Latest News
‘यह नए नेतृत्व की तलाश करने का समय है’: ट्रम्प ने ‘बीमार’ खमेनेई के शासन को समाप्त करने का आह्वान किया – क्या राष्ट्रपति ईरान के खिलाफ नए सिरे से धमकियां दे रहे हैं?ट्रम्पियाना: पेटुलेंट पुरस्कार सेनानी के लिए कोई विराम नहीं‘पहले कभी नहीं देखा’: सऊदी गुफाओं में चीता की ममियाँ मिलीं – प्राकृतिक रूप से ममीकृत बड़ी बिल्लियों के लिए पहली बारएक अलग रोहित शर्मा: क्यों भारत के सलामी बल्लेबाज अब अधिक सावधानी से बल्लेबाजी कर रहे हैं | क्रिकेट समाचार‘धुरंधर’ बॉक्स ऑफिस कलेक्शन दिन 43: रणवीर सिंह, अक्षय खन्ना की फिल्म ने दुनिया भर में 1275 करोड़ रुपये कमाए |‘बंगाल टीएमसी से तंग आ चुका है’: महा जीत के बाद पीएम मोदी ने ममता पर निशाना साधा; मालदा रैली कल इंडिया न्यूजबजट 2026: लंबे समय से लंबित और लंबे समय तक चलने वाले कर मुकदमे से निपटने की तत्काल आवश्यकतावेनेजुएला से ईरान तक: कैसे अमेरिका की मिसाइल हमले से ठोस रॉकेट मोटर आपूर्ति संकट पैदा हो रहा है – समझाया गया‘मानो यह जंतर-मंतर हो!’ ED के आरोप से SC ‘परेशान’; एजेंसी का कहना है कि टीएमसी ने इंडिया न्यूज पर I-PAC की छापेमारी से पहले लोगों को HC आने के लिए कहा था‘खराब योजना’: निखिल कामथ ने बीएमसी चुनावों के दौरान शेयर बाजार बंद होने पर सवाल उठाए; झंडे ‘सराहना की गंभीर कमी’

JAMSHEDPUR : विशेष बैंकिंग शिविर का आयोजन, ग्रामीणों को बैंकिंग सेवाओं को लेकर किया गया जागरूक

Follow

Published on: 25-07-2025

जमशेदपुर (झारखंड)। वित्तीय सेवा विभाग, भारत सरकार के निर्देशानुसार संचालित त्रैमासिक वित्तीय समावेशन संतृप्ति अभियान के अंतर्गत देवघर पंचायत, गोलमुरी-सह-जुगसलाई प्रखंड में एक दिवसीय विशेष वित्तीय समावेशन शिविर का आयोजन किया गया।

इस शिविर का उद्देश्य ग्रामीणों को बैंकिंग सेवाओं से जोड़ना, प्रधानमंत्री जनधन खाते खोलना, खातो का RE-KYC तथा भारत सरकार की सामाजिक सुरक्षा योजनाओं जैसे PMJJBY, PMSBY एवं APY आदि में अधिकतम पात्र लाभार्थियों का पंजीकरण सुनिश्चित करना रहा।

इस कार्यक्रम के दौरान भारतीय रिज़र्व बैंक, राँची के क्षेत्रीय निदेशक प्रेम रंजन प्रसाद सिंह एवं सहायक प्रबन्धक अरविंद एक्का उपस्थित हुये। उन्होंने शिविर मे उपस्थित ग्रामीणो से संवाद किया तथा उन्हे सरकार की सामाजिक सुरक्षा योजनाओ के बारे जानकारी देते हुये उन्हे इसमे पंजीकरण करने हेतु प्रेरित किया।

क्षेत्रीय निदेशक, भारतीय रिज़र्व बैंक ने ग्रामीणों को संबोधित करते हुए कहा कि वित्तीय समावेशन का अर्थ केवल खाता खोलने तक सीमित नहीं है, बल्कि यह समाज के अंतिम व्यक्ति तक वित्तीय सुरक्षा, बचत की आदत और सरकारी योजनाओं की पहुंच सुनिश्चित करने की प्रक्रिया है। उन्होंने लोगों से आग्रह किया कि वे इन योजनाओं की जानकारी लें, सक्रिय भागीदारी करें और अपने परिवार की आर्थिक सुरक्षा सुनिश्चित करें।

शिविर में ऑन-स्पॉट नए जनधन खाते खोलने के साथ साथ खातो का RE-KYC तथा PMJJBY, PMSBY एवं APY मे पंजीकरण, NPCI मैपिंग, खातों मे नॉमिनी जोड़ना, साइबर सुरक्षा से संबन्धित जानकारी देना आदि गतिविधियां सम्पन्न की गईं। अभियान के अंतर्गत जिले के अन्य पंचायतों में भी क्रमिक रूप से ऐसे शिविरों का आयोजन किया जाएगा।

शिविर में संजीव कुमार चौधरी, अग्रणी जिला प्रबंधक, श्रीकांत कटारे, क्षेत्रीय प्रबंधक, झारखंड राज्य ग्रामीण बैंक, देवघर पंचायत के मुखिया, आरबीआई एवं विभिन्न बैंकों के पदाधिकारीगण, बीसी प्रतिनिधि तथा बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।

Publice Voice News Network – Premium Description (Hindi)
Publice Voice News Network एक सशक्त, विश्वसनीय और स्वतंत्र मीडिया प्लेटफ़ॉर्म है, जो जनता की आवाज़ को राष्ट्रीय स्तर पर पहुँचाने के लिए समर्पित है। हम मानते हैं कि सच्ची पत्रकारिता का उद्देश्य सत्ता नहीं, सत्य की सेवा है — और इसी सिद्धांत पर हमारा पूरा नेटवर्क कार्य करता है।
Publice Voice News Network उन मुद्दों को उजागर करता है जो समाज, लोकतंत्र और मानवाधिकारों से जुड़े हैं, जिन्हें आमतौर पर मुख्यधारा मीडिया नजरअंदाज कर देता है। हम हर खबर को तथ्यों, प्रमाणों और निष्पक्ष दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत करते हैं— बिना दबाव, बिना डर और बिना समझौते के।

राष्ट्रीय स्तर पर तेजी से उभरता हुआ विश्वसनीय न्यूज़ नेटवर्क