Latest News
‘यह नए नेतृत्व की तलाश करने का समय है’: ट्रम्प ने ‘बीमार’ खमेनेई के शासन को समाप्त करने का आह्वान किया – क्या राष्ट्रपति ईरान के खिलाफ नए सिरे से धमकियां दे रहे हैं?ट्रम्पियाना: पेटुलेंट पुरस्कार सेनानी के लिए कोई विराम नहीं‘पहले कभी नहीं देखा’: सऊदी गुफाओं में चीता की ममियाँ मिलीं – प्राकृतिक रूप से ममीकृत बड़ी बिल्लियों के लिए पहली बारएक अलग रोहित शर्मा: क्यों भारत के सलामी बल्लेबाज अब अधिक सावधानी से बल्लेबाजी कर रहे हैं | क्रिकेट समाचार‘धुरंधर’ बॉक्स ऑफिस कलेक्शन दिन 43: रणवीर सिंह, अक्षय खन्ना की फिल्म ने दुनिया भर में 1275 करोड़ रुपये कमाए |‘बंगाल टीएमसी से तंग आ चुका है’: महा जीत के बाद पीएम मोदी ने ममता पर निशाना साधा; मालदा रैली कल इंडिया न्यूजबजट 2026: लंबे समय से लंबित और लंबे समय तक चलने वाले कर मुकदमे से निपटने की तत्काल आवश्यकतावेनेजुएला से ईरान तक: कैसे अमेरिका की मिसाइल हमले से ठोस रॉकेट मोटर आपूर्ति संकट पैदा हो रहा है – समझाया गया‘मानो यह जंतर-मंतर हो!’ ED के आरोप से SC ‘परेशान’; एजेंसी का कहना है कि टीएमसी ने इंडिया न्यूज पर I-PAC की छापेमारी से पहले लोगों को HC आने के लिए कहा था‘खराब योजना’: निखिल कामथ ने बीएमसी चुनावों के दौरान शेयर बाजार बंद होने पर सवाल उठाए; झंडे ‘सराहना की गंभीर कमी’

जाने कैसा है तालिबान का अजीबोगरीब फरमान?

Follow

Published on: 17-09-2024

दुबई: तालिबान ने अफगानिस्तान में पोलियो टीकाकरण अभियान रोक दिया है। संयुक्त राष्ट्र ने सोमवार को यह जानकारी दी। अफगानिस्तान और पाकिस्तान ही केवल दो ऐसे देश हैं, जहां पोलियो पूरी तरह समाप्त नहीं हुआ है। सितंबर में टीकाकरण अभियान शुरू होने से ठीक पहले इसे रोकने की खबर संयुक्त राष्ट्र एजेंसियों को दी गई है और इसके पीछे किसी कारण भी उल्लेख नहीं किया गया है।

अफगानिस्तान में पोलियो के कितने केस?

तालिबान सरकार की तरफ से इस बारे में तत्काल कोई प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है। विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) के एक शीर्ष अधिकारी ने कहा कि उन्हें घर-घर जाकर टीकाकरण करने के बजाय मस्जिदों जैसे स्थानों पर टीकाकरण करने की चर्चाओं की जानकारी मिली है। विश्व स्वास्थ्य संगठन ने इस वर्ष अफगानिस्तान में पोलियो के 18 मामलों की पुष्टि की है। पोलियो उन्मूलन अभियान में कोविड-19 महामारी की दस्तक के बाद कई तरह की समस्याएं देखने को मिली हैं। इस पर विश्व स्वास्थ्य संगठन भी चिंता जता चुका है।

यह भी जानें

इस बीच यहां यह भी बता दं कि, पाकिस्तान और अफगानिस्तान ही दुनिया में ऐसे दो देश हैं जहां पोलियो के केस अब भी मौजूद हैं। नाइजीरिया को साल 2020 में पोलियो मुक्त घोषित किया जा चुका है। अफगानिस्तान मे पोलियो टीम और उन्हें सुरक्षा देने वाली टीमों पर लगातार हमले भी होते रहे हैं। इसके पीछे अफवाहों का बड़ा हाथ है। बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाने से दूर रखने के लिए पोलियो उन्मूलन अभियान को पश्चिमी जगत की साजिश बताया जाता है। भ्रांति फैलाई जाती हैं कि इससे बच्चे नपुंसक हो जाएंगे या उनके शरीर में विकार आ जाएंगे।

Publice Voice News Network – Premium Description (Hindi)
Publice Voice News Network एक सशक्त, विश्वसनीय और स्वतंत्र मीडिया प्लेटफ़ॉर्म है, जो जनता की आवाज़ को राष्ट्रीय स्तर पर पहुँचाने के लिए समर्पित है। हम मानते हैं कि सच्ची पत्रकारिता का उद्देश्य सत्ता नहीं, सत्य की सेवा है — और इसी सिद्धांत पर हमारा पूरा नेटवर्क कार्य करता है।
Publice Voice News Network उन मुद्दों को उजागर करता है जो समाज, लोकतंत्र और मानवाधिकारों से जुड़े हैं, जिन्हें आमतौर पर मुख्यधारा मीडिया नजरअंदाज कर देता है। हम हर खबर को तथ्यों, प्रमाणों और निष्पक्ष दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत करते हैं— बिना दबाव, बिना डर और बिना समझौते के।

राष्ट्रीय स्तर पर तेजी से उभरता हुआ विश्वसनीय न्यूज़ नेटवर्क