Latest News
‘यह नए नेतृत्व की तलाश करने का समय है’: ट्रम्प ने ‘बीमार’ खमेनेई के शासन को समाप्त करने का आह्वान किया – क्या राष्ट्रपति ईरान के खिलाफ नए सिरे से धमकियां दे रहे हैं?ट्रम्पियाना: पेटुलेंट पुरस्कार सेनानी के लिए कोई विराम नहीं‘पहले कभी नहीं देखा’: सऊदी गुफाओं में चीता की ममियाँ मिलीं – प्राकृतिक रूप से ममीकृत बड़ी बिल्लियों के लिए पहली बारएक अलग रोहित शर्मा: क्यों भारत के सलामी बल्लेबाज अब अधिक सावधानी से बल्लेबाजी कर रहे हैं | क्रिकेट समाचार‘धुरंधर’ बॉक्स ऑफिस कलेक्शन दिन 43: रणवीर सिंह, अक्षय खन्ना की फिल्म ने दुनिया भर में 1275 करोड़ रुपये कमाए |‘बंगाल टीएमसी से तंग आ चुका है’: महा जीत के बाद पीएम मोदी ने ममता पर निशाना साधा; मालदा रैली कल इंडिया न्यूजबजट 2026: लंबे समय से लंबित और लंबे समय तक चलने वाले कर मुकदमे से निपटने की तत्काल आवश्यकतावेनेजुएला से ईरान तक: कैसे अमेरिका की मिसाइल हमले से ठोस रॉकेट मोटर आपूर्ति संकट पैदा हो रहा है – समझाया गया‘मानो यह जंतर-मंतर हो!’ ED के आरोप से SC ‘परेशान’; एजेंसी का कहना है कि टीएमसी ने इंडिया न्यूज पर I-PAC की छापेमारी से पहले लोगों को HC आने के लिए कहा था‘खराब योजना’: निखिल कामथ ने बीएमसी चुनावों के दौरान शेयर बाजार बंद होने पर सवाल उठाए; झंडे ‘सराहना की गंभीर कमी’

JAMSHEDPUR : राष्ट्रपति के हाथों विज्ञान भवन, नई दिल्ली में जमशेदपुर को मिला स्वच्छ शहर का पुरस्कार

Follow

Published on: 17-07-2025

माननीय राष्ट्रपति के हाथों विज्ञान भवन, नई दिल्ली में जमशेदपुर को मिला स्वच्छ शहर का पुरस्कार

उपायुक्त ने सभी सफाई कर्मियों, जागरूक शहर वासियों एवं नगरीय निकाय प्रशासन को बधाई एवं शुभकामनायें दी, कहा… शहर को साफ-स्वच्छ रखने में सहयोग करें

जमशेदपुर (झारखंड)। स्वच्छता सर्वेक्षण में 3 से 10 लाख की आबादी में वाले शहरों की श्रेणी में जमशेदपुर को राष्ट्रीय स्तर पर तीसरा स्थान प्राप्त हुआ है। इस अवसर पर विज्ञान भवन, नई दिल्ली में आयोजित समारोह में माननीय राष्ट्रपति, भारत गणराज्य श्रीमती द्रौपदी मुर्मू ने अपने हाथों पदाधिकारियों को पुरस्कार प्रदान किया।

इस मौके पर माननीय राष्ट्रपति के हाथों प्रधान सचिव-नगर विकास एवं आवास विभाग श्री सुनील कुमार, निदेशक- सुडा श्री सूरज कुमार एवं अपर नगर आयुक्त- जेएनएसी श्री कृष्ण कुमार ने पुरस्कार ग्रहण किया।

जमशेदपुर शहर को स्वच्छता में तीसरे स्थान का गौरव के साथ-साथ 5 स्टार रेटिंग भी मिली है । गौरतलब है कि स्वच्छ सर्वेक्षण 2024-25 के पुरस्कार हेतु झारखंड से जमशेदपुर को नामित किया गया था । आवास एवं शहरी मामलों के मंत्रालय के समारोह में यह पुरस्कार प्रदान किया गया ।

उपायुक्त श्री कर्ण सत्यार्थी ने इस उपलब्धि पर हर्ष व्यक्त करते हुए कहा कि यह पूरे जिले के लिए गौरव का क्षण है, जहां राष्ट्र स्तर पर जमशेदपुर को स्वच्छता के लिए पुरस्कार प्रदान किया गया। यह सम्मान शहरवासियों की जागरूकता, निगम कर्मियों की निरंतर मेहनत और प्रशासनिक प्रयासों का परिणाम है। हम सभी को इसी तरह मिलकर स्वच्छता को अपनी आदत और संस्कृति बनाना होगा।

Publice Voice News Network – Premium Description (Hindi)
Publice Voice News Network एक सशक्त, विश्वसनीय और स्वतंत्र मीडिया प्लेटफ़ॉर्म है, जो जनता की आवाज़ को राष्ट्रीय स्तर पर पहुँचाने के लिए समर्पित है। हम मानते हैं कि सच्ची पत्रकारिता का उद्देश्य सत्ता नहीं, सत्य की सेवा है — और इसी सिद्धांत पर हमारा पूरा नेटवर्क कार्य करता है।
Publice Voice News Network उन मुद्दों को उजागर करता है जो समाज, लोकतंत्र और मानवाधिकारों से जुड़े हैं, जिन्हें आमतौर पर मुख्यधारा मीडिया नजरअंदाज कर देता है। हम हर खबर को तथ्यों, प्रमाणों और निष्पक्ष दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत करते हैं— बिना दबाव, बिना डर और बिना समझौते के।

राष्ट्रीय स्तर पर तेजी से उभरता हुआ विश्वसनीय न्यूज़ नेटवर्क