Latest News
‘यह नए नेतृत्व की तलाश करने का समय है’: ट्रम्प ने ‘बीमार’ खमेनेई के शासन को समाप्त करने का आह्वान किया – क्या राष्ट्रपति ईरान के खिलाफ नए सिरे से धमकियां दे रहे हैं?ट्रम्पियाना: पेटुलेंट पुरस्कार सेनानी के लिए कोई विराम नहीं‘पहले कभी नहीं देखा’: सऊदी गुफाओं में चीता की ममियाँ मिलीं – प्राकृतिक रूप से ममीकृत बड़ी बिल्लियों के लिए पहली बारएक अलग रोहित शर्मा: क्यों भारत के सलामी बल्लेबाज अब अधिक सावधानी से बल्लेबाजी कर रहे हैं | क्रिकेट समाचार‘धुरंधर’ बॉक्स ऑफिस कलेक्शन दिन 43: रणवीर सिंह, अक्षय खन्ना की फिल्म ने दुनिया भर में 1275 करोड़ रुपये कमाए |‘बंगाल टीएमसी से तंग आ चुका है’: महा जीत के बाद पीएम मोदी ने ममता पर निशाना साधा; मालदा रैली कल इंडिया न्यूजबजट 2026: लंबे समय से लंबित और लंबे समय तक चलने वाले कर मुकदमे से निपटने की तत्काल आवश्यकतावेनेजुएला से ईरान तक: कैसे अमेरिका की मिसाइल हमले से ठोस रॉकेट मोटर आपूर्ति संकट पैदा हो रहा है – समझाया गया‘मानो यह जंतर-मंतर हो!’ ED के आरोप से SC ‘परेशान’; एजेंसी का कहना है कि टीएमसी ने इंडिया न्यूज पर I-PAC की छापेमारी से पहले लोगों को HC आने के लिए कहा था‘खराब योजना’: निखिल कामथ ने बीएमसी चुनावों के दौरान शेयर बाजार बंद होने पर सवाल उठाए; झंडे ‘सराहना की गंभीर कमी’

राष्ट्रीय पत्रकार संघ भारत: छत्तीसगढ़ के युवा पत्रकार मुकेश चंद्राकार की हत्या के विरोध मे पत्रकारो ने निकाला मौन जुलूस

Follow

Published on: 13-01-2025
  • पत्रकारों ने राष्ट्रीय पत्रकार संघ भारत के जिलाध्यक्ष सुनील सिंह के नेतृत्व में मुख्यालय स्थित पं. कमलापति त्रिपाठी चिकित्सालय से मौन जुलूस निकालकर नगर भ्रमण करते हुए डीएम कार्यालय पहुंचे

चंदौली। विगत दिनों भ्रष्टाचार के खिलाफ खबर प्रकाशित करने पर छत्तीसगढ़ के युवा पत्रकार मुकेश चंद्राकार की ठेकेदार द्वारा हत्या कर दी गई थी। पत्रकार की हत्या से पत्रकारों में आक्रोश व्याप्त है। सोमवार को आक्रोशित पत्रकारों ने राष्ट्रीय पत्रकार संघ भारत के जिलाध्यक्ष सुनील सिंह के नेतृत्व में मुख्यालय स्थित पं. कमलापति त्रिपाठी चिकित्सालय से मौन जुलूस निकालकर नगर भ्रमण करते हुए डीएम कार्यालय पहुंचे।

डीएम की अनुपस्थिति मे कलेक्ट्रट प्रभारी विराग पांडेय को राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन सौंपा। राष्ट्रीय कार्यवाहक अध्यक्ष धीरेन्द्र सिंह ‘शक्ति’ ने कहा कि छत्तीसगढ़ मनीष चंद्राकर की हत्या चौथे स्तंभ पर सीधा प्रहार है। इसलिए पत्रकार सुरक्षा कानून बनाने की महती आवश्यकता है। श्री सिंह ने कहा कि समाज के हर वर्ग का प्रतिनिधित्व पत्रकार करता है।

इसलिए पत्रकार हत्या कांड के दोषियों को कड़ी से कड़ी सजा दी जाए। तभी कलमकार मनीष चंद्राकर को सच्ची श्रद्धांजलि होगी। जिलाध्यक्ष सुनील सिंह ने कहा कि पत्रकार के हत्यारों को फांसी की सजा दी जाए। यदि न्याय नही मिला तो पत्रकार संघ आंदोलन तेज करने को विवश होगा। इसके पूर्व पत्रकारों ने हाथों में विभिन्न प्रकार के स्लोगन लिखी तख्तियां व बांह पर काली पट्टी बांधकर मौन जुलूस निकाला।

इस मौके पर जलील अंसारी, राममनोहर तिवारी, संजय प्रताप सिंह, जमीर अहमद खां, सेनापति कुमार मौर्य, डा. अशोक मिश्र, सुदर्शन सहाय, नागेन्द्र सिंह, अनिल कुमार सेठ, संदीप निगम, कृष्णमोहन गुप्ता, हनुमान केशरी, अख्तर अली, मदन चौरसिया, अभिषेक जायसवाल, उत्कर्ष सिंह, दिनेश यादव, सुजीत कुमार, चंदन सिंह, श्रीराम तिवारी, घनश्याम यादव, अरविंद कुमार, अलीमुद्दीन वारसी, प्रणव पांडेय, लाल साहब, उदय कुमार राय, ज्ञानचंद्र सिंह, जेपी रावत, राजेश चौहान, गणेश प्रसाद गुप्ता, फखरे आलम, ओकांर नाथ यादव, सत्येन्द्र यादव, बैरिस्टर यादव, मधुकर पाठक, संतोष जायसवाल, जहवार पांडेय, मुकेश दुबे, मनोज कुमार मिश्र, अजय गुप्ता, प्रदीप गुप्ता, अवनीश कुमार राय, अनिल कुमार सिंह, त्रिपुरारी पाठक, दिलीप कुमार मौर्य सहित बड़ी संख्या में पत्रकार उपस्थित रहे।

Publice Voice News Network – Premium Description (Hindi)
Publice Voice News Network एक सशक्त, विश्वसनीय और स्वतंत्र मीडिया प्लेटफ़ॉर्म है, जो जनता की आवाज़ को राष्ट्रीय स्तर पर पहुँचाने के लिए समर्पित है। हम मानते हैं कि सच्ची पत्रकारिता का उद्देश्य सत्ता नहीं, सत्य की सेवा है — और इसी सिद्धांत पर हमारा पूरा नेटवर्क कार्य करता है।
Publice Voice News Network उन मुद्दों को उजागर करता है जो समाज, लोकतंत्र और मानवाधिकारों से जुड़े हैं, जिन्हें आमतौर पर मुख्यधारा मीडिया नजरअंदाज कर देता है। हम हर खबर को तथ्यों, प्रमाणों और निष्पक्ष दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत करते हैं— बिना दबाव, बिना डर और बिना समझौते के।

राष्ट्रीय स्तर पर तेजी से उभरता हुआ विश्वसनीय न्यूज़ नेटवर्क