Latest News
‘यह नए नेतृत्व की तलाश करने का समय है’: ट्रम्प ने ‘बीमार’ खमेनेई के शासन को समाप्त करने का आह्वान किया – क्या राष्ट्रपति ईरान के खिलाफ नए सिरे से धमकियां दे रहे हैं?ट्रम्पियाना: पेटुलेंट पुरस्कार सेनानी के लिए कोई विराम नहीं‘पहले कभी नहीं देखा’: सऊदी गुफाओं में चीता की ममियाँ मिलीं – प्राकृतिक रूप से ममीकृत बड़ी बिल्लियों के लिए पहली बारएक अलग रोहित शर्मा: क्यों भारत के सलामी बल्लेबाज अब अधिक सावधानी से बल्लेबाजी कर रहे हैं | क्रिकेट समाचार‘धुरंधर’ बॉक्स ऑफिस कलेक्शन दिन 43: रणवीर सिंह, अक्षय खन्ना की फिल्म ने दुनिया भर में 1275 करोड़ रुपये कमाए |‘बंगाल टीएमसी से तंग आ चुका है’: महा जीत के बाद पीएम मोदी ने ममता पर निशाना साधा; मालदा रैली कल इंडिया न्यूजबजट 2026: लंबे समय से लंबित और लंबे समय तक चलने वाले कर मुकदमे से निपटने की तत्काल आवश्यकतावेनेजुएला से ईरान तक: कैसे अमेरिका की मिसाइल हमले से ठोस रॉकेट मोटर आपूर्ति संकट पैदा हो रहा है – समझाया गया‘मानो यह जंतर-मंतर हो!’ ED के आरोप से SC ‘परेशान’; एजेंसी का कहना है कि टीएमसी ने इंडिया न्यूज पर I-PAC की छापेमारी से पहले लोगों को HC आने के लिए कहा था‘खराब योजना’: निखिल कामथ ने बीएमसी चुनावों के दौरान शेयर बाजार बंद होने पर सवाल उठाए; झंडे ‘सराहना की गंभीर कमी’

लालगंज सीएचसी विवाद: चोटिल को नहीं लगाए टांके, अभद्रता के आरोप और जांच की मांग

Published on: 23-09-2025

रायबरेली। लालगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) में इलाज को लेकर हुआ विवाद चर्चा का विषय बना हुआ है। आरोप है कि रात में इलाज के लिए पहुंचे एक चोटिल व्यक्ति को डॉक्टर ने टांके नहीं लगाए। परिजनों का कहना है कि डॉक्टर ने साफ शब्दों में कहा “इमरजेंसी में टांके नहीं लगते।”

चोटिल की पत्नी का आरोप है कि जब उसने निवेदन किया तो मौके पर मौजूद स्टाफ ने उनके साथ अभद्रता की। हैरानी की बात यह रही कि अगले ही दिन डॉक्टर ने खुद चोटिल व तीमारदारों के खिलाफ थाने में तहरीर दे दी।

इस घटना के बाद स्थानीय लोगों ने स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता पर सवाल खड़े किए हैं। उनका कहना है कि डॉक्टरों और नर्सिंग स्टाफ को समाज भगवान का दर्जा देता है, इसलिए उनके साथ अभद्रता अस्वीकार्य है। लेकिन मरीजों के साथ लापरवाही या दुर्व्यवहार भी बर्दाश्त नहीं किया जा सकता।

फिलहाल पूरे जनपद में स्वास्थ्य व्यवस्थाओं की लापरवाही और मनमानी के मामले लगातार सामने आ रहे हैं। आए दिन समाचार पत्र और सोशल मीडिया पर ऐसी शिकायतें प्रकाशित होती रहती हैं कि मरीजों को समय पर समुचित उपचार नहीं दिया जाता और जब वे विरोध करते हैं तो उल्टे उनके खिलाफ कार्यवाही कर दी जाती है।

स्थानीय लोगों की मांग है कि मामले की विधिवत जांच कराई जाए और सीएचसी के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जाएं। यदि घटना के समय कैमरे बंद पाए जाते हैं तो जिम्मेदार अधिकारियों पर कार्रवाई होनी चाहिए।
जनता की राय है कि चाहे गलती डॉक्टर या स्टाफ की हो या मरीज पक्ष की—दोषी को बख्शा नहीं जाना चाहिए।

 

Publice Voice News Network – Premium Description (Hindi)
Publice Voice News Network एक सशक्त, विश्वसनीय और स्वतंत्र मीडिया प्लेटफ़ॉर्म है, जो जनता की आवाज़ को राष्ट्रीय स्तर पर पहुँचाने के लिए समर्पित है। हम मानते हैं कि सच्ची पत्रकारिता का उद्देश्य सत्ता नहीं, सत्य की सेवा है — और इसी सिद्धांत पर हमारा पूरा नेटवर्क कार्य करता है।
Publice Voice News Network उन मुद्दों को उजागर करता है जो समाज, लोकतंत्र और मानवाधिकारों से जुड़े हैं, जिन्हें आमतौर पर मुख्यधारा मीडिया नजरअंदाज कर देता है। हम हर खबर को तथ्यों, प्रमाणों और निष्पक्ष दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत करते हैं— बिना दबाव, बिना डर और बिना समझौते के।

राष्ट्रीय स्तर पर तेजी से उभरता हुआ विश्वसनीय न्यूज़ नेटवर्क