Latest News
‘यह नए नेतृत्व की तलाश करने का समय है’: ट्रम्प ने ‘बीमार’ खमेनेई के शासन को समाप्त करने का आह्वान किया – क्या राष्ट्रपति ईरान के खिलाफ नए सिरे से धमकियां दे रहे हैं?ट्रम्पियाना: पेटुलेंट पुरस्कार सेनानी के लिए कोई विराम नहीं‘पहले कभी नहीं देखा’: सऊदी गुफाओं में चीता की ममियाँ मिलीं – प्राकृतिक रूप से ममीकृत बड़ी बिल्लियों के लिए पहली बारएक अलग रोहित शर्मा: क्यों भारत के सलामी बल्लेबाज अब अधिक सावधानी से बल्लेबाजी कर रहे हैं | क्रिकेट समाचार‘धुरंधर’ बॉक्स ऑफिस कलेक्शन दिन 43: रणवीर सिंह, अक्षय खन्ना की फिल्म ने दुनिया भर में 1275 करोड़ रुपये कमाए |‘बंगाल टीएमसी से तंग आ चुका है’: महा जीत के बाद पीएम मोदी ने ममता पर निशाना साधा; मालदा रैली कल इंडिया न्यूजबजट 2026: लंबे समय से लंबित और लंबे समय तक चलने वाले कर मुकदमे से निपटने की तत्काल आवश्यकतावेनेजुएला से ईरान तक: कैसे अमेरिका की मिसाइल हमले से ठोस रॉकेट मोटर आपूर्ति संकट पैदा हो रहा है – समझाया गया‘मानो यह जंतर-मंतर हो!’ ED के आरोप से SC ‘परेशान’; एजेंसी का कहना है कि टीएमसी ने इंडिया न्यूज पर I-PAC की छापेमारी से पहले लोगों को HC आने के लिए कहा था‘खराब योजना’: निखिल कामथ ने बीएमसी चुनावों के दौरान शेयर बाजार बंद होने पर सवाल उठाए; झंडे ‘सराहना की गंभीर कमी’

“जावेद अख्तर: शराब ने बर्बाद किए 10 साल, तलाक का खुलासा”

Follow

Published on: 10-10-2024

जावेद अख्तर बॉलीवुड के ऐसे दिग्गज राइटर हैं जिन्होंने 70 के दशक में भी अपनी कलम से तूफान उठा दिया था। 70 के दशक से लेकर आज तक जावेद अख्तर की कलम की धार कम नहीं हुई। जावेद अख्तर अब 150 से ज्यादा फिल्मों में गाने लिख चुके हैं और दर्जनभर से ज्यादा फिल्मों की कहानियां भी लिख चुके हैं। जावेद अख्तर आज बॉलीवुड के सबसे बड़े राइटर्स में गिने जाते हैं। 15 से ज्यादा फिल्म फेयर अवॉर्ड अपने नाम करने वाले जावेद अख्तर को 30 बार से ज्यादा नॉमिनेट किया जा चुका है। आज भले ही जावेद अख्तर एक पके हुए खुशबूदार फल की तरह नजर आते हैं, लेकिन हमेशा से उनकी जिंदगी ऐसी नहीं थी।

कभी जावेद अख्तर भी जमकर शराब और सिगरेट पिया करते थे। इतना ही नहीं शराब मुंह लगने पर जावेद अख्तर ने अपनी जिंदगी के कीमती 10 साल भी गंवाए हैं। जावेद अख्तर ने अपनी पहली पत्नी से तलाक और पुरानी गलतियों पर खुलकर बात की है। चिल शेश नाम के चैनल को दिए इंटरव्यू में जावेद अख्तर ने बताया, ‘मैंने शराब की लत के चलते 10 साल बर्बाद कर दिए। मैंने 31 जुलाई 1991 को आखिरी बार शराब पी थी। लेकिन अब मुझे वो 10 साल बेहद बुरे लगते हैं। मैं उन 10 साल के कीमती वक्त को बचा सकता था और कहीं और लगा सकता था। मैं जवान लोगों को भी यही सुझाव देता हूं कि कभी भी शराब के चक्कर में मत पड़ना क्योंकि इससे किसी को कोई लाभ नहीं होता।’

पहली शादी के न चलने का है दुख

जावेद अख्तर ने बताया, ‘मुझ इस बात का दुख है कि मेरी पहली शादी टूट गई थी। शादी टूटने से बचाई जा सकती थी। लेकिन मेरे लापरवाही से भरे रवैये के चलते ये नहीं बचाई जा सकी। जब आप शराब पीते हैं तो कई गलत फैसले भी हो जाते हैं। उन चीजों को अनदेखा किया जा सकता है जो वास्तव में उतनी महत्वपूर्ण नहीं रहती हैं, जितनी उस मौके पर लगने लगती हैं। आप उन चीजों के बारे में भी लड़ने लगते हैं जिन्हें अवॉइड किया जा सकता है।’

 

Publice Voice News Network – Premium Description (Hindi)
Publice Voice News Network एक सशक्त, विश्वसनीय और स्वतंत्र मीडिया प्लेटफ़ॉर्म है, जो जनता की आवाज़ को राष्ट्रीय स्तर पर पहुँचाने के लिए समर्पित है। हम मानते हैं कि सच्ची पत्रकारिता का उद्देश्य सत्ता नहीं, सत्य की सेवा है — और इसी सिद्धांत पर हमारा पूरा नेटवर्क कार्य करता है।
Publice Voice News Network उन मुद्दों को उजागर करता है जो समाज, लोकतंत्र और मानवाधिकारों से जुड़े हैं, जिन्हें आमतौर पर मुख्यधारा मीडिया नजरअंदाज कर देता है। हम हर खबर को तथ्यों, प्रमाणों और निष्पक्ष दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत करते हैं— बिना दबाव, बिना डर और बिना समझौते के।

राष्ट्रीय स्तर पर तेजी से उभरता हुआ विश्वसनीय न्यूज़ नेटवर्क