इंडिया न्यूजबजट 2026: लंबे समय से लंबित और लंबे समय तक चलने वाले कर मुकदमे से निपटने की तत्काल आवश्यकतावेनेजुएला से ईरान तक: कैसे अमेरिका की मिसाइल हमले से ठोस रॉकेट मोटर आपूर्ति संकट पैदा हो रहा है – समझाया गया‘मानो यह जंतर-मंतर हो!’ ED के आरोप से SC ‘परेशान’; एजेंसी का कहना है कि टीएमसी ने इंडिया न्यूज पर I-PAC की छापेमारी से पहले लोगों को HC आने के लिए कहा था‘खराब योजना’: निखिल कामथ ने बीएमसी चुनावों के दौरान शेयर बाजार बंद होने पर सवाल उठाए; झंडे ‘सराहना की गंभीर कमी’

लक्ष्मी बजाज ने नई पल्सर N160 लॉन्चिंग कार्यक्रम का किया भव्य आयोजन

Published on: 05-03-2025
  • संजय सिंह चौहान भाजपा नेता ने पल्सर मेनिया कार्यक्रम का किया उद्घाटन
  • स्टंटमैन ने किया जोरदार प्रदर्शन , स्थानीय नवयुवकों ने की बाइक टेस्टिंग ड्राइव, विजेताओं को मिला इनाम

शकील अहमद 

सरोजनीनगर, लखनऊ। राजधानी लखनऊ के सरोजनीनगर क्षेत्र स्थित बंथरा थाना के अंतर्गत लक्ष्मी ऑटो बजाज रुपेश चंद्रा उर्फ मोनू के नेतृत्व में ढोड़े वीर बाबा मैदान में नई बाइक पल्सर N160 TD की लॉन्चिंग का विशाल कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि वरिष्ठ भाजपा नेता संजय सिंह चौहान पूर्व जिला अध्यक्ष/ संरक्षक राजधानी प्रेस क्लब भाजपा नेता ने नई लॉन्चिंग बाइक पल्सर N160 TD का उद्घाटन किया।

बजाज कम्पनी की तरफ से प्रशिक्षित स्टंटमैन, सुनील और दीप जो राष्ट्रीय स्तर के हिटमैन है, जिन्होंने बहुत जबरदस्त स्टंट किया। जिसे देखकर उपस्थित लोगों ने दांतों तले उंगलिया दबा ली और कुछ दर्शकों ने नयी बाइक का टेस्ट राइड भी किया, और जीते हुए राइडर को उपहार देकर सम्मानित किया गया।

इस कार्यकम का मुख्य आकर्षण पल्सर 160TD को खासतौर पर नवयुवकों ने सराहा। इस मौके पर बजाज कम्पनी एवं भाजपा नेता संजय सिंह चौहान ने उपस्थित नई पीढ़ी के नौजवानों से यातायात नियमों का पालन करने की अपील की, साथ ही आए हुए एक्सपर्ट स्टंटर की नकल न करने की सलाह दी।

बजाज कम्पनी पदाधिकारी बजाज कम्पनी एएसएम वैभव ने बताया कि बिना प्रशिक्षित के युवक कोई बाइक पर स्टंट न करें, अगर दोपहिया वाहन आप चलाते हैं तो हेलमेट लगाने से संबंधित जागरूकता अभियान चलाया गया।

इस मौके पर में राजधानी प्रेस क्लब के अध्यक्ष सन्तोष उपाध्याय, वरिष्ठ उपाध्यक्ष धर्मेन्द्र तिवारी, शैलेंद्र प्रजापति मीडिया प्रभारी, सम्मानितगणों में भोलानाथ श्रीवास्तव, अतुल शुक्ला पार्षद , समाजसेवी अभिषेक सिंह लवी , प्रियांशु सिंह, अवनीश सिंह, प्रत्युश बिटे भोली, आशीष चन्द्रा, समस्त लक्ष्मी बजाज कर्मचारी सहित तमाम क्षेत्र के लोग उपस्थित रहे। नई लॉन्चिंग के अवसर पर सभी ने लक्ष्मी बजाज रुपेश चंद्रा सहित पूरी टीम को हार्दिक शुभकामनाएं और बधाई दी।

Publice Voice News Network – Premium Description (Hindi)
Publice Voice News Network एक सशक्त, विश्वसनीय और स्वतंत्र मीडिया प्लेटफ़ॉर्म है, जो जनता की आवाज़ को राष्ट्रीय स्तर पर पहुँचाने के लिए समर्पित है। हम मानते हैं कि सच्ची पत्रकारिता का उद्देश्य सत्ता नहीं, सत्य की सेवा है — और इसी सिद्धांत पर हमारा पूरा नेटवर्क कार्य करता है।
Publice Voice News Network उन मुद्दों को उजागर करता है जो समाज, लोकतंत्र और मानवाधिकारों से जुड़े हैं, जिन्हें आमतौर पर मुख्यधारा मीडिया नजरअंदाज कर देता है। हम हर खबर को तथ्यों, प्रमाणों और निष्पक्ष दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत करते हैं— बिना दबाव, बिना डर और बिना समझौते के।

राष्ट्रीय स्तर पर तेजी से उभरता हुआ विश्वसनीय न्यूज़ नेटवर्क