Latest News
‘यह नए नेतृत्व की तलाश करने का समय है’: ट्रम्प ने ‘बीमार’ खमेनेई के शासन को समाप्त करने का आह्वान किया – क्या राष्ट्रपति ईरान के खिलाफ नए सिरे से धमकियां दे रहे हैं?ट्रम्पियाना: पेटुलेंट पुरस्कार सेनानी के लिए कोई विराम नहीं‘पहले कभी नहीं देखा’: सऊदी गुफाओं में चीता की ममियाँ मिलीं – प्राकृतिक रूप से ममीकृत बड़ी बिल्लियों के लिए पहली बारएक अलग रोहित शर्मा: क्यों भारत के सलामी बल्लेबाज अब अधिक सावधानी से बल्लेबाजी कर रहे हैं | क्रिकेट समाचार‘धुरंधर’ बॉक्स ऑफिस कलेक्शन दिन 43: रणवीर सिंह, अक्षय खन्ना की फिल्म ने दुनिया भर में 1275 करोड़ रुपये कमाए |‘बंगाल टीएमसी से तंग आ चुका है’: महा जीत के बाद पीएम मोदी ने ममता पर निशाना साधा; मालदा रैली कल इंडिया न्यूजबजट 2026: लंबे समय से लंबित और लंबे समय तक चलने वाले कर मुकदमे से निपटने की तत्काल आवश्यकतावेनेजुएला से ईरान तक: कैसे अमेरिका की मिसाइल हमले से ठोस रॉकेट मोटर आपूर्ति संकट पैदा हो रहा है – समझाया गया‘मानो यह जंतर-मंतर हो!’ ED के आरोप से SC ‘परेशान’; एजेंसी का कहना है कि टीएमसी ने इंडिया न्यूज पर I-PAC की छापेमारी से पहले लोगों को HC आने के लिए कहा था‘खराब योजना’: निखिल कामथ ने बीएमसी चुनावों के दौरान शेयर बाजार बंद होने पर सवाल उठाए; झंडे ‘सराहना की गंभीर कमी’

JAMSHEDPUR : SMART-PDS को लेकर टाउन हॉल, सिदगोड़ा में आयोजित हुआ प्रशिक्षण कार्यशाला, अनुभाजन क्षेत्र के पीडीएस संचालक हुए शामिल

Follow

Published on: 26-08-2025

जमशेदपुर (झारखंड)। राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम (एनएफएसए) के लाल व पीला कार्डधारकों तथा ग्रीन राशन कार्डधारकों को अब पीडीएस दुकानों में राशन लेने के लिए लंबा इंतजार नहीं करना पड़ेगा। पूर्वी सिंहभूम जिला के सभी जनवितरण प्रणाली दुकानों में सितंबर माह से स्मार्ट पीडीएस की व्यवस्था लागू की जा रही है। इस पहल के तहत जिले की सभी जनवितरण प्रणाली दुकानों की ई-पॉस मशीनें टू-जी से अपग्रेड होकर फोर-जी नेटवर्क आधारित हो जाएंगी।

इसी क्रम में टाउन हॉल, सिदगोड़ा में अनुभाजन क्षेत्र के सभी पीडीएस संचालकों के लिए प्रशिक्षण कार्यशाला आयोजित की गई। कार्यशाला में विशिष्ट अनुभाजन पदाधिकारी श्री राहुल जी आनंद जी तथा प्रशिक्षणदाताओं ने उपस्थित संचालकों को स्मार्ट पीडीएस प्रणाली की कार्यप्रणाली से अवगत कराया। इस दौरान डीलरों द्वारा उठाए गए प्रश्नों एवं तकनीकी समस्याओं का समाधान भी किया गया।

विशिष्ट अनुभाजन पदाधिकारी ने बताया कि फोर-जी नेटवर्क आधारित पॉस मशीनों के उपयोग से राशन वितरण की प्रक्रिया और तेज तथा सुगम होगी। लाभुकों को अब मशीन में अंगूठा लगाने के तुरंत बाद सत्यापन हो जाएगा, जिससे उन्हें समय की बचत होगी। साथ ही यह व्यवस्था पारदर्शिता और त्वरित सेवा सुनिश्चित करेगी।

प्रशिक्षण कार्यशाला के माध्यम से सभी संचालकों को फोर-जी पॉस मशीनों के उपयोग, रखरखाव और तकनीकी पहलुओं की विस्तृत जानकारी दी गई। पीडीएस संचालकों से अपील किया गया कि वे लाभुकों को नई व्यवस्था की जानकारी दें तथा सभी कार्डधारकों को स्मार्ट पीडीएस के लाभों से अवगत कराएं, ताकि व्यवस्था का अधिकतम लाभ आमजन तक पहुंच सके।

Publice Voice News Network – Premium Description (Hindi)
Publice Voice News Network एक सशक्त, विश्वसनीय और स्वतंत्र मीडिया प्लेटफ़ॉर्म है, जो जनता की आवाज़ को राष्ट्रीय स्तर पर पहुँचाने के लिए समर्पित है। हम मानते हैं कि सच्ची पत्रकारिता का उद्देश्य सत्ता नहीं, सत्य की सेवा है — और इसी सिद्धांत पर हमारा पूरा नेटवर्क कार्य करता है।
Publice Voice News Network उन मुद्दों को उजागर करता है जो समाज, लोकतंत्र और मानवाधिकारों से जुड़े हैं, जिन्हें आमतौर पर मुख्यधारा मीडिया नजरअंदाज कर देता है। हम हर खबर को तथ्यों, प्रमाणों और निष्पक्ष दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत करते हैं— बिना दबाव, बिना डर और बिना समझौते के।

राष्ट्रीय स्तर पर तेजी से उभरता हुआ विश्वसनीय न्यूज़ नेटवर्क