Latest News
‘यह नए नेतृत्व की तलाश करने का समय है’: ट्रम्प ने ‘बीमार’ खमेनेई के शासन को समाप्त करने का आह्वान किया – क्या राष्ट्रपति ईरान के खिलाफ नए सिरे से धमकियां दे रहे हैं?ट्रम्पियाना: पेटुलेंट पुरस्कार सेनानी के लिए कोई विराम नहीं‘पहले कभी नहीं देखा’: सऊदी गुफाओं में चीता की ममियाँ मिलीं – प्राकृतिक रूप से ममीकृत बड़ी बिल्लियों के लिए पहली बारएक अलग रोहित शर्मा: क्यों भारत के सलामी बल्लेबाज अब अधिक सावधानी से बल्लेबाजी कर रहे हैं | क्रिकेट समाचार‘धुरंधर’ बॉक्स ऑफिस कलेक्शन दिन 43: रणवीर सिंह, अक्षय खन्ना की फिल्म ने दुनिया भर में 1275 करोड़ रुपये कमाए |‘बंगाल टीएमसी से तंग आ चुका है’: महा जीत के बाद पीएम मोदी ने ममता पर निशाना साधा; मालदा रैली कल इंडिया न्यूजबजट 2026: लंबे समय से लंबित और लंबे समय तक चलने वाले कर मुकदमे से निपटने की तत्काल आवश्यकतावेनेजुएला से ईरान तक: कैसे अमेरिका की मिसाइल हमले से ठोस रॉकेट मोटर आपूर्ति संकट पैदा हो रहा है – समझाया गया‘मानो यह जंतर-मंतर हो!’ ED के आरोप से SC ‘परेशान’; एजेंसी का कहना है कि टीएमसी ने इंडिया न्यूज पर I-PAC की छापेमारी से पहले लोगों को HC आने के लिए कहा था‘खराब योजना’: निखिल कामथ ने बीएमसी चुनावों के दौरान शेयर बाजार बंद होने पर सवाल उठाए; झंडे ‘सराहना की गंभीर कमी’

स्व0 दिनेश बहादुर सिंह सदैव हम सब के बीच जीवित रहेंगे-डॉ0 मनोज पाण्डेय

Published on: 04-01-2025
  • ऊंचाहार विधायक ने किया स्मृति द्वार का लोकार्पण

रायबरेली। उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ,शाखा-रायबरेली के पूर्व जिलाध्यक्ष स्व0श्री दिनेश बहादुर सिंह की स्मृति में स्थापित प्रवेश द्वार का लोकार्पण ऊंचाहार विधायक/पूर्व कैबिनेट मंत्री मनोज कुमार पांडेय द्वारा जिलाध्यक्ष जी के पैतृक गांव धोबहा,जगतपुर में प्राथमिक शिक्षक संघ के कार्यक्रम में फीता काटकर किया गया।

इस अवसर पर आयोजित श्रद्धांजलि सभा को संबोधित करते हुए ऊंचाहार विधायक/पूर्व कैबिनेट मंत्री मनोज कुमार पांडेय ने कहा कि स्व0 दिनेश बहादुर सिंह ने शिक्षक समाज के साथ-साथ सर्वसमाज के लिए संघर्ष किया,इसीलिए समाज में आज उनकी स्मृतियां हम सब के बीच जीवित हैं और सदैव वह हम सब के बीच जीवित रहेंगे। उनकी सरलता, सहजता, कर्मठता,सांगठनिक क्षमता को आज भी याद किया जाता है।

उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष  राजेश कुमार शुक्ला ने कहा कि स्व0 दिनेश बहादुर सिंह से सदैव प्रेरणा मिलती रहेगी। जिला मंत्री मुकेश चंद्र द्विवेदी ने कहा कि ऊंचाहार विधायक/पूर्व कैबिनेट मंत्री मनोज कुमार पांडेय द्वारा प्रवेश द्वार बनवाकर संगठन का सम्मान बढाया गया है। जिला कोषाध्यक्ष यादवेन्द्र प्रताप सिंह ने कहा कि पूर्व जिलाध्यक्ष स्व0 दिनेश बहादुर सिंह को विधायक जी अपना मित्र मानते थे तो उन्होंने आज अपना मित्रता का फर्ज अदा कर दिया है।

जनपदीय संयुक्त मंत्री डा चंद्र मणि बाजपेई ने कहा कि प्रदेश में पहली बार ऐसा हुआ है कि संगठन के सिपाही का स्मृति द्वार स्थापित किया गया है।

इस अवसर पर पूर्व जिलाध्यक्ष स्व0 दिनेश बहादुर सिंह जी की पुत्रियों को विधायक जी ने स्मृति चिह्न भेंट किया। जिला मंत्री मुकेश चंद्र द्विवेदी,जनपदीय कोषाध्यक्ष यादवेन्द्र प्रताप सिंह,जनपदीय संयुक्त मंत्री डा चंद्र मणि बाजपेई,जनपदीय संगठन मंत्री सुजीत चौधरी,जनपदीय उपाध्यक्ष अनुराग शुक्ला,संघर्ष समिति के जिला मंत्री सुधीर सिंह,सरेनी अध्यक्ष राकेश द्विवेदी,डीह अध्यक्ष कमलेश ओझा,ऊंचाहार अध्यक्ष दिनेश कुमार सिंह,महाराजगंज अध्यक्ष विनोद अवस्थी,छतोह अध्यक्ष आदित्य पाण्डेय,खीरों अध्यक्ष नीरज हंस,संयुक्त मंत्री अवध किशोर शुक्ला सहित कार्यक्रम के आयोजक जगतपुर अध्यक्ष डा संजय सिंह,मंत्री आशुतोष पाण्डेय,संघर्ष समिति अध्यक्ष शिव कुमार सिंह,संघर्ष समिति उपाध्यक्ष धीरेन्द्र सिंह,मंत्री अजीत सिंह सहित संरक्षक राजकुमार सिंह चौहान और जूनियर शिक्षक संघ के अध्यक्ष दीपक कुमार सहित उपस्थित शिक्षक साथियों को विधायक ने अंगवस्त्र भेंटकर सम्मानित किया।

कार्यक्रम का संचालन  शिवकुमार सिंह ने किया।

Publice Voice News Network – Premium Description (Hindi)
Publice Voice News Network एक सशक्त, विश्वसनीय और स्वतंत्र मीडिया प्लेटफ़ॉर्म है, जो जनता की आवाज़ को राष्ट्रीय स्तर पर पहुँचाने के लिए समर्पित है। हम मानते हैं कि सच्ची पत्रकारिता का उद्देश्य सत्ता नहीं, सत्य की सेवा है — और इसी सिद्धांत पर हमारा पूरा नेटवर्क कार्य करता है।
Publice Voice News Network उन मुद्दों को उजागर करता है जो समाज, लोकतंत्र और मानवाधिकारों से जुड़े हैं, जिन्हें आमतौर पर मुख्यधारा मीडिया नजरअंदाज कर देता है। हम हर खबर को तथ्यों, प्रमाणों और निष्पक्ष दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत करते हैं— बिना दबाव, बिना डर और बिना समझौते के।

राष्ट्रीय स्तर पर तेजी से उभरता हुआ विश्वसनीय न्यूज़ नेटवर्क