Latest News
‘यह नए नेतृत्व की तलाश करने का समय है’: ट्रम्प ने ‘बीमार’ खमेनेई के शासन को समाप्त करने का आह्वान किया – क्या राष्ट्रपति ईरान के खिलाफ नए सिरे से धमकियां दे रहे हैं?ट्रम्पियाना: पेटुलेंट पुरस्कार सेनानी के लिए कोई विराम नहीं‘पहले कभी नहीं देखा’: सऊदी गुफाओं में चीता की ममियाँ मिलीं – प्राकृतिक रूप से ममीकृत बड़ी बिल्लियों के लिए पहली बारएक अलग रोहित शर्मा: क्यों भारत के सलामी बल्लेबाज अब अधिक सावधानी से बल्लेबाजी कर रहे हैं | क्रिकेट समाचार‘धुरंधर’ बॉक्स ऑफिस कलेक्शन दिन 43: रणवीर सिंह, अक्षय खन्ना की फिल्म ने दुनिया भर में 1275 करोड़ रुपये कमाए |‘बंगाल टीएमसी से तंग आ चुका है’: महा जीत के बाद पीएम मोदी ने ममता पर निशाना साधा; मालदा रैली कल इंडिया न्यूजबजट 2026: लंबे समय से लंबित और लंबे समय तक चलने वाले कर मुकदमे से निपटने की तत्काल आवश्यकतावेनेजुएला से ईरान तक: कैसे अमेरिका की मिसाइल हमले से ठोस रॉकेट मोटर आपूर्ति संकट पैदा हो रहा है – समझाया गया‘मानो यह जंतर-मंतर हो!’ ED के आरोप से SC ‘परेशान’; एजेंसी का कहना है कि टीएमसी ने इंडिया न्यूज पर I-PAC की छापेमारी से पहले लोगों को HC आने के लिए कहा था‘खराब योजना’: निखिल कामथ ने बीएमसी चुनावों के दौरान शेयर बाजार बंद होने पर सवाल उठाए; झंडे ‘सराहना की गंभीर कमी’

JAMSHEDPUR : सिद्धो-कान्हो कृषि एवं वनोपज जिला सहकारी संघ लि. के तत्वाधान में बहुउद्देशीय सहकारी समितियों के सशक्तिकरण पर एक दिवसीय कार्यशाला

Follow

Published on: 19-09-2025

जमशेदपुर (झारखंड)। टाउन हॉल, सिदगोड़ा में बहुउद्देशीय सहकारी समितियों के सशक्तिकरण को लेकर एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। जिला सहकारिता पदाधिकारी-सह- सचिव सिद्धो-कान्हो कृषि एवं वनोपज जिला सहकारी संघ लि. कार्यालय के तत्वाधान में आयोजित कार्यशाला में अपर उपायुक्त श्री भगीरथ प्रसाद मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए।

कार्यशाला में विषय प्रवेश कराते हुए जिला सहकारिता पदाधिकारी-सह- सचिव सिद्धो-कान्हो कृषि एवं वनोपज जिला सहकारी संघ लिमिटेड श्रीमती आशा टोप्पो ने सिडकोफेड की गतिविधियों, संभावनाएं एवं गठन के उद्देश्य पर प्रकाश डाला।

मुख्य अतिथि अपर उपायुक्त ने सहकारिता के माध्यम से सरकार की विभिन्न जन कल्याणकारी योजनाओं के लक्ष्य को प्राप्ति करने हेतु प्रेरित किया गया, साथ ही कृषि एवं वनोपज के माध्यम से सशक्तिकरण हेतु सिडकोफेड के कार्याकलापों की सराहना की। सहकारी समिति के सदस्यों को संघ के माध्यम से अपने उपज का अधिकतम मूल्य प्राप्त करने और सहकारिता के माध्यम से बिचौलियों के शोषण से मुक्त होने से संबंधित जानकारियों को विस्तार से साझा किया गया।

इस दौरान जिले के सभी एमपीसीएस, एफपीओ एवं समितियों के सदस्यों को कृषि एवं वनोपज जिला सहकारी संघ द्वारा चलाए जा रहे कार्यक्रमों से परिचित कराया गया।

इसके अलावे जिले के किसानों तथा सहकारिता के समग्र विकास के लिए हमेशा तत्पर रहने का संकल्प भी लिया गया। इस कार्यशाला में लैम्पस के कम्प्युटरीकरण, कॉमन सर्विस सेंटर और झारसेवा, पीएमकेएसके, बैंक गारंटी, केसीसी जैसी विषयों पर। इस कार्याशाला में सभी सम्बद्ध लैम्पसों के सर्टिफिकेट का वितरण किया गया।

कार्यशाला में जिला प्रबंधक-नाबार्ड, जिला कृषि पदाधिकारी, महाप्रबंधक उद्योग केन्द्र, ईफको, झारखंड राज्य सहकारी बैंक, एलडीएम के प्रतिनिधि, सीएससी मैनेजर, आईटी साल्यूशन के प्रतिनिधि, जिला प्रबंधक एचडीएफसी ईआरजीओ, तकनीकी पदाधिकारी व अन्य संबंधित उपस्थित रहे।

Publice Voice News Network – Premium Description (Hindi)
Publice Voice News Network एक सशक्त, विश्वसनीय और स्वतंत्र मीडिया प्लेटफ़ॉर्म है, जो जनता की आवाज़ को राष्ट्रीय स्तर पर पहुँचाने के लिए समर्पित है। हम मानते हैं कि सच्ची पत्रकारिता का उद्देश्य सत्ता नहीं, सत्य की सेवा है — और इसी सिद्धांत पर हमारा पूरा नेटवर्क कार्य करता है।
Publice Voice News Network उन मुद्दों को उजागर करता है जो समाज, लोकतंत्र और मानवाधिकारों से जुड़े हैं, जिन्हें आमतौर पर मुख्यधारा मीडिया नजरअंदाज कर देता है। हम हर खबर को तथ्यों, प्रमाणों और निष्पक्ष दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत करते हैं— बिना दबाव, बिना डर और बिना समझौते के।

राष्ट्रीय स्तर पर तेजी से उभरता हुआ विश्वसनीय न्यूज़ नेटवर्क