Latest News
‘यह नए नेतृत्व की तलाश करने का समय है’: ट्रम्प ने ‘बीमार’ खमेनेई के शासन को समाप्त करने का आह्वान किया – क्या राष्ट्रपति ईरान के खिलाफ नए सिरे से धमकियां दे रहे हैं?ट्रम्पियाना: पेटुलेंट पुरस्कार सेनानी के लिए कोई विराम नहीं‘पहले कभी नहीं देखा’: सऊदी गुफाओं में चीता की ममियाँ मिलीं – प्राकृतिक रूप से ममीकृत बड़ी बिल्लियों के लिए पहली बारएक अलग रोहित शर्मा: क्यों भारत के सलामी बल्लेबाज अब अधिक सावधानी से बल्लेबाजी कर रहे हैं | क्रिकेट समाचार‘धुरंधर’ बॉक्स ऑफिस कलेक्शन दिन 43: रणवीर सिंह, अक्षय खन्ना की फिल्म ने दुनिया भर में 1275 करोड़ रुपये कमाए |‘बंगाल टीएमसी से तंग आ चुका है’: महा जीत के बाद पीएम मोदी ने ममता पर निशाना साधा; मालदा रैली कल इंडिया न्यूजबजट 2026: लंबे समय से लंबित और लंबे समय तक चलने वाले कर मुकदमे से निपटने की तत्काल आवश्यकतावेनेजुएला से ईरान तक: कैसे अमेरिका की मिसाइल हमले से ठोस रॉकेट मोटर आपूर्ति संकट पैदा हो रहा है – समझाया गया‘मानो यह जंतर-मंतर हो!’ ED के आरोप से SC ‘परेशान’; एजेंसी का कहना है कि टीएमसी ने इंडिया न्यूज पर I-PAC की छापेमारी से पहले लोगों को HC आने के लिए कहा था‘खराब योजना’: निखिल कामथ ने बीएमसी चुनावों के दौरान शेयर बाजार बंद होने पर सवाल उठाए; झंडे ‘सराहना की गंभीर कमी’

सिनेमाघरों में हो रही री-रिलीज करण-अर्जुन, 22 नवंबर को फिर दिखेगी शाहरुख-सलमान की 90 के दशक की दोस्ती

Follow

Published on: 30-10-2024

शाहरुख खान और सलमान खान स्टारर फैंटेसी एक्शन मसाला फिल्म करण अर्जुन को जो लोग सिनेमाघरों में नहीं देख पाए थे अब उनका सपना पूरा होने जा रहा है. 29 साल पुरानी फिल्म करण-अर्जुन थिएटर में री-रिलीज होने जा रही है. करण-अर्जुन के डायरेक्टर और ऋतिक रोशन के पिता राकेश रोशन अपनी इस कल्ट क्लासिक फिल्म करण अर्जुन को वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर उतार रहे हैं. इस बात की जानकारी सलमान खान के अपने इंस्टाग्राम पोस्ट में दी है.
सलमान खान ने अपने इंस्टाग्राम पोस्ट में अपने और शाहरुख खान के फैंस को यह गुडन्यूज दी है. सलमान खान ने लिखा है, राखी जी ने फिल्म में सही कहा था कि मेरे करण अर्जुन आएंगे … नवंबर 22 को दुनियाभर के सिनेमाघरों में. बता दें, इन दिनों सलमान खान की सिक्योरिटी बेहद टाइट है और दबंग खान ने बिश्नोई गैंग की धमकी के बीच अपनी इस ब्लॉकबस्टर फिल्म री-रिलीज का एलान किया है.
करण-अर्जुन की कहानी बेहद मार्मिक, इमोशनल और खौफनाक है. फिल्म शाहरुख खान ने अर्जुन तो सलमान खान ने करण का रोल प्ले किया है. राखी ने फिल्म में करण-अर्जुन की मां का शानदार किरदार निभाया है. फिल्म में अमरीश पुरी ठाकुर दुर्जन सिंह के खतरनाक विलेन रोल में हैं, जो राखी के करण-अर्जुन को मौत के घाट उतरवा देता है. वहीं, 25 साल बाद करण-अर्जुन का पुर्नजन्म होता है. शाहरुख खान को सपने में अपने पहले जन्म की जगह दिखाई देती हैं और फिर वह अपने दोस्त जॉनी लीवर के साथ उस जगह जाता है, जहां उसका पहला जन्म हुआ था.
यहां पहुंचने के बाद शाहरुख खान को अपनी और अपने भाई करण की मौत का सारा खेल समझ आ जाता है और फिर वह करण को इसी गांव में लाकर उसे बताता है कि हम पिछले जन्म में भाई-भाई थे और ठाकुर दुर्जन सिंह ने हमारी हत्या कर दी थी. वहीं, जब करण-अर्जुन 25 साल बाद अपने गांव में लौटते हैं, तो पूरा गांव के पैरों तले जमीन खिसक जाती है, वहीं, राखी गांव के काली मंदिर में 25 साल से यह तपस्या करती रहती है कि उसके करण-अर्जुन आएंगे. आखिर में राखी के करण-अर्जुन आते हैं और फिर अपनी मौत का बदला लेते हैं.

Publice Voice News Network – Premium Description (Hindi)
Publice Voice News Network एक सशक्त, विश्वसनीय और स्वतंत्र मीडिया प्लेटफ़ॉर्म है, जो जनता की आवाज़ को राष्ट्रीय स्तर पर पहुँचाने के लिए समर्पित है। हम मानते हैं कि सच्ची पत्रकारिता का उद्देश्य सत्ता नहीं, सत्य की सेवा है — और इसी सिद्धांत पर हमारा पूरा नेटवर्क कार्य करता है।
Publice Voice News Network उन मुद्दों को उजागर करता है जो समाज, लोकतंत्र और मानवाधिकारों से जुड़े हैं, जिन्हें आमतौर पर मुख्यधारा मीडिया नजरअंदाज कर देता है। हम हर खबर को तथ्यों, प्रमाणों और निष्पक्ष दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत करते हैं— बिना दबाव, बिना डर और बिना समझौते के।

राष्ट्रीय स्तर पर तेजी से उभरता हुआ विश्वसनीय न्यूज़ नेटवर्क