Latest News
‘यह नए नेतृत्व की तलाश करने का समय है’: ट्रम्प ने ‘बीमार’ खमेनेई के शासन को समाप्त करने का आह्वान किया – क्या राष्ट्रपति ईरान के खिलाफ नए सिरे से धमकियां दे रहे हैं?ट्रम्पियाना: पेटुलेंट पुरस्कार सेनानी के लिए कोई विराम नहीं‘पहले कभी नहीं देखा’: सऊदी गुफाओं में चीता की ममियाँ मिलीं – प्राकृतिक रूप से ममीकृत बड़ी बिल्लियों के लिए पहली बारएक अलग रोहित शर्मा: क्यों भारत के सलामी बल्लेबाज अब अधिक सावधानी से बल्लेबाजी कर रहे हैं | क्रिकेट समाचार‘धुरंधर’ बॉक्स ऑफिस कलेक्शन दिन 43: रणवीर सिंह, अक्षय खन्ना की फिल्म ने दुनिया भर में 1275 करोड़ रुपये कमाए |‘बंगाल टीएमसी से तंग आ चुका है’: महा जीत के बाद पीएम मोदी ने ममता पर निशाना साधा; मालदा रैली कल इंडिया न्यूजबजट 2026: लंबे समय से लंबित और लंबे समय तक चलने वाले कर मुकदमे से निपटने की तत्काल आवश्यकतावेनेजुएला से ईरान तक: कैसे अमेरिका की मिसाइल हमले से ठोस रॉकेट मोटर आपूर्ति संकट पैदा हो रहा है – समझाया गया‘मानो यह जंतर-मंतर हो!’ ED के आरोप से SC ‘परेशान’; एजेंसी का कहना है कि टीएमसी ने इंडिया न्यूज पर I-PAC की छापेमारी से पहले लोगों को HC आने के लिए कहा था‘खराब योजना’: निखिल कामथ ने बीएमसी चुनावों के दौरान शेयर बाजार बंद होने पर सवाल उठाए; झंडे ‘सराहना की गंभीर कमी’

खीरों सीएचसी में भ्रष्टाचार की पराकाष्ठा: टीबी रोगी से दवा के बदले मांगे पैसे, पत्नी का वीडियो वायरल

Published on: 11-09-2025
  • “गरीब की मजबूरी पर भारी भ्रष्टाचार–खीरों सीएचसी में टीबी मरीज से दवा के बदले वसूली”
  •  “मानवता शर्मसार! खीरों सीएचसी में दवा के लिए गरीब से मांगे रुपये”
  • “सरकारी अस्पताल में लूट – टीबी रोगी को इलाज के बदले पैसों की मांग”

रायबरेली। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) खीरों में भ्रष्टाचार और मनमानी की पोल खोलता एक वीडियो गुरुवार को सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। वीडियो में पूरे ढकवा मजरे खीरों की रहने वाली वृद्ध महिला फूलमती ने बताया कि उसके पति शंभू (46 वर्ष), जो टीबी से पीड़ित हैं, को दवा देने के लिए लैब टेक्नीशियन ने पैसे की मांग की।

महिला का कहना है कि उसके पास पैसे नहीं हैं और गरीबी की वजह से वह दवा खरीदने में सक्षम नहीं है। आरोप है कि पैसे न देने पर उसके पति को दवा उपलब्ध नहीं कराई गई। लैब टेक्नीशियन ने यह तक कह दिया कि जब खाते में सरकार की ओर से प्रोत्साहन राशि आएगी तो उसमें से निकालकर उसे देना होगा।

पैसा नहीं तो दवा नहीं!

टीबी रोगियों को इलाज के दौरान खानपान और पोषण के लिए सरकार की ओर से 500 रुपये प्रतिमाह प्रोत्साहन राशि दी जाती है। लेकिन भ्रष्टाचार इस कदर हावी है कि सीएचसी स्टाफ उसी राशि पर भी नजर गड़ाए बैठे हैं। गरीब मरीजों की मजबूरी का फायदा उठाकर दवा तक रोक दी जा रही है, जिससे मानवता शर्मसार हो रही है।

अधीक्षक छुट्टी पर, मरीज बेहाल

सीएचसी खीरों में स्वास्थ्य सेवाओं की स्थिति पहले से ही बदतर बताई जाती है। मरीज लगातार शिकायत करते हैं कि इलाज से लेकर दवा तक हर जगह पैसा वसूला जा रहा है। इस बीच अधीक्षक ने 11 सितंबर से 14 सितंबर तक छुट्टी ले ली है, जिससे व्यवस्थाओं की और भी दुर्दशा हो गई है।

सवालों के घेरे में स्वास्थ्य व्यवस्था

इस घटना ने एक बार फिर स्वास्थ्य विभाग की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। जब मुफ्त दवा जैसी योजनाओं में भी गरीबों से वसूली हो रही हो तो बाकी सेवाओं की क्या स्थिति होगी?

स्थानीय लोग और मरीजों के परिजन मांग कर रहे हैं कि पूरे मामले की उच्चस्तरीय जांच हो और दोषी कर्मचारियों पर कठोर कार्रवाई की जाए।

Publice Voice News Network – Premium Description (Hindi)
Publice Voice News Network एक सशक्त, विश्वसनीय और स्वतंत्र मीडिया प्लेटफ़ॉर्म है, जो जनता की आवाज़ को राष्ट्रीय स्तर पर पहुँचाने के लिए समर्पित है। हम मानते हैं कि सच्ची पत्रकारिता का उद्देश्य सत्ता नहीं, सत्य की सेवा है — और इसी सिद्धांत पर हमारा पूरा नेटवर्क कार्य करता है।
Publice Voice News Network उन मुद्दों को उजागर करता है जो समाज, लोकतंत्र और मानवाधिकारों से जुड़े हैं, जिन्हें आमतौर पर मुख्यधारा मीडिया नजरअंदाज कर देता है। हम हर खबर को तथ्यों, प्रमाणों और निष्पक्ष दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत करते हैं— बिना दबाव, बिना डर और बिना समझौते के।

राष्ट्रीय स्तर पर तेजी से उभरता हुआ विश्वसनीय न्यूज़ नेटवर्क